9 मार्च को ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा; रिजिजू ने विपक्ष को क्यों दी चेतावनी?
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने घोषणा की है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ...और पढ़ें

बजट सेशन का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाप अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को बहस होगी। बहस के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी। रिजिजू ने कहा कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा होगी, क्योंकि इसे पहले दिन उठाने का नियम है।
दरअसल बजट सेशन का दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। रिजिजू ने कहा कि बजट सेशन का दूसरा हिस्सा काफी दिलचस्प होगा, क्योंकि कई जरूरी कानून और एक क्रिटिकल बिल संसद में पेश किए जाएंगे।

विपक्ष पर बोला हमला
रिजिजू ने कहा कि अगर विपक्ष सेशन के पहले हिस्से की तरह अपना विरोध जारी रखेगा, तो आखिर में उन्हें ही नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सदन को चलने नहीं देगा, तो हम गिलोटिन का इस्तेमाल करेंगे। यह उनके लिए नुकसानदायक होगा।

रिजिजू ने विपक्षी एकता में फूट पड़ने की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने स्पीकर के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर साइन नहीं किया है। रिजिजू ने कहा, 'ज्यादातर छोटी पार्टियां हाउस को रोकने के पक्ष में नहीं हैं। वे अपने मुद्दे उठाना चाहते हैं, खासकर असेंबली चुनावों से पहले।'
पिछले सप्ताह ओम बिरला ने सदन के पीठासीन अधिकारी के तौर पर अपनी भूमिका से हटने का फ़ैसला किया, इसके कुछ ही घंटों बाद विपक्ष ने उन्हें पद से हटाने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने 'पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण' तरीके से काम किया है।
