Move to Jagran APP

Lockdown India Update: बंगाल में लगा संपूर्ण लाकडाउन, जानें अब तक देश के कितने राज्यों में लग चुकी सख्त पाबंदियां

Lockdown India Update बंगाल में 16 मई से 30 मई तक कंपलीट लॉकडाउन(Complete Lockdown) लगाया गया है। इस समय देश के कई प्रमुख राज्य- जैसे महाराष्ट्र दिल्ली यूपी बिहार लॉकडाउन के साए में हैं। कई राज्यों में सख्त पाबंदियां लागू हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 01:30 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 01:54 PM (IST)
Lockdown India Update: बंगाल में लगा संपूर्ण लाकडाउन, जानें अब तक देश के कितने राज्यों में लग चुकी सख्त पाबंदियां
देश के लगभग सभी प्रमुख राज्यों में लगा लॉकडाउन। (फोटो: दैनिक जागरण)

नई दिल्ली, एजेंसियां। Lockdown India Update, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगाल में 16 मई से कंप्लीट यानी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। बंगाल में कोरोना के मामलों में तेजी से आए उछाल के बाद ये फैसला लिया गया है।  बंगाल में कल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। देश के कई राज्यों में पहले से ही कोरोना वायरस लॉकडाउन लगाया जा चुका है। इस समय देश के करीब 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश संपूर्ण लॉकडाउन, आंशिक लॉकडाउन या मिनी लॉकडाउन के साथ ही कोरोना की सख्त पाबंदियों में कैद हैं। इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के कई प्रमुख राज्य शामिल हैं। आइए जानते हैं फिलहाल कहां-कहां लॉकडाउन है...

loksabha election banner

बंगाल में 30 मई तक कंपलीट लॉकडाउन

देश में सबसे ताजा लॉकडाउन बंगाल (Lockdown in Bengal) में लागू किया गया है। यहां 16 मई से 30 मई के बीच पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। कोरोना के बढ़ते मामले के कारण यहां कंपलीट लॉकडाउन लगाया गया है।

क्या बंद रहेगा ?

- सभी प्राइवेट और सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, मार्केट कम्पलेक्स, रेस्तरां, बार

- कल-कारखाने 

क्या खुलेगा ?

सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट होगी।

- सब्जी बाजार, फल, पावरोटी, दूध, किराना दुकान सुबह 7 से 10 बजे तक।

- मिठाई की दुकानें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक।

- दवाई और चश्मा दुकानें हर रोज। 

- लोकल ट्रेन, मेट्रो रेलवे, लांच-फेरी सर्विस, बस सर्विस बंद रहेंगी, प्राइवेट गाड़ियां व टैक्सियों को सिर्फ मरीजों के लिए आने-ले जाने की छूट। 

- सामाजिक, शैक्षणिक, राजनैतिक, धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध। 

सिक्किम में 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन

सिक्किम सरकार ने आगामी 17 मई से पूर्णरूप से राज्यव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की है। सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए है, जो 24 मई तक रहेगा।

बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन

बिहार में लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है। 15 मई को खत्‍म हो रहे लॉकडाउन को 25 मई तक बढ़ा दिया गया है।

महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिन बढ़ा दिया गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आगामी 1 जून तक राज्य में लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

UP-दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन

यूपी ने कोरोना कर्फ्यू(लॉकडाउन) की अवधि को 17 मई तक बढ़ाया है। दिल्ली में भी लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

हरियाणा-राजस्थान में बढ़ा लॉकडाउन

हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर लगाई गई पाबंदियां 17 मई तक बढ़ा दी है। राजस्थान में सोमवार सुबह पांच बजे (10 मई) से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा।

झारखंड 27 मई तक लॉकडाउन

झारखंड सरकार ने मिनी लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) को अगले दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया है। अब यह 27 मई सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा 

कई अन्य राज्यों में सख्त पाबंदियां

केरल में आठ से 16 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन

आंध्र प्रदेश में छह मई से दो हफ्ते के लिए दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक आंशिक लॉकडाउन

हिमाचल प्रदेश में सात से 16 मई तक लॉकडाउन

ओडिशा में पांच मई से 14 दिनों का लॉकडाउन

गोवा में नौ मई से 15 दिनों का कर्फ्यू

मिजोरम में 10-17 मई तक पूर्ण लॉकडाउन

मणिपुर के सात जिलों में आठ से 17 मई तक कर्फ्यू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.