Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • दीवाली मैगजीन
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Pravasi Bharatiya Divas 2023: पीएम नरेन्द्र मोदी बोले- 'भारतीयों ने जो ठाना वो करके दिखाया, हमारे लिए पूरा संसार ही स्वदेश है'

Pravasi Bharatiya Divas sammelan 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चार साल के बाद इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों के ओर से आपका यहां स्वागत करता हूं।

By Mohd FaisalMon, 09 Jan 2023 02:35 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चार साल के बाद इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों के ओर से आपका यहां स्वागत करता हूं। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हो रहा है। वहीं, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। बता दें कि हर साल प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है।

Pravasi Bharatiya Divas sammelan 2023 Live:

9 Jan 20231:03:57 PM
वैश्विक मंच पर सुनी जा रही है भारत की आवाज- पीएम मोदी

17वें प्रवासी भारतीय दिवस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत को आशा और जिज्ञासा की दृष्टि से देखा जा रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की आवाज सुनी जा रही है, भारत इस साल के जी20 का मेजबान भी है। हम इसे केवल एक कूटनीतिक घटना नहीं बनाना चाहते, बल्कि लोगों की भागीदारी का कार्यक्रम बनाना चाहते हैं।

9 Jan 202312:59:59 PM
17वें प्रवासी भारतीय दिवस में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के इतने अलग-अलग देशों में जब भारत के लोग एक कॉमन फैक्टर की तरह दिखते हैं तो वसुधैव कुटुंबकम् की भावना के साक्षात दर्शन होते हैं। दुनिया के किसी एक देश में जब भारत के अलग-अलग प्रान्तों और क्षेत्रों के लोग मिलते हैं तो एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सुखद एहसास होता है।

9 Jan 202312:56:29 PM
हमारे लिए पूरा संसार ही स्वदेश है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वदेशो भुवनत्रयम् अर्थात हमारे लिए पूरा संसार ही हमारा स्वदेश है, मनुष्य मात्र ही हमारा बंधु-बांधव है। इसी वैचारिक बुनियाद पर हमारे पूर्वजों ने भारत के सांस्कृतिक विस्तार को आकार दिया था। उन्होंने आगे कहा कि हमने सदियों पहले वैश्विक व्यापार की असाधारण परंपरा शुरू की थी। हम असीम लगने वाले समंदरों के पार गए। अलग-अलग देशों, अलग-अलग सभ्यताओं के बीच व्यावसायिक संबंध कैसे साझी समृद्धि के रास्ते खोल सकती है, भारत ने करके दिखाया।

9 Jan 202312:53:38 PM
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी बोले

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी भारतीय प्रवासियों को भारत का ब्रांड एंबेसडर कहता हूं। भारत के ब्रांड एंबेसडर के रूप में आपकी भूमिका विविध है। आप मेक इन इंडिया, योग, हस्तशिल्प उद्योग और साथ ही भारत के बाजरा के ब्रांड एंबेसडर हैं।

9 Jan 202312:49:32 PM
इंदौर एक शहर नहीं, एक दौर है- पीएम मोदी
blog images

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि लोग कहते हैं कि इंदौर एक शहर है, लेकिन मैं कहता हूं कि इंदौर एक दौर है। ये वो दौर है जो समय से आगे चलता है, फिर भी विरासत को समेटे रहता है। इंदौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है।

9 Jan 202312:46:20 PM
यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह प्रवासी भारतीय दिवस कई मायनों में खास है, अभी कुछ महीने पहले ही हमने भारत की आजादी के 75 साल मनाए हैं। यहां स्वतंत्रता संग्राम की प्रदर्शनी लगाई गई है। देश अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। हम भारत के ग्लोबल विजन को और मजबूत करेंगे।

9 Jan 202312:44:25 PM
देश के हृदय क्षेत्र में हो रहा सम्मेलन का आयोजन- पीएम मोदी

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब 4 वर्षों बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन एक फिर से अपने मूल्य स्वरूप में हो रहा है। ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के उस धरती पर हो रहा है जिसे देश का हृदय क्षेत्र कहा जाता है।

9 Jan 202312:43:28 PM
पीएम मोदी ने कमेमोरेटिव स्टांप जारी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में कमेमोरेटिव स्टांप जारी किया।

Prime Minister Narendra Modi, President of Suriname Chandrikapersad Santokhi and President of Guyana Irfaan Ali launch commemorative stamp at the 17th Pravasi Bharatiya Divas Convention in Indore, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/QVNGAwDjxf

— ANI (@ANI) January 9, 2023
9 Jan 202312:36:59 PM
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पीएम मोदी बोले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चार साल के बाद इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। मैं 130 करोड़ भारतवासियों के ओर से आपका यहां स्वागत करता हूं।

