Move to Jagran APP

गौर से देखिए इस शख्स को, 50 से अधिक महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म, 2021 तक छूना था यह आंकड़ा

25 वर्षीय आरोपी दिमाग से खेलता था और उसने कथित तौर पर कोड भाषा विकसित की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाएं खुद उसके साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट कर रही है या

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 03:45 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 03:45 PM (IST)
गौर से देखिए इस शख्स को, 50 से अधिक महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म, 2021 तक छूना था यह आंकड़ा
गौर से देखिए इस शख्स को, 50 से अधिक महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म, 2021 तक छूना था यह आंकड़ा

कोट्टायम, पीटीआइ। केरल में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को 50 से अधिक महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस दरिंदे की गिरफ्तारी एट्टुमानूर के पास अरीपरम्बु से की। इसका नाम प्रदीश कुमार है, जिसे एक महिला द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया। बता दें कि ये हवस का पुजारी सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता और थोड़े समय बाद जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। रिपोर्ट में हैरानी भरी बात यह थी कि इस शख्स ने 2021 तक कम से कम 100 महिलाओं संग दरिंदगी करने का टारगेट सेट किया था।

loksabha election banner

इस आदमी के काम करने के तरिके के बारे में बताते हुए पुलिस ने कहा कि कुमार सोशल मीडिया पर महिलाओं को निशाना बनाता था और उनके फोन नंबर हासिल करता था। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के साथ संपर्क स्थापित करने के बाद (ज्यादातर विवाहिता) यह उनके परिवार की समस्याओं को समझने का नाटक करता था। इस शख्स ने नकली फेसबुक अकाउंट महिला के रूप में बनाये और अपने टारगेट पर ली हुई महिलाओं के पतियों से संपर्क किया।

आरोपी अपने और महिलाओं के पतियों के फर्जी अकाउंट वाले चैट के स्क्रीनशॉट रख लेता था और इनको उनकी पत्नियों को भेजता था, वहीं प्रयास करता था कि कैसे ही उन महिलाओं को उनके पति के 'अवैध संबंधों' के बारे कंविन्स कर सके। हालांकि जब महिलाओं ने इस शख्स की बात पर विश्वास करता शुरू किया, तो यह आपस में करीब आने लगे और महिलाएं अपने पतियों से दूर होने लगी। फिर आरोपी महिलाओं को वीडियो चैट के लिए बुलाया करता था। पुलिस ने कहा कि उसने कथित तौर पर महिलाओं को उनकी अश्लील तस्वीरों के साथ ब्लैकमेल किया और उनका यौन शोषण किया।

बता दें कि यह 25 वर्षीय दिमाग से खेलता था और उसने कथित तौर पर कोड भाषा विकसित की थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाएं खुद उसके साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चैट कर रही है या नहीं?, पुलिस ने बताया कि अगर महिलाओं ने उसकी मनमर्जियां की तरह काम करने से इन्कार किया तो यह उनके पतियों को उनकी अश्लील तस्वीरें भेजने की धमकी देता था।

पुलिस ने बताया कि यह शख्य 50 से अधिक महिलाओं को अपने झांसे में फंसा चुका है। इसने 2021 से पहले 100 महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के लैपटॉप से कई महिलाओं के अश्लील फोटो बरामद हुए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.