Move to Jagran APP

झारखंड मुख्यमंत्री के लिए यशवंत सही व्यक्ति

झारखंड में बिजली संकट को लेकर आंदोलन के चलते दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से जेल में बंद भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी में मार्गदर्शक की भूमिका में आए लालकृष्ण आडवाणी का 'आशीर्वाद' मिल गया। मंगलवार को हजारीबाग के केंद्रीय कारागार में आडवाणी ने करीब डेढ़ घंटे तक यशवंत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा ने प्रदेश में आंदोलन का शानदार तरीके से नेतृत्व किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए वे सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

By Edited By: Published: Tue, 17 Jun 2014 01:27 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jun 2014 12:45 AM (IST)
झारखंड मुख्यमंत्री के लिए यशवंत सही व्यक्ति

हजारीबाग [जासं]। झारखंड में बिजली संकट को लेकर आंदोलन के चलते दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से जेल में बंद भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को पार्टी में मार्गदर्शक की भूमिका में आए लालकृष्ण आडवाणी का 'आशीर्वाद' मिल गया। मंगलवार को हजारीबाग के केंद्रीय कारागार में आडवाणी ने करीब डेढ़ घंटे तक यशवंत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यशवंत सिन्हा ने प्रदेश में आंदोलन का शानदार तरीके से नेतृत्व किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए वे सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि यशवंत जल्द ही जमानत लेकर जेल से बाहर आएं और बिजली संकट को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व करें।

loksabha election banner

दोपहर में जेल पहुंचे आडवाणी ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का भी हौसला बढ़ाया। कहा, आप लोगों को देखकर मुझे अपनी जेल यात्रा याद आ गई। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, यशवंत सिन्हा के पुत्र व सांसद जयंत सिन्हा और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी थे। आगामी विधानसभा चुनाव में यशवंत सिन्हा द्वारा पार्टी का नेतृत्व करने के सवाल पर आडवाणी ने कहा, क्यों नहीं? यशवंत बिल्कुल विधानसभा चुनाव का नेतृत्व कर सकते हैं। ऐसे में जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार है, झारखंड में भी हमारी ही सरकार बनेगी। उन्होंने सलाह दी कि 'मैं ऐसा अनुभव करता हूं कि यशवंत सिन्हा को न सिर्फ भाजपा के दिग्गज नेताओं बल्कि देश के तमाम पार्टी नेताओं को सम्मान देना चाहिए।' उन्होंने कहा कि प्रदेश में इससे पहले किसी नेता ने गरीब लोगों के लिए ऐसा आंदोलन नहीं चलाया। विकास के लिए तरसते झारखंड में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ऐसे आंदोलन से प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। इससे पहले आडवाणी दोपहर करीब 12.20 बजे वेल्स मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि यशवंत सिन्हा मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं, लेकिन पार्टी में और भी कई दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि आडवाणी जी महान नेता हैं और उन्होंने जो कहा उस पर अंगुली नहीं उठाई जा सकती लेकिन इस पर आखिरी निर्णय संसदीय बोर्ड ही करेगा।

'यशवंत के आंदोलन का हाल दिल्ली की आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरह होगा।'

-हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.