9 Jan 202312:32:15 PM
फूड, हेल्थ, ऊर्जा में गुयाना आगे बढ़ रहा है- इरफान अली

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा कि गुयाना सबसे तेजी से विकसित हो रहा है। यहां की जीडीपी 9.5 प्रतिशत है। गुयाना के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से भारत में निवेश के लिए तैयार है। फूड, हेल्थ, ऊर्जा में गुयाना आगे बढ़ रहा है। इसमें भारत उसका सबसे भरोसेमंद सहयोगी है। गुयाना भारत की तरह सांस्कृतिक कल्चर वाला देश है। यहां कई राष्ट्रीय त्यौहार मनाएं जाते हैं।

9 Jan 202312:30:56 PM
गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली बोले

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि सबका साथ, सबका विश्वास से बेहतर विकास किया जा सकता है। इस देश मजबूती यहां की संस्कृति है। विकास में टेक्नोलाजी शेयरिंग में भारत विश्व में लीडर है और भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

9 Jan 202312:24:46 PM
प्रवासी कोष बनाया जाना चाहिए- सूरीनाम के राष्ट्रपति
blog images

सूरीनाम के राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्र में प्रवासी परियोजनाओं और कार्यक्रमों के लिए प्रवासी कोष बनाया जाना चाहिए। हमारे देश के विभिन्न स्थानों में प्रशिक्षण केंद्रों, स्कूलों की स्थापना हिंदी भाषा सीखने के साथ-साथ धर्मों और संस्कृति और हमारी परंपरा के बारे में जानने के लिए शुरू की जानी चाहिए।

9 Jan 202312:23:01 PM
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी बोले

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने कहा कि कैरेबियाई और भारतीय समुदाय के लिए भारतीय संस्‍थान की स्‍थापना कैरेबियाई क्षेत्र में हिंदी, संस्‍कृति आदि में प्रशिक्षण के लिए की जा सकती है। कैरेबियाई क्षेत्र में फिल्‍म उद्योग को समर्थन देने के लिए अकादमी की स्‍थापना की जा सकती है, जहां प्रवासी युवाओं को प्रतिभा दिखाने, योग, आयुर्वेद में प्रशिक्षण, जीवन के रूप में आध्‍यात्मिकता दिखाने का अवसर प्राप्‍त हो सकता है।

9 Jan 202312:20:46 PM
भारत के इतिहास के लिए आज दिन यादगार- इरफान अली

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास का यादगार दिन है। महात्मा गांधी का संबंध भारत और अफ्रीका से बहुत पुराना रहा है। भारत और अफ्रीका के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी भूमिका रही है। कोरोना वैक्सीन बनाकर भारत ने दुनिया को राह दिखाई। यह बहुत सराहानीय कार्य है।

9 Jan 202312:14:19 PM
सूरीनाम के राष्ट्रपति ने पीएम की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंदौर में आयोजित हो रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए हिंदी में बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर शोक भी व्यक्त किया।

#WATCH | Indore, MP: President of Suriname, Chandrikapersad Santokhi greets PM Narendra Modi in Hindi as he addresses the 17th Pravasi Bharatiya Divas Convention in Indore.

He also expresses condolences over the demise of the Prime Ministers mother. pic.twitter.com/9SpMmBs2sv

— ANI (@ANI) January 9, 2023
9 Jan 202312:06:10 PM
आज पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा है- पीएम मोदी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नया, एक समृद्ध, गौरवशाली और एक शक्तिशाली भारत वास्तव में आगे बढ़ रहा है। आज पूरा देश उनके पीछे खड़ा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के लिए पूरे देश ने झाड़ू उठाई। इंदौर ने इसे इस तरह से उठाया कि इसने स्वच्छता में छक्का मार दिया।

9 Jan 202312:04:10 PM
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोले सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में कहा कि मुझे लगता है कि आजादी का अमृत काल में एमपी पर अमृत बरस रहा है। आप एमपी में आए हैं, लेकिन इंदौर और एमपी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है, इसने अपने दिल और घर के दरवाजे खोल दिए हैं।

I feel that amrit is showering on MP during Azadi ka Amrit Kaal. You have arrived in MP but even Indore and MP have left no stone unturned, it has opened the door to its heart and home: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan at 17th Pravasi Bharatiya Divas Convention in Indore pic.twitter.com/XZA0tQadso

— ANI (@ANI) January 9, 2023
9 Jan 202312:00:14 PM
17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री
blog images

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ये सम्मेलन एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो भारतीय समुदाय के साथ हमारे रिश्तों को और गहरा करता है। PPD के तीन मकसद हैं पहला- हमारे संबंध का ताजा करना, दूसरा- इसको नई ऊर्जा देना और तीसरा- उनमें ज्यादा पहलुओं को लाना है।

9 Jan 202311:58:12 AM
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ रहा है- सीएम शिवराज

17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन चल रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ रहा है।

9 Jan 202311:50:22 AM
17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पीएम मोदी ने की शिरकत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल हुए।

