LPG सिलिंडरों पर फिर लगेगा 10 साल पुराना नियम? e-KYC नहीं कराने वालों को पड़ेगा भारी
तेल कंपनियां घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 10 साल बाद दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करने जा रही हैं। e-KYC नहीं ...और पढ़ें

LPG सिलिंडरों पर फिर लगेगा 10 साल पुराना नियम
HighLights
तेल कंपनियां 10 साल बाद दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करेंगी
e-KYC नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलेगी
सब्सिडी के लिए तुरंत LPG कनेक्शन का e-KYC कराएं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, (IOCL) भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलिय (HPCL) ने एक दशक बाद फिर से दोहरी कीमत व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर ली है।
10 साल पुराना दोहरी कीमत नियम लागू होने से जिन उपभोक्ताओं ने अपने गैस कनेक्शन का e-KYC पूरा नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा और उन्हें कमर्शियल/बाजार दर पर गैस सिलिंडर खरीदना पड़ेगा।
ऐसे में अगर आप सब्सिडी का फायदा उठाना चाहते हैं तो तुरंत अपने LPG कनेक्शन का e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें। क्योंकि जो लोग अपने LPG कनेक्शन का e-KYC पूरा कराएंगे उन्हें सब्सिडी वाली सिलेंडर दिया जाएगा।
e-KYC नहीं कराने के बाद जल्द ही आपको बाजार निर्धारित मूल्य वाला LPG सिलिंडर मिलेगा। यानी आपको बिना सब्सिडी वाला LPG गैस खरीदना पड़ेगा।
गैस एजेंसियों ने जारी किए दिशा-निर्देश
इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान और भारत पेट्रोलियम ने सभी गैस एजेंसियों को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, इसमें साफ कहा गया है कि e-KYC पूरा नहीं करने वालों के लिए 5 KG और 10 KG वाला गैस सिलिंडर विकल्प होगा और यह कमर्शियल रेट पर ही उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। इस सिस्टम को लागू करने के लिए जल्द ही तारीख का एलान किया जा सकता है।
दो रेट पर मिलेंगे सिलिंडर
बता दें कि तेल कंपनियां अब घरेलू गैस सिलिंडर के लिए दो रेट पर सिलिंडर देने जा रही है। वर्तमान में सिलिंडर की कीमत 952 रुपये हैं जिसमें 12 रुपये की सब्सिडी शामिल है। वहीं डबल प्राइस सिस्टम लागू होने से घरेलू LPG सिलिंडर के दो रेट होंगे।
जो लोग अपने LPG कनेक्शन का e-KYC पूरा कराएंगे उन्हें सब्सिडी वाला सिलिंडर दिया जाएगा। जो लोग e-KYC नहीं कराएंगे उन्हें और उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को कमर्शियल रेट पर सिलिंडर दिया जाएगा।
कैसे कराएं गैस सिलिंडर की ई-केवाईसी?
एलपीजी कार्डधारक अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर या वितरक के पास जाकर बायोमेट्रिक के जरिए यह सत्यापन आसानी से करा सकते हैं।
इसके अलावा, अगर आप एजेंसी के चक्कर नहीं लगाना चाहते तो घर बैठे भी आपका काम हो सकता है। इनके आधिकारिक मोबाइल एप का उपयोग करके घर बैठे आधार 'फेस ऑथेंटिकेशन' के जरिए भी अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
