विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एलान

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Published: Wed, 22 Nov 2023 07:23 AM (GMT+05:30)

Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ...और पढ़ें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

एजेंसी, मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अमेठी से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि गांधी परिवार लगातार अमेठी के लोगों के लिए बहुत मेहनत कर रहा है। राहुल गांधी निश्चित रूप से 2024 का लोकसभा चुनाव इस सीट से लड़ेंगे। राहुल अमेठी सीट भाजपा की स्मृति इरानी से हार गए थे। 

हालांकि, उन्होंने केरल की वायनाड सीट भारी अंतर से जीत ली थी। यह दूसरी बार है, जब राय ने राहुल गांधी के अपने पुराने गढ़ अमेठी में लौटने की संभावना के बारे में बात की। मुंबई में अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ राय ने राम मंदिर के उद्घाटन को एक राजनीतिक कार्यक्रम में बदलने का आरोप लगाते हुए भाजपा की आलोचना की। कहा कि राम मंदिर का निर्माण आस्था का विषय है। चुनावी वर्ष में लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए भाजपा यह सब कर रही है।