विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रपति मैक्रों से मिले पीएम मोदी... राफेल से लेकर AI समिट तक, किन-किन मुद्दों पर हुई बात?

Published: Tue, 17 Feb 2026 05:19 PM (IST)

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मैक्रों का चौथा भारत दौरा है, ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को मुंबई में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं में गर्मजोशी देखने को मिली।

मैक्रों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोऑपरेशन और एक संभावित मल्टीबिलियन डॉलर डसॉल्ड राफेल फाइटर जेट डील पर फोकस करते हुए तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। फ्रांस नई दिल्ली के साथ अपनी मिलिट्री पार्टनरशिप बढ़ाना चाहता है।

दोनों नेता लीडर रीजनल और ग्लोबल मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेगें और इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में प्रोग्रेस का रिव्यू करेंगे।

पीएम मोदी-मैक्रों की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी, मैक्रों से मुलाकात के लिए मुंबई पहुंचे। 2017 के बाद से मैंक्रों का यह चौथा भारत दौरा है। फ्रांस के प्रेसिडेंट का यह दौरा पिछले हफ्ते भारत के इस कन्फर्मेशन के बाद हो रहा है वह राफेल जेट के लिए बड़ा ऑर्डर देने का इरादा रखता है, साथ ही जनवरी में इंडिया और यूरोपियन यूनियन के बीच एक लैंडमार्क फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किया गया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति के मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई में अपने दोस्त, प्रेसिडेंट मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई! उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और उन्होंने दिन में पहले की अपनी दौड़ का भी मजा लिया।

तीन दिनों के दौरे पर भारत में मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मंगलवार को भारत के तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचे। उनके इस दौरे ने भारत के लोगों के साथ फ्रांस की एकता को दिखाया। मुंबई और दुनिया को हिला देने वाले हमलों के बाद ताज महल पैलेस होटल मजबूती का एक प्रतीक बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला फ्रांस का साथ, मैक्रों ने कहा- हमारा इरादा पक्का