Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

PM Modi Latest News Update: मुंबई के विकास में स्थानीय निकाय की भूमिका बहुत बड़ी, बजट की कोई कमी नहीं: पीएम मोदी

PM Modi Maharashtra Karnataka Visit News Updates पीएम मोदी ने गुरुवार को मुंबई में करीब 38,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं आम मुंबई वासियों के जीवन को सीधे लाभ पहुंचाने वाली हैं। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कर्नाटक का दौरा किया।

By Manish NegiThu, 19 Jan 2023 07:41 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पीएम मोदी ने गुरुवार को मुंबई में करीब 38,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं आम मुंबई वासियों के जीवन को सीधे लाभ पहुंचाने वाली हैं। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कर्नाटक का दौरा किया। पीएम मोदी ने इस दौरान करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। मोदी ने कर्नाटक में 10,800 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी अब महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया।

19 Jan 20237:41:26 PM
महाराष्ट्र में भी पांच लाख साथियों के ऋण स्वीकृत

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, महाराष्ट्र में भी पांच लाख साथियों के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं। यह काम बहुत पहले होना चाहिए था लेकिन बीच के कुछ समय में डबल इंजन की सरकार ना होने के कारण हर काम में अड़ंगे डाले गए और लाभार्थियों को नुकसान उठाना पड़ा।

19 Jan 20237:04:38 PM
विकास के निर्माण में शहरों की भूमिका पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि, विकसित भारत के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका सबसे अहम है। वर्ष 2014 तक मुंबई में केवल 10-11 किलोमीटर तक मेट्रो चलती थी लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकार ने मेट्रो के काम को अभूतपूर्व गति दी है।

19 Jan 20237:02:43 PM
भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत को लेकर दुनिया में इतनी सकारात्मकता इसलिए है क्योंकि आज सभी को लगता है कि भारत अपने सामर्थ्य का बहुत ही उत्तम तरीके से सदुपयोग कर रहा है। आज भारत अभूतपूर्व आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

19 Jan 20237:01:57 PM
देश देख और पूरे कर रहा है बड़े सपने

जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, आजादी के बाद पहली बार आज भारत बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस कर रहा है। वरना हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ गरीबी की चर्चा करना, दुनिया से मदद मांगना, जैसे-तैसे गुजारा करने में ही बीत गया।

19 Jan 20237:00:06 PM
पीएम ने मुंबई में विकास कार्यों पर दिया जोर

मुंबई दौरे के दौरान पीएम ने मुंबई में विकास कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि, मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो हो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो या फिर बाला साहेब ठाकरे जी के नाम से आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये सभी मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।

19 Jan 20236:57:47 PM
प्रधानमंत्री ने 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई मेट्रो की दो लाइनों का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये सारी परियोजनाएं आम मुंबई वासियों के जीवन को सीधे लाभ पहुंचाने वाली हैं।

19 Jan 20234:09:10 PM
बीजेपी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया

मोदी ने कहा कि ये हमारी सरकार है जिसने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। ये हमारी सरकार है जिसने ऑल इंडिया मेडिकल कोटे में ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ दिया। ये हमारी सरकार है जिसने केंद्र सरकार की ग्रुप-सी, ग्रुप-डी भर्तियों में इंटरव्यू की बाध्यता खत्म की।

19 Jan 20233:50:10 PM
भगवान बस्वेश्वरा ने दिया सुशासन और सद्भाव का रास्ता

पीएम ने कहा, "कर्नाटक सरकार ने सुशासन और सद्भाव का वो रास्त चुना है जो सदियों पहले भगवान बस्वेश्वरा ने देश-दुनिया को दिया था। भगवान बस्वेश्वरा ने अनुभव मंडपम जैसे मंच से सामाजिक न्याय और लोकतंत्र का एक मॉडल दुनिया को दिया। समाज के हर भेद-भाव से ऊपर उठकर सबके सशक्तिकरण का मार्ग उन्होंने हमें दिखाया था।"

19 Jan 20233:30:59 PM
PM Modi ने कलबुर्गी में किया संबोधित

मोदी ने कहा कि पहले की सरकार कुछ ही वन उपजों पर MSP देती थी जबकि हमारी सरकार 90 से अधिक वन उपजों पर MSP दे रही है। कर्नाटक सरकार के फैसले के बाद अब इसका लाभ भी तांडा में रहने वाले सभी परिवारों को मिलेगा।

19 Jan 20233:26:27 PM
लाखों बंजारा साथियों के लिए आज बड़ा दिन

पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लाखों बंजारा साथियों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है, अभी 50,000 से अधिक परिवारों को पहली बार उनको हक्कू पत्र मिला है।

19 Jan 20232:27:42 PM
शिवसेना का पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी के मुंबई दौरे को लेकर शिवसेना ने हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि मोदी अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए मुंबई आ रहे हैं।

19 Jan 20231:42:56 PM
कर्नाटक में क्या बोले PM Modi

मोदी ने कहा कि आपका प्यार और आपका आर्शीवाद हम सबकी बहुत बड़ी ताकत है। यादगिर क्षेत्र एक समृद्ध इतिहास को संजोए हुए है। रट्टीहल्ली का प्राचीन किला, हमारे अतीत और हमारे पूर्वजों के सामर्थ्य का प्रतीक है।

19 Jan 20231:10:02 PM
पीएम मोदी ने किया लोगों को संबोधित

पीएम ने कहा कि हर घर जल अभियान डबल इंजन सरकार के डबल बेनिफिट का भी उदाहरण है। डबल इंजन यानि डबल वेलफेयर, डबल तेज़ी से विकास: आज छोटा किसान देश की कृषि नीति की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

19 Jan 202312:59:53 PM
कई जिलों में सुशासन पर बल दिया- PM Modi

हमारी सरकार ने यादगीर सहित देश के 100 से अधिक ऐसे जिलों में आकांक्षी जिला कार्यक्रम शुरु किया। हमने इन जिलों में सुशासन पर बल दिया। विकास के हर पैमाने पर काम शुरु किया। भारत को विकसित होना है तो सीमा सुरक्षा, तटीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा की तरह ही जल सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों को भी समाप्त करना ही होगा।

19 Jan 202312:52:51 PM
संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा भारत

देश अगले 25 वर्षों के नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये 25 साल देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए अमृतकाल है, प्रत्येक राज्य के लिए अमृतकाल है। अमृतकाल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है। भारत विकसित तब हो सकता है, जब देश का हर नागरिक, हर परिवार, हर राज्य इस अभियान से जुड़े भारत विकसित तब हो सकता है, जब खेत में काम करने वाला किसान हो या फिर उद्योगों में काम करने वाला श्रमिक, सभी का जीवन बेहतर हो। जिन जिलों को पहले की सरकार ने पिछड़ा घोषित किया, उन जिलों में हमने विकास की आकांक्षा को प्रोत्साहित किया।

19 Jan 202312:50:33 PM
पीएम ने बताई परियोजनाओं की बातें

मोदी ने बताया कि नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण से कलबुर्गी, यादगिरी और विजयपुर जिलों के लाखों किसानों को सीधे लाभ मिलने वाला है। सूरत-चेन्नई आर्थिक कॉरिडोर का जो हिस्सा कर्नाटक में पड़ता है उसका भी आज काम शुरू हुआ है।

19 Jan 202312:48:06 PM
PM Modi का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा, "मैं आज कर्नाटक के विकास से जुड़े हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स आपको सौंपने और नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने आया हूं। अभी यहां पानी और सड़क से जुड़े बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।"

19 Jan 202312:43:05 PM
PM Modi ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ने कर्नाटक के यादगिरि जिले में नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर- विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना का उद्घाटन किया।

19 Jan 202312:29:15 PM
कर्नाटक को पीएम की सौगात
blog images

पीएम मोदी ने कर्नाटक के कोडेकल में सिंचाई, पेयजल और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन किया।

19 Jan 202312:04:03 PM
ग्रीनफील्ड हाइवे की सौगात देंगे पीएम

मोदी कर्नाटक में दो ग्रीनफील्ड राजमार्ग विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दोनों परियोजनाएं सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का हिस्सा हैं।

19 Jan 202311:46:55 AM
PM Modi अस्पतालों की आधारशिला रखेंगे

पीएम मुंबई में तीन अस्पतालों- 360-बेड वाले भांडुप मल्टीस्पेशियलिटी म्युनिसिपल अस्पताल, 306-बेड वाले सिद्धार्थ नगर अस्पताल, गोरेगांव (पश्चिम) और 152-बेड वाले ओशिवारा मैटरनिटी होम के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे।

19 Jan 202311:42:21 AM
कर्नाटक में कई सौगात देंगे PM Modi

पीएम मोदी दोपहर 12 बजे कर्नाटक में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे वह नव घोषित राजस्व गांवों के लाभार्थियों को टाइटल डीड वितरित करेंगे।

19 Jan 202311:39:07 AM
ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी किया है। पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर 19 जनवरी यानी कि आज बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पीएस, अंधेरी पुलिस स्टेशन, मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन, जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में कोई ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल माइक्रोलाइट विमान उड़ान गतिविधियों की अनुमति नहीं है।

19 Jan 202311:36:55 AM
मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम मोदी के मुंबई दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुंबई पुलिस के 4,500 कर्मियों को पश्चिमी उपनगरों में तैनात किया गया है।

19 Jan 202311:31:57 AM
PM Modi का कर्नाटक दौरा

पीएम मोदी गुरुवार को कर्नाटक का दौरा भी करेंगे। पीएम यहां 10,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

19 Jan 202311:29:24 AM
पीएम मोदी Mumbai को देंगे मेट्रो लाइन की सौगात

पीएम मोदी मुंबई में मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन करेंगे। मेट्रो की नई लाइन में 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है। ये लाइन करीब 18.6 किमी लंबी है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us