Move to Jagran APP

International Yoga Day 2020: आइटीबीपी के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर किया योग

International Yoga Day 2020 आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने लद्दाख के खारदुंग ला में बर्फ की चादर पर 18000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

By TaniskEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 06:47 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 05:59 PM (IST)
International Yoga Day 2020: आइटीबीपी के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर किया योग
International Yoga Day 2020: आइटीबीपी के जवानों ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर किया योग

नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में कोरोना वायरस (COVID-19) संकट के बीच आज आंतरारष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों ने योगा किया। आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने लद्दाख के खारदुंग ला में बर्फ की चादर पर 18,000 फीट की ऊंचाई और उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास वसुधारा ग्लेशियर पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। अरुणाचल प्रदेश में आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) पशु प्रशिक्षण स्कूल (एटीएस), लोहितपुर के कर्मियों ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोड़ों के साथ योग किया। आइटीबीपी के जवानों ने उत्तरी सिक्किम में 18,800 फीट की ऊंचाई पर योग किया।

loksabha election banner

बता दें कि कोरोना मद्देनजर लोग एक जगह एकत्र नहीं हो सकते, ऐसे में इस साल योग दिवस पर कोई सामूहिक आयोजन नहीं हो रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों की जोड़ने की तैयारी है। इस आयोजन की थीम 'घर पर करें योग और परिवार के साथ करें योग' (Yoga at Home and Yoga with Family) है। गौरतलब है कि पीएम मोदी के पहल पर 2015 से हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जा रहा है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योग दिवस पर योग करते हुए लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ' सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।'

International Yoga Day 2020

तमिलनाडु के रामेश्वरम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दो लोगों ने पानी में योगासन का अभ्यास किया। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसका वीडियो जारी किया है। 

- लद्दाख से भाजपा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया। 

- अभिनेत्री शिल्पी शेट्टी कुंद्रा लगभग 17 वर्षों से योग का अभ्यास कर रही हैं। वह कहती हैं कि यह उनके जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है और इसने उनके जीवन को बदल दिया है। रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर, शिल्पा ने समाचार एजेंसी आइएएनएस को बताया, 'योग सिर्फ आपके शरीर को नहीं बदलता है, यह आपके दिमाग को बदलता है, चीजों को लेकर आपका दृष्टिकोण बदलता है और जब आपके पास एक स्पष्ट दृष्टिकोण होता है, तो  आप अपने और दूसरों के लिए सकारात्मक चीजें सोचते हैं और जब आप सकारात्मक चीजों को सोचते हैं। इसने मेरे जीवन को बदल दिया है। 

- घर से योग करने के आयुष मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए योग दिवस पर फिट इंडिया अभियान के तहत ऑनलाइन योग सत्र ‘फन, फैमिली योगा’का  आज शाम पांच बजे शुरू होगा। खेल मंत्री किरन रिजीजू  इस सत्र में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ हिस्सा लेंगे। विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम, शूटर अंजुम मौदगिल भी इस सत्र में हिस्सा लेंगे। फिट इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर इसका प्रसारण होगा। 

- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए ताकि वे कोरोना वायरस के खिलाफ एकजुट लड़ाई लड़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि योग हमारे जीवन में महामारी के पैदा हुए तनाव का एक प्रभावी समाधान हो सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग अवसाद, चिंता और तनाव जैसी समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद कर सकता है। उन्होंने जीवन शैली से जुड़ी बीमारियों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की।

- लद्दाख: आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने बौद्ध भिक्षुयों के साथ आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  पर लेह के थिकसे मठ में योग किया।

- कर्नाटक: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज लोगों ने कलबुर्गी में एक गर्डन में योग किया।

- दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने आवास पर योग किया।

- दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने आवास पर योग किया।

- जम्मू और कश्मीर: भारतीय सेना की जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंट्री (JKLI) बटालियन ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर के रंगरेथ में योग किया।

- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास पर योग किया। 

- लद्दाख:  आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 18,000 फीट की ऊंचाई पर खारदुंग ला में करते हुए।

- छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रायपुर में अपने निवास पर योग किया।

- उत्तराखंड: भारत-चीन सीमा पर तैनात आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020  पर बद्रीनाथ के पास वसुधारा ग्लेशियर पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर योग करते हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे यहां कहा गया है- युक्त आहार विहारस्य, युक्त चेष्टस्य कर्मसु। युक्त स्वप्ना-व-बोधस्य, योगो भवति दु:खहा।। यानी सही खान-पान, सही ढंग से खेल-कूद, सोने-जागने की सही आदतें, और अपने काम, अपनी ड्यूटी को सही ढंग से करना ही योग है। उन्होंने कहा, 'गीता में भगवान कृष्ण ने योग की व्याख्या करते हुए कहा है- 'योगः कर्मसु कौशलम्’अर्थात्, कर्म की कुशलता ही योग है।'

- पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि एक सजग नागरिक के तौर पर हम परिवार और समाज के रूप में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हम प्रयास करेंगे कि 'योगा एट होम और योगा विद फैमिली' को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। हम जरूर सफल होंगे। हम जरूर विजयी होंगे।

- पीएम मोदी ने कहा कि विश्व कोरोना वायरस महामारी के कारण योग की आवश्यकता को आज और भी अधिक महसूस कर रहा है। यदि हमारी इम्युनिटी मजबूत है तो यह बीमारी से लड़ने में मदद करता है। ऐसे कई योग अभ्यास हैं, जो हमारी इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं और मेटाबोलिज्म सुधारते हैं। कोरोना आपके श्वसन तंत्र पर हमला करता है। 'प्राणायाम' श्वास व्यायाम एक ऐसी चीज है जो हमारी श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाने में हमारी सबसे अधिक मदद करती है।

- पीएम मोदी ने कहा, ' स्वामी विवेकानंद कहते थे- 'एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है, और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है।किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है।'

 - पीएम मोदी ने कहा, ' बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुडते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए, इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है, हमारी  फैमिली बॉन्डिंग को भी बढ़ाने का दिन है।'

 - पीएम मोदी ने इससे पहले कहा कि 6 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह दिन एकजुटता और सार्वभौमिक भाईचारे का दिन है। यह लोगों को साथ लाय है। यह एकता के लिए एक शक्ति के रूप में उभरा है और मानवता के बंधनों को गहरा करता है। यह भेदभाव नहीं करता। यह जाति, रंग, विश्वास और वंश से परे है।

-  दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020  पर विभिन्न समुदायों के लोगों के साथ योग करते हुए।

- दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020  पर अपने परिवार के साथ अपने आवास पर योग करते हुए।

- लद्दाख: आइटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शून्य तापमान में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग करते हुए। 

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा योग एक ऐसा माध्यम है जो शरीर व मन, क्रिया व विचार और मनुष्य व प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। मोदी जी के प्रयासों के कारण योग को वैश्विक स्वीकृति मिली , जो संपूर्ण मानवता के लिए भारतीय संस्कृति का एक अनमोल उपहार है।

- उत्तराखंड: योग गुरु बाबा रामदेव हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 पर योग करते हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.