Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के सियासी संकट पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा, बहुमत का फैसला सदन में ही होगा
Maharashtra Political Crisis News Updates: संजय राउत ने कहा है कि अगर तमाम बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई वापस आते हैं तो शिवसेना महाविकास अघाड़ी गठबंधन से बाहर निकलने के बारे में सोच सकती है। वहीं विधायक कैलाश पाटिल और नितिन देशमुख ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें सूरत में कैद कर के रखा गया था।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Maharashtra Political Crisis:महाराष्ट्र में उपजे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है। राउत ने कहा है कि अगर तमाम बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई वापस आते हैं तो शिवसेना महाविकास अघाड़ी गठबंधन से बाहर निकलने के बारे में सोच सकती है। इस बीच शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल और नितिन देशमुख ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें सूरत में कैद कर के रखा गया था। पाटिल ने कहा कि वो करीब एक किलोमीटर पैदल भागकर वहां से निकले हैं।
संजय राउत के गठबंधन के बाहर निकलने वाले बयान की प्रतिक्रिया महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि हम भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना के साथ हैं। बता दें, महाराष्ट्र के राजनीतिक उठापटक के बीच और बागी नेताओं के कारण एकनाथ शिंदे का कद बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक संकट में घिरे शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे परिवार समेत बुधवार रात सरकारी बंगले 'वर्षा' से अपने निजी आवास 'मातोश्री' में चले गए। वहां से निकलने से पहले उद्धव ने वहां मौजूद विधायकों से भावुक होकर कहा कि जो जाना चाहे, जा सकता है। इस दौरान भारी संख्या में शिवसैनिक मातोश्री के बाहर मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने 'उद्धव तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं' का नारा लगाया।
मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने साफ कर दिया है कि महाविकास अघाड़ी ने सीएम उद्धव ठाकरे को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि एक बार शिवसेना विधायक मुंबई वापस आ जाएंगे तो स्थिति बदल जाएगी।
MVA decided to back CM Uddhav Thackeray. I believe once the (Shiv Sena) MLAs return to Mumbai the situation will change: NCP chief Sharad Pawar in Mumbai pic.twitter.com/QsPpYfw4RG
— ANI (@ANI) June 23, 2022
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने भी प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के आरोप भाजपा पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वो शिवसेना को नष्ट करना चाहते हैं, ताकि वो बीएमसी चुनावों में प्रमुख पार्टी के तौर उभर कर सामने न आ सके। साथ ही चव्हाण ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम का संचालन दिल्ली से किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी की देवेंद्र फडणवीस आगे के निर्देश लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।
They (BJP) wanted to create instability & destroy Shiv Sena so that they can emerge no. 1 party in the BMC polls. This operation is being orchestrated from Delhi. Devendra Fadnavis is going to Delhi to take instructions & logistical support:Maharashtra Congress' Prithviraj Chavan pic.twitter.com/kqDusa5VXv
— ANI (@ANI) June 23, 2022
अजीत पवार ने कहा कि सरकार को बचाना तीनों दलों (एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना) की जिम्मेदारी है। वहीं संजय राउत के बयान को लेकर पवार ने साफ किया कि वो इसके कारणों से अंजान हैं।
It is the responsibility of all the three parties (NCP, Congress and Shiv Sena) to save the government. Only Sanjay Raut knows why he made such a statement (Shiv Sena mulling to exit MVA): NCP leader and Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar
— ANI (@ANI) June 23, 2022
महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम को लेकर आज राकांपा नेताओं की बैठक हुई। जिसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने साफ किया कि हम अंत तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े रहेंगे। हम मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर राकांपा नेताओं की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में पार्टी प्रमुख शरद पवार भी मौजूद रहे।
Mumbai | NCP leaders' meeting over the ongoing political developments in Maharashtra, concludes.
— ANI (@ANI) June 23, 2022
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि भाजपा प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। भाजपा शिवसेना को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं कि इसे कैसे सुलझाया जाए, महाविकास अघाड़ी सरकार जारी रहेगी और पांच साल पूरे करेगी। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, कांग्रेस एमवीए के साथ खड़ी है।
BJP is trying to destabilise the govt, BJP is trying to split Shiv Sena. We're working on how to sort this out... Maha Vikas Aghadi govt will continue & will complete 5 years. We're keeping an eye on the situation. Congress stands with MVA: Maharashtra Congress chief Nana Patole pic.twitter.com/4vk7A5kQ1V
— ANI (@ANI) June 23, 2022
शिवसेना के बागी विधायक तानाजी सावंतो ने आरोप लगाए हैं कि विधायक कैलाश पाटिल कहानियां गढ़कर सीएम उद्धव ठाकरे की हमदर्दी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वो मीडिया के सामने झूठ बोल रहे हैं, हमने उनके सूरत से मुंबई लौटने की व्यवस्था की थी। एकनाथ शिंदे ने किसी विधायक को अपने साथ आने के लिए मजबूर नहीं किया।
MLA Kailash Patil is trying to gain sympathy of 'Matoshree' (Uddhav Thackeray) by fabricating stories. He is lying in front of the media. We had arranged for him to return to Mumbai from Surat. Eknath Shinde did not force any MLA to join him: Rebel Shiv Sena MLA Tanaji Sawant pic.twitter.com/Ed5nricVjr
— ANI (@ANI) June 23, 2022
महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे और सभी के लिए न्याय चाहते हैं। आज बीजेपी सत्ता में है और पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन एक दिन तुम्हें जाना ही है, कोई आपकी पार्टी भी तोड़ सकता है। यह गलत है और मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं। साथ ही बनर्जी ने कहा कि महाराष्ट्र के बागी विधायकों को असम की जगह बंगाल भेज दिया जाए।
We want justice for Uddhav Thackeray & all. Today (BJP) you're in power & using money, muscle, mafia power. But one day you have to go. Someone can break your party too. This is wrong and I don’t support it: West Bengal CM on Maharashtra political situation pic.twitter.com/ZK59VYa82h
— ANI (@ANI) June 23, 2022
महाराष्ट्र के सियासी समीकरण को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रदेश की स्थिर सरकार को अस्थिर करने के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है। ताकि वो महाराष्ट्र में अपनी सरकार बना सकें, उन्होंने पूरे घटनाक्रम को राष्ट्रपति चुनावों से जोड़ कर भी देखा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि हम सभी (कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना) महाविकास अघाड़ी गठबंधन को मजबूत करेंगे।
BJP & Centre fully responsible for destabilising a stable govt in Maharashtra to form their own govt in the state. They're also doing this for Presidential polls. I want to say that we all (Cong, NCP, Shiv Sena) will strengthen Maha Vikas Aghadi: Mallikarjun Kharge, Congress pic.twitter.com/jBDw70BT8Z
— ANI (@ANI) June 23, 2022
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने अपने एक बयान में कहा है कि वो भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह सब खेल ईडी की वजह से हो रहा है, कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। इस बीच पटोले मे साफ किया कि वो एमवीए के साथ हैं और हमेशा रहेंगे, लेकिन अगर शिवसेना किसी अन्य के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, तो हमें कोई समस्या नहीं है।
We're with them (Shiv Sena) to stop BJP from coming to power. This game is happening due to ED...Congress is ready for Floor test. We're with MVA & will remain. If they(Shiv Sena)want to form an alliance with anyone, we don't have a problem: Maharashtra Congress chief Nana Patole pic.twitter.com/xE7MvuL5L8
— ANI (@ANI) June 23, 2022
संजय राउत के महाविकास अघाड़ी गठबंधन से बाहर निकलने वाले बयान के बाद राज्य की सियासत में उथल-पुथल तेज हो गई है। एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने ट्वीट कर कहा कि, महाविकास अघाड़ी सरकार का गठन प्रदेश के विकास और कल्याण के लिए हुआ था। हम अंत तक उद्धवजी ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
"Maharashtra Vikas Aghadi is a government established for the development and welfare of Maharashtra. We will stand firmly with Uddhavji Thackeray till the end," tweets NCP leader Jayant Patil
— ANI (@ANI) June 23, 2022
(file photo) pic.twitter.com/KZNABhWuwx
शिवसेना नेता संजय राउत ने गुवाहाटी के विधायकों पर कहा -विधायकों को गुवाहाटी से संवाद नहीं करना चाहिए, वे वापस मुंबई आएं और सीएम से इस सब पर चर्चा करें। हम सभी विधायकों की इच्छा होने पर महा विकास अघाड़ी से बाहर निकलने पर विचार करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें यहां आना होगा और सीएम से चर्चा करनी होगी।

कथित धनशोधन का मामला में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब लगातार तीसरे दिन मुंबई में ईडी कार्यालय पहुंचे।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा बंगले में वापस आएंगे। गुवाहाटी में 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है और जब वे मुंबई लौटेंगे, तो वे हमारे साथ रहेंगे।
शिवसेना विधायक कैलाश पाटिल ने कहा- हम फंस गए और सूरत ले जाए गए, मैं एक किलोमीटर चलकर वहां से भाग गया। हम शिवसेना को नहीं छोड़ेंगे जिसने हमें विधायक बनाया है।

शिवसेना सांसद विनायक राउत ने कहा- गुवाहाटी में कम से कम 18 विधायकों ने मुंबई में शिवसेना नेताओं से संपर्क किया है और उनमें से कई जल्द ही लौट आएंगे।
गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल से एक ताजा वीडियो में, एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक एक साथ बैठकर शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगा रहे हैं।
#WATCH | Assam: In a fresh video from Radisson Blu Hotel in Guwahati, rebel Maharashtra MLAs - including Eknath Shinde - sit together and raise slogans of "Shinde saab tum aage badho, hum tumhare saath hain."#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/NwBMpNeuG8
— ANI (@ANI) June 23, 2022

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा- हमारे भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र और केंद्र के नेता इस पर नज़र बनाए हुए हैं और वे (देवेंद्र फडणवीस) महाराष्ट्र के हित में जो भी निर्णय होगा वह देवेंद्र जी लेंगे।

शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे ने कहा- वर्षा बंगला (महाराष्ट्र के सीएम का आधिकारिक आवास) में हमारी बैठक है। सीएम उद्धव ठाकरे ने हमें वर्षा बंगले जाने को कहा।
जब हम सीएम से नहीं मिल पाए, तो हमारे असली विपक्ष- कांग्रेस और राकांपा के लोगों को उनसे मिलने का मौका मिलता था और यहां तक कि उन्हें उनके निर्वाचन क्षेत्रों में काम के लिए धन भी दिया जाता था।
शिवसेना विधायक के पत्र में लिखा गया -जब हिंदुत्व और राम मंदिर पार्टी के लिए अहम मुद्दे हैं तो पार्टी ने हमें अयोध्या जाने से क्यों रोका। आदित्य ठाकरे की अयोध्या यात्रा के दौरान विधायकों को बुलाया गया और अयोध्या जाने से रोक दिया गया।
जयंत पाटिल ने कहा- मुझे नहीं लगता कि एक राज्य में सरकार बनाने के लिए आप दूसरे राज्य में अपनी ताकत दिखा सकते हैं। उन्हें (शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे) अपने विधायकों को राज्यपाल को दिखाने के लिए यहां आना होगा...इसके बाद राज्यपाल आवश्यक निर्णय लेंगे।
एनसीपी के नेता जयंत पाटिल ने महारष्ट्र के राजनितिक संकट पर कहा- हमने शरद पवार के आवास पर एक बैठक की थी। पिछले 3-4 दिनों में हुई घटनाओं का आकलन किया गया। पवार साहब ने हमसे कहा कि सरकार बनी रहे यह सुनिश्चित करने के लिए हमें वह सब कुछ करना चाहिए जो करने की जरूरत है। हम उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा -शिवसेना को मुख्यमंत्री पद दिया गया है, यह उनका आंतरिक निर्णय है कि वे किसे देना चाहते हैं।
ही आहे आमदारांची भावना... pic.twitter.com/U6FxBzp1QG
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 23, 2022

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता जयंत पाटिल ने कहा- मुझे नहीं लगता कि फ्लोर टेस्ट चरण तक पहुंच गया है। हम जिस भी मुकाम पर पहुंचेंगे, उसके बारे में बात करेंगे।
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना नेता मुंबई में स्थित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पहुंचे।
#WATCH | Shiv Sena leaders arrive at the family residence of CM Uddhav Thackeray Matoshree in Mumbai, amid #MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/CMollN6Q2n
— ANI (@ANI) June 23, 2022

शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने बयान में कहा- सीएम आज नहीं करेंगे कोई बैठक, कुछ विधायक सरकारी काम से वर्षा बंगले जा रहे हैं। नितिन देशमुख (जो कल सूरत से नागपुर लौटे और कथित अपहरण के प्रयास में) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
एनसीपी के नेता पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर एक बैठक के लिए पहुंचे।
#WATCH | Mumbai: Leaders of the Nationalist Congress Party (NCP) arrive at the residence of party chief Sharad Pawar for a meeting.#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/ttvu2LMIDI
— ANI (@ANI) June 23, 2022

गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। एक कार्यकर्ता का कहना है, असम में लगभग 20 लाख लोग बाढ़ के कारण पीड़ित हैं। लेकिन सीएम महाराष्ट्र सरकार को गिराने में व्यस्त हैं। महाराष्ट्र के सभी बागी विधायक इसी होटल में ठहरे हुए हैं।
टीएमसी की असम इकाई के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां शिवसेना के एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक ठहरे हुए हैं।इस धरने की अगुवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा कर रहे हैं।
#WATCH | Members and workers of Assam unit of TMC protest outside Radisson Blu Hotel in Guwahati where rebel Maharashtra MLAs, including Shiv Senas Eknath Shinde, are staying.
— ANI (@ANI) June 23, 2022
Partys state president Ripun Bora is leading the protest here. pic.twitter.com/rfoD0fQSKU
असम के मंत्री अशोक सिंघल गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे, जहां एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक ठहरे हुए हैं।
#WATCH | Assam Minister Ashok Singhal arrives at Radisson Blu Hotel in Guwahati where rebel Maharashtra MLAs, including Eknath Shinde, are staying. pic.twitter.com/QGMNfeenRi
— ANI (@ANI) June 23, 2022
असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले हुए महाराष्ट्र के बागी विधायक पूर्व गृह राज्य मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर से मिले।
#WATCH | Assam: Rebel Maharashtra MLAs camping at Radisson Blu Hotel in Guwahati meet former MoS Home and Shiv Sena leader Deepak Kesarkar. pic.twitter.com/SoEQNt9sPZ
— ANI (@ANI) June 23, 2022
असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद हैं। इसमें शिवसेना के 34 विधायक और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं: सूत्र

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा- आज भी हमारी पार्टी मजबूत है। किस हालात और किस दबाव में उन लोगों ने हमारा साथ छोड़ा उसका खुलासा जल्द होगा... हमारे संपर्क में लगभग 20 विधायक हैं और जब वे मुंबई आएंगे तब इसका खुलासा होगा। जो ED के दबाव में पार्टी छोड़ता है वह बालासाहेब का भक्त नहीं हो सकता।

शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा- मैं किसी खेमे की बात नहीं करूंगा, अपनी पार्टी की बात करूंगा। हमारी पार्टी आज भी मजबूत है... करीब 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं... जब वे मुंबई आएंगे तो आपको पता चलेगा... जल्द ही पता चल जाएगा, किन परिस्थितियों में इन विधायकों ने हमें छोड़ दिया।
राकांपा प्रमुख शरद पवार, डिप्टी सीएम अजीत पवार, राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड और पार्टी नेता सुनील तटकरे के बीच बैठक चल रही है। बैठक एनसीपी प्रमुख के आवास पर हो रही है।

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा- लोग भाजपा को हराने के लिए वोट करते हैं लेकिन भाजपा विधायक खरीद कर कृत्रिम बहुमत बनाने की कोशिश करती है। ये लोग देख रहे हैं और सही समय पर इसका जवाब भाजपा से लेंगे। उन्होंने आगे कहा- एक भाजपा पार्टी थी अटल बिहारी वाजपेयी साहब की जिसने 1 वोट कम होने की वजह से सरकार को लात मार दी और दूसरी भाजपा पार्टी ये है जो जोड़-तोड़ की सरकार बनाने में और विधायक खरीदने में विश्वास रखती है।

महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार नक़वी ने कहा- डमी कार और डायलिसिस की सरकार बहुत दिन नहीं चलती। डमी कार और डायलिसिस की सरकार चलाकर, जुगाड़, जोड़तोड़ से जनादेश का अपहरण कर अगर कोई समझता है कि यह चलता रहेगा तो ऐसा नहीं है। ऐसी सरकार चलाने वालों को इसका एहसास हुआ है।
#WATCH असम: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार में राजनीतिक अस्थिरता के बीच शिवसेना के तीन और बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे। pic.twitter.com/MmrHE1AE8N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
#WATCH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में वर्षा बंगला छोड़ा। pic.twitter.com/Wi9FkXNNTm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
#WATCH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में घर मातोश्री के बाहर जमा हुए शिवसेना समर्थकों का अभिवादन किया। #Maharastrapolitics pic.twitter.com/AqTlueJzwk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने मातोश्री पहुंचने पर दिखाया विक्ट्री साइन।
#WATCH Maharashtra minister & Shiv Sena leader Aaditya Thackeray shows victory sign on reaching Matoshree#Mumbai pic.twitter.com/FtS3QOEJAY
— ANI (@ANI) June 22, 2022
#WATCH कमलनाथ अब महाराष्ट्र निकल गए हैं..जो म. प्रदेश में अपनी सरकार नहीं बचा पाए, वो महाराष्ट्र की सरकार को बचाने जा रहे हैं। ये अजब-गजब की कांग्रेस है। ये कांग्रेस क्या कभी आपका भला कर सकती है? ये भला नहीं करेगी बल्कि अंतिम सांसें गिन रही है: म.प्र.CM शिवराज सिंह चौहान,उज्जैन pic.twitter.com/P032eSjAzZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
#WATCH असम: कल रात चार और विधायकों के रेडिसन ब्लू होटल पहुंचने के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अन्य विधायकों के साथ दिखे। pic.twitter.com/Gs21bElwwC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
