Move to Jagran APP

आज लें सुपरमून का नजारा

खगोलीय घटनाओ मे रुचि रखने वाले लोगो के लिए रविवार का दिन बेहद दिलचस्प रहेगा। आज साल का सबसे बड़ा चंद्रमा दिखाई देगा। यानी चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होगा, इससे यह बड़ा और चमकदार नजर आएगा।

By Edited By: Published: Sun, 06 May 2012 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 06 May 2012 12:45 PM (IST)
आज लें सुपरमून का नजारा

नई दिल्ली। खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए रविवार का दिन बेहद दिलचस्प रहेगा। आज साल का सबसे बड़ा चंद्रमा दिखाई देगा। यानी चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होगा, इससे यह बड़ा और चमकदार नजर आएगा।

loksabha election banner

चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अंडाकार कक्षा में गति करता है। इस दिन चंद्रमा धरती के करीब 50 हजार किमी नजदीक आ जाता है। इससे चंद्रमा चमकीला और आकार में बड़ा नजर आता है। इसके धरती के नजदीक आने पर कई तरह की प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। मसलन, भूकंप, सुनामी और तूफान। यह सही है कि चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण के कारण समुद्र में ज्वार आता है। लेकिन इस बार वैज्ञानिकों ने किसी घोर आपदा की भविष्यवाणी नहीं की है।

रविवार की रात में 9:05 बजे पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी घटकर 3,56,955 किलोमीटर होगी, जो इस साल सबसे समीप होगा। चंद्रमा का कोणीय आकार 0.5515 डिग्री होगा। चंद्रमा सामान्य से 11 गुना बड़ा दिखाई देगा। खगोलविदें के मुताबिक, यह देखना बेहद रोचक होगा कि आज सूर्योदय से कु छ मिनट पहले चंद्रमा पश्चिमी क्षितिज पर डूबेगा और उसी शाम सूर्यास्त के एक घंटे के बाद पूर्वी क्षितिज पर उसका उदय होगा। इस साल 28 नवंबर को चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा और दोनों के बीच की दूरी 4,06,349 किलोमीटर होगी।

क्या है सुपरमून

जब चंद्रमा चक्कर लगाते-लगाते पृथ्वी की कक्षा के नजदीक आ जाता है, तो उसका आकार सामान्य से बड़ा नजर आता है। बस, इसका बड़ा आकार दिखने के कारण ही इसे सुपरमून कहते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.