Live Updates: 14,000 फीट की ऊंचाई से लेकर समुद्र के छोर तक, योगमय हुआ पूरा देश; विशाखापट्टनम से पीएम मोदी का खास संदेश
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाखापट्टनम में तीन लाख लोगों के साथ योग करेंगे।

पीएम मोदी कर रहे योग- (फोटो- पीटीआई)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरे भारत और दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस बार "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम के साथ दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में तीन लाख लोगों के साथ योग करेंगे।
योग फिटनेस से कहीं ज्यादा है, योग सिर्फ शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह आत्म-जागरूकता, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और आध्यात्मिक विकास की यात्रा है। दुनियाभर में लोग योग कर रहे हैं।
International Yoga Day: लोग विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए समुद्र तट पर एकत्र हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कर रहे हैं।
योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना- पीएम मोदी
विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है।
#WATCH विशाखापट्टनम: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ… pic.twitter.com/DseZ7Ndbfh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
#WATCH विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश: लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए समुद्र तट पर एकत्र हुए, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू करेंगे। pic.twitter.com/6pRkwzPcyC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
International Yoga Day: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बड़ी संख्या में लोग योग कर रहे हैं।
Andhra Pradesh: A large number of people join PM Narendra Modi in Andhra Pradesh in celebrating #InternationalDayofYoga2025, in Visakhapatnam.
— ANI (@ANI) June 21, 2025
(Pics Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/iejYy754JD
मैं हमेशा योग करती हूं- हेमा मालिनी
भाजपा नेता हेमा मालिनी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि मैं योग करके दूसरों को प्रेरणा देने की कोशिश कर रही हूं। योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है...मैं हमेशा योग करती हूं।
#WATCH मथुरा (यूपी): भाजपा नेता हेमा मालिनी ने #InternationalYogaDay2025 पर कहा, "...मैं योग करके दूसरों को प्रेरणा देने की कोशिश कर रही हूं। योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है...मैं हमेशा योग करती हूं..." https://t.co/YBewwXSSBu pic.twitter.com/uDOkMqmAaI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
International Yoga Day: रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने शुक्रवार को पुरी के पुरी समुद्र तट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सूर्य नमस्कार करते हुए रेत पर कलाकृति बनाई।
International Yoga Day: योग दिवस न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मनाया जा रहा है। इस दौरान अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मैं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्थान टाइम्स स्क्वायर पर आकर बेहद खुश हूं... मेरे दादाजी योग शिक्षक थे। इसलिए मैंने अपने पूरे जीवन में योग देखा है। मैं योग का अभ्यास करता हूं, और मैं हर जगह योग का माहौल देख सकता हूं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश है। मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं..."
CGI New York, in collaboration with Times Square, hosted a vibrant Yoga Session at the iconic Crossroads of the World – Times Square! Here are a few more glimpses from this energising celebration of wellness and unity.
— ANI (@ANI) June 20, 2025
Source: India in New York pic.twitter.com/WH8QNy0MPB
International Yoga Day: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी इच्छाएं तभी पूरी होती हैं जब आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। योग के माध्यम से आप आध्यात्मिकता के उच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है जिसे हमारे वेदों, पुराणों और अन्य ग्रंथों ने जीवित रखा है।
#WATCH | Gorkhpur | UP CM Yogi Adityanath joins other dignitaries to perform Yoga on the occasion of 11th #InternationalYogaDay. pic.twitter.com/XGnuEgxlar
— ANI (@ANI) June 21, 2025
स्वामी रामदेव और हरियाणा के मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में योग कार्यक्रम में शामिल हुए
योग गुरु स्वामी रामदेव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।
#WATCH | Kurukshetra: Haryana CM Nayab Singh Saini, Governor Bandaru Dattatreya and Yoga Guru Swami Ramdev kickstart the celebrations of the 11th International Day of Yoga at Brahma Sarovar, Kurukshetra.
— ANI (@ANI) June 20, 2025
Source: Aastha TV pic.twitter.com/wlUVBIdNk2
14 हजार फीट की ऊंचाई पर योग
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आईटीबीपी के जवानों ने पैंगोंग त्सो के तट पर 14,100-14,200 फीट की ऊंचाई पर स्थित बीओपी धन सिंह थापा और चार्त्से (24 बटालियन, लेह) पर योग किया।
#WATCH | ITBP performed Yoga on the banks of Pangong Tso at BOPs Dhan Singh Thapa and Chartse (24 Bn, Leh), located at 14,100–14,200 feet, on International Yoga Day.
— ANI (@ANI) June 20, 2025
Source: ITBP pic.twitter.com/mzuKIj9SGh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशाखापत्तनम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "योग के प्रसार के लिए भारत योग की साइंस को आधुनिक रिसर्च से अधिक सशक्त कर रहा है। दिल्ली एम्स की रिसर्च में सामने आया है कि योग का कार्डिएक और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर्स समेत महिलाओं के स्वास्थ्य और मेंटल हेल्थ में अहम योगदान है।"
#WATCH | Visakhapatnam | #InternationalDayofYoga2025 | PM Narendra Modi says, "For the expansion of Yoga in the world, India is empowering the science of Yoga through modern research... We are also encouraging evidence-based therapy in the field of Yoga. Delhi AIIMS has done a… pic.twitter.com/shvH3KtqAg
— ANI (@ANI) June 21, 2025
दिल्ली की सीएम ने किया योग
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया।
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने #InternationalYogaDay2025 के अवसर पर योग किया। pic.twitter.com/SLkKwjufzJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
आज से होगा दक्षिणायन: सीएम मोहन भागवत
11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा, "भारत के प्राचीन ज्ञान से दुनिया परिचित हो रही है। आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। धीरे-धीरे रात बढ़ने लगेगी।"
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई... आज से दिन कालगणना की दृष्टि से उत्तरायण से समाप्त होकर दक्षिणायन की ओर बढ़ने वाला दिन है। आज सबसे बड़ा दिन है। धीरे-धीरे रात बढ़ने लगेगी।… https://t.co/rXPvc6cWXp pic.twitter.com/PgStlwz71l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
आज हमने बड़ा योग किया था: एकनाथ शिंदे
आज यानी 21 जून को ही महाराष्ट्र की बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक शिवसेना का विभाजन हुआ था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "21 जून को ही हमने बड़ा योग किया था। वो मैराथन योग था। स योग की शुरुआत मुंबई से हुई और उसी की वजह से 21 जून को महाराष्ट्र में काफी बदलाव आया है, हम यहां विकास देख रहे हैं। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। देवेंद्र फडणवीस और मैं पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इस दिशा में काम कर रहे हैं।"
#WATCH मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा, "'21 तारीख को ही हमने बड़ा योग किया था(शिवसेना का दो गुटों में बंटना), वो मैराथन योग था'। उस योग की शुरुआत मुंबई से हुई और उसी की वजह से 21 जून को महाराष्ट्र में काफी बदलाव आया है, हम यहां विकास देख… pic.twitter.com/geHxirzC9V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में जो प्रस्ताव रखा गया था, उसे पूरी दुनिया ने स्वीकार किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उस पर अपनी मुहर लगाई।"
#WATCH उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज का दिन हमारे प्रदेश के लिए भी विशेष दिन है इसलिए मैं सबसे पहले सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में जो प्रस्ताव रखा गया था, उसे पूरी दुनिया ने… https://t.co/1psS3y9Tio pic.twitter.com/kwK4F6dxWA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2025
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।