Madhya Pradesh | PM Narendra Modi attends the 17th Pravasi Bharatiya Divas Convention in Indore pic.twitter.com/I1YWmwIlPW

— ANI (@ANI) January 9, 2023
9 Jan 202311:44:41 AM
पीएम मोदी करेंगे डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन

बता दें कि पीएम मोदी 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान आजादी के अमृत महोत्सव की डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

9 Jan 202311:29:52 AM
सीएम शिवराज ने किया पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर पहुंचने पर स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Prime Minister @narendramodi arrived in Indore, Madhya Pradesh. He will take part in the Pravasi Bharatiya Divas Convention. pic.twitter.com/NG7M2C8Zm0

— PMO India (@PMOIndia) January 9, 2023
9 Jan 202311:27:02 AM
17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के चलते पुलिस ने किए सुरक्षा के इंतजाम

17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। विजय नगर चौराहे से सुपर कॉरिडोर तक की एक साइड की सड़क को सुरक्षा के नजरिए से पुलिस ने बंद कर दिया है।

9 Jan 202311:25:22 AM
Pravasi Bharatiya Divas 2023 में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी थोड़ी देर बाद 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे।

9 Jan 202311:17:18 AM
चार साल बाद हो रहा सम्मेलन का आयोजन

17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे चार साल के अंतराल के बाद और कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार वास्‍तविक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। महामारी के दौरान 2021 में अंतिम प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन वर्चुअली आयोजित किया गया था।

9 Jan 202310:58:47 AM
पीएम मोदी के पहुंचने से पहले इंदौर में जश्न का माहौल

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस बीच इंदौर में जश्न का माहौल है। बता दें कि इस कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे।

#WATCH | Indore, MP: The cleanest city in the country in celebration mood as 17th Pravasi Bharatiya Divas Convention is being held here

PM Narendra Modi will also attend the event today. pic.twitter.com/A66ZAcTiz1

— ANI (@ANI) January 9, 2023
9 Jan 202310:41:40 AM
तीन हिस्सों में हो रहा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के तीन खंड हैं। 8 जनवरी 2023 को युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के साथ साझेदारी में हुआ है। युवा प्रवासी भारतीय दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सांसद जनेटा मैस्करेनहास अतिथि थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 9 जनवरी 2023 को पीबीडी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और गुयाना सहकारी गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली मुख्य अतिथि और सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे। 10 जनवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी और समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

9 Jan 202310:38:55 AM
Pravasi Bharatiya Sammelan में देरी से पहुंचेंगे पीएम मोदी

सूचना मिली है कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब एक घंटा देरी से पहुंचेंगे। सम्मेलन में अब सवा ग्यारह बजे तक पीएम मोदी के पहुंचने की सूचना है।

9 Jan 202310:32:36 AM
मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित हो रहा है Pravasi Bharatiya Sammelan 2023

प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। यह विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ जुड़ने और सम्‍पर्क स्‍थापित करने तथा प्रवासी भा‍रतीयों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में 08 से 10 जनवरी 2023 तक इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। इस पीबीडी सम्‍मेलन का विषय है "प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार"। लगभग 70 विभिन्न देशों के 3,500 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने पीबीडी सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है।

9 Jan 202310:26:23 AM
देश के युवाओं की विदेश मंत्री जयशंकर ने की सराहना

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भारत को दुनिया से जोड़ने के लिए देश के युवाओं की सराहना की। प्रवासी भारतीय दिवस में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा युवा पीढ़ी भारत को दुनिया से जोड़ने में सबसे आगे हैं।

9 Jan 202310:21:05 AM
70 देशों के 3,500 से अधिक सदस्य होंगे Pravasi Bharatiya Sammelan में शामिल

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इस वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में पांच विषयगत पूर्ण सत्र शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में पैनल चर्चा शामिल है। बता दें कि 70 देशों के 3,500 से अधिक सदस्यों ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन (पीबीडी) सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है।

9 Jan 202310:18:08 AM
महामारी के चलते चार साल बाद हो रहा Pravasi Bharatiya Divas sammelan का आयोजन

बता दें कि देश में कोरोना महामारी के कारण चार साल बाद प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। हर साल प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर इंदौर में तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

9 Jan 202310:16:32 AM
Pravasi Bharatiya Divas sammelan 2023 को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ट्वीट कर कहा कि यह हमारे प्रवासी भारतीयों के साथ संबंधों को मजबूत करने का एक महान अवसर है, जिसने खुद को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया है।

Looking forward to being in the vibrant city of Indore tomorrow, 9th January to mark Pravasi Bharatiya Divas. This is a great opportunity to deepen the connect with our diaspora, which has distinguished itself globally. https://t.co/0lIDULkFlj

— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2023
9 Jan 202310:10:38 AM
Pravasi Bharatiya Divas sammelan में शिरकत करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी आज 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी अब से कुछ देर बाद मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचेंगे। एक दिन पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने की जानकारी दी थी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us