India Coronavirus Updates: संक्रमितों की संख्या 90 हजार के पार, अब तक 2872 की गई जान
<p>केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90927 हो गई है, जिसमें से 34108 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 2872 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमित के एक्टिव मामलों की संख्या 53946 है। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में लॉकडाउन को 31 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान राज्य में लॉकडाउन के दौरान कुछ छूट दी जाएगी। इससे पहले महाराष्ट्र में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 4987 मामले सामने आए हैं। </p>
तमिलनाडु में आज कोरोना वायरस के 639 नए मामले और 4 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 639 नए मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 11,224 हो गई है, जिसमें से 6971 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से अब तक 78 लोगों की जान जा चुकी है।
हिमाचल में आज कोरोना वायरस का एक नया मामला
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में आज कोरोना वायरस एक नया मामला सामने आया है। राज्य में कुल कोरोना के मामलों की संख्या 78 हो गई है, जिसमें से कोरोना के 31 सक्रिय मामले हैं। वहीं, राज्य में कोरोना से तीन लोगों की जान जा चुकी है और 40 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
बिहार में आज कोरोना के 58 नए मामले
बिहार से प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में आज कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 56 कोरोना के मामले पटना के हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1251 हो गई है।
केरल में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि राज्य में आज कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 101 हो गई है।
90 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 90927 हो गई है, जिसमें से 34108 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना से अब तक 2872 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, कोरोना संक्रमित के एक्टिव मामलों की संख्या 53946 है।
अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग यूपी में आ चुके
उत्तर प्रदेश के मुख्य गृह सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राज्य में कल तक 15 लाख लोग यूपी में आए थे। शनिवार को एक दिन में 1.5 लाख से ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश में आए हैं। कुल मिलाकर 16.5 लाख से ज्यादा लोग अभी तक राज्य में आ चुके हैं।
उत्तर प्रदेश में कल 6545 लोगों की हुई सैंपल टेस्टिंग
उत्तर प्रदेश प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल राज्य में 6545 लोगों के सैंपल की टेस्टिंग हुई है जो अभी तक सबसे ज्यादा है। इसे जल्द ही बढ़ाकर 8 हजार और फिर दस हजार प्रतिदिन किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने बताया कि राज्य में कल 345 पूल लगाए गए जिसमें से 30 पूल पॉजिटिव आए हैं। आइसोलेशन वार्ड में अभी 1881 लोग हैं जिनका इलाज चल रहा है।
बीएसएफ के दस और जवान हुए कोरोना संक्रमित
पिछले 24 घंटों के अंदर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 10 जवानों में कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन सभी संक्रमित जवानों का इलाज कोविड-19 अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, कल से आज तक 13 जवानों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
तमिलनाडु में 31 मई तक लॉकडाउन
तमिलनाडु में लॉकडाउन को 31 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान राज्य में लॉकडाउन के दौरान कुछ छूट दी जाएगी। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इसकी जानकारी दी।
राजस्थान में 5 हजार से अधिक मामले
राजस्थान के राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राजस्थान में आज दोपहर 2 बजे तक 53 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 5083 तक पहुंच गई है।राज्य में 1963 सक्रिय मामले हैं। वहीं 2992 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 128 लोगों की मौत हो चुकी है।
3,418 कैदी छत्तीसगढ़ जेल से रिहा
देहरादून में कोरोना वायरस का 1 और मामला
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज देहरादून जिले में 1 और मामला सामने आया है। इसको मिलाकर राज्य में कुल मामलों की संख्या 92 हो गई है, जिसमें से 52 ठीक हो चुके हैं और 39 एक्टिव केस है।
CISF में और बढ़े मामले
राजस्थान- कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के लिए की 500 बसों की व्यवस्था
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी द्वारा व्यवस्थित की गई बसें आज से उत्तर प्रदेश के लिए प्रवासी मजदूरों के साथ अलवर से रवाना हुईं। कांग्रेस ने भरतपुर और अलवर से उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों के परिवहन के लिए 500 बसों की व्यवस्था की है।
31 मई की आधी रात तक पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन
महाराष्ट्र के मुख्य सचिव अजोय मेहता ने लॉकडाउन बढ़ाने के संबंध में एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि सरकार ने महामारी रोग अधिनियम, 1897 की धारा 2 के तहतआपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अन्य सभी सक्षम प्रावधानों के साथ लॉकडाउन को बढ़ाना सही समझा। 31 मई, 2020 की आधी रात तक पूरे महाराष्ट्र राज्य में लॉकडाउन रहेगा।
अमेरिका से हैदराबाद पहुंचे 168 भारतीय नागरिक
एयर इंडिया की विशेष उड़ान से 168 भारतीय यात्री शिकागो (यूएसए) से हैदराबाद लौट आए। आज सुबह 4:45 बजे ये सभी यात्री पहुंचे।
महाराष्ट्र में अब तक कुल 1206 पुलिसकर्मी संक्रमित
महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक राज्य भर में अब तक 1206 पुलिस कर्मियों को COVID19 से संक्रमित पाया गया है। पिछले 24 घंटों में 912 एक्टिव केस हैं, 283 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 11 की मौत हो चुकी है। 66 नए मामले भी सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा
पूरे महाराष्ट्र में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है।
कर्नाटक में बचे सिर्फ 611 एक्टिव मामले
कर्नाटक में आज कोरोना वायरस के 54 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1146 हो गई है। यहां कुल 611 एक्टिव केस हैं, वहीं 497 लोग ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक में 37 लोगों की मौत हो चुकी है।
आंध्र प्रदेश में कोरोना से अब तक 50 की मौत
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के कारण 50 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 25 नए मामले सामने आए हैं, जिस कारण यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2380 हो गई है।
'आत्म निर्भर भारत' के तहत 20 लाख करोड़ से अधिक का आर्थिक पैकेज
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक आत्म निर्भर भारत योजना के तहत कुल 20,97,053 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज दिया जा चुका है।
दिल्ली में 422 नए मामले, 148 की मौत
दिल्ली सरकार के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 148 तक पहुंच गया है। यहां 422 नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9755 तक पहुंच गई है।
मालदीव में फंसे 580 से अधिक भारतीय कोच्चि पहुंचे
गुजरात- स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, 68 गिरफ्तार
रोजगार बढ़ाने के लिए MNREGA को 40,000 करोड़- वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार अब MGNREGA को अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपये का आवंटन सरकार करेगी।
20 करोड़ महिलाओं के खाते में 10 हजार भेजे- सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 20 करोड़ जन धन खाता रखने वाली महिलाओं को 10,025 करोड़ रुपये मिले। 2.2 करोड़ भवन और निर्माण श्रमिकों को 3,950 करोड़ रुपये मिले। 6.81 करोड़ लोगों को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर मिले और 12 लाख ईपीएफओ धारकों को ऑनलाइन अग्रिम राशि मिली।
15,000 करोड़ रुपये की घोषणा सरकार ने की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज से जुड़ी पांचवें और अंतिम चरण की घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए हैं। कोविड-19 के लिए 15,000 करोड़ रुपये की घोषणा सरकार ने की थी। इसमें से 4,113 करोड़ रुपये राज्यों को रिलीज किए जा चुके हैं।
गोवा में दिल्ली से लौटे अब तक 3 लोग कोरोना पॉजिटिव
गोवा सरकार के मुताबिक, एक महिला जो कल दिल्ली से विशेष ट्रेन से गोवा लौटी थी, उसे रैपिड टेस्ट के दौरान COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है। अब तक, दिल्ली से लौटे 3 यात्रियों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, 56 के टेस्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बिहार की सीमा तक बसों द्वारा भेजे जाएंगे मजदूर
सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर लगभग 2500 प्रवासी मजदूर, बिहार लौटने के लिए एक विशेष ट्रेन की मांग कर रहे हैं। सहारनपुर जिला प्रशासन के अधिकारी के मुताबिक उन्हें बिहार की सीमा तक बसों द्वारा भेजा जा रहा है। उनकी वापसी के लिए वहां के विभिन्न जिला अधिकारियों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है।
बिहार में कोरोना वायरस के 33 और नए मामले
बिहार में कोरोना वायरस के 33 और नए मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1178 तक पहुंच गय़ा है। राज्य के प्रमुख सचिव(स्वास्थ्य) संजय कुमार के मुताबिक इन 33 मामलों में से सबसे ज्यादा 14 मामले मधुबनी