Move to Jagran APP

मैडम तुसाद संग्रहालय में छाया दिल्ली का देसी अंदाज, आम लोगों की एंट्री खुली

संग्रहालय में दादा-पोते की जोड़ी लुभा रही है। राज कपूर और रणबीर कपूर दोनों का पुतला साथ-साथ है।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 09:46 AM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 09:46 AM (IST)
मैडम तुसाद संग्रहालय में छाया दिल्ली का देसी अंदाज, आम लोगों की एंट्री खुली
मैडम तुसाद संग्रहालय में छाया दिल्ली का देसी अंदाज, आम लोगों की एंट्री खुली

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दुनियाभर के मैडम तुसाद संग्रहालय से अलग दिल्ली का संग्रहालय देसी अंदाज में है। इसमें चांदनी चौक का ठेठ देसी मिजाज है, तो लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देने वाला दिल्ली का बैंड बाजा बरात भी है। गुरुवार को इस संग्रहालय का अधिकारिक उद्घाटन कर दिया गया। अब इसमें लोग कभी भी अपने पंसदीदा शख्सियत के हूबहू मोम के पुतले को करीब से महसूस कर सकेंगे।

loksabha election banner

अभिनेता सलमान खान के पुतले को 'बजरंगी भाई' जान फिल्म वाला लुक दिया गया है, जिसमें वह चांदनी चौक की गलियों में रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं। पीछे के दीवारों को चांदनी चौक का दृश्य दिया गया है, जिसमें जाम, अलमस्त साडि़यां, किनारी बाजार में दुकानों के बाहर लटके समीज-सलवार के साथ चाय-पकौड़ी के ठेले के साथ आटोरिक्शे के भी दृश्य हैं।

खास बात यह है कि इस कोने की सजावट देसी अंदाज में की गई है। वहीं, सोनू निगम शादी समारोह में बैंड की धुन पर प्रस्तुति देते नजर आते हैं। इसमें लोकप्रिय कपिल शर्मा का शो है तो ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लुक में अनिल कपूर भी हैं। इस बारे में मर्लिन इंटरटेनमेंट के महाप्रबंधक अंशुल जैन कहते हैं कि दिल्ली में कोई आए और यहां के रूप में न ढले ऐसा हो नहीं सकता है। चांदनी चौक तो दिल्ली की जान है। बिना चांदनी चौक के जिक्र के यह संग्रहालय अधूरा रहता इसलिए सलमान खान के इस विशेष लुक को चुना गया, जिसमें वह चांदनी चौक में मौजूद है। खास बात कि मैडम तुसाद के 23 वां संग्रहालय हिंदी की खुशबू के साथ है। इसमें मशहूर हस्तियों की जानकारी अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी दी गई है। अंदर हिंदी गाने बज रहे हैं। अंशुल जैन कहते हैं कि देश की पहचान हिंदी से है। ऐसे में दिल्ली में इस विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय का भारतीयकरण होना ही था।

लुभा रही दादा पोते की जोड़ी
संग्रहालय में दादा-पोते की जोड़ी लुभा रही है। राज कपूर और रणबीर कपूर दोनों का पुतला साथ-साथ है। राजकपूर का लुक उनकी फिल्म 'श्री 420' से लिया गया है, जबकि रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' से लिया गया है।

अमिताभ खुद के कपड़े में आ रहे नजर
अमिताभ बच्चन का पुतला उन्हीं के कपड़े में है। इस बारे में संग्रहालय से जुड़े लोगों ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने अपने पुतले के लिए अपने कपड़े दिए हैं। अभिनेत्रियों ने भी अपने कपड़े और गहने अपने पुतले के लिए दिए हैं।

यह भी पढ़ें: मैडम तुसाद संग्रहालय से हटा पर्दा, दर्शकों की लगी भीड़ 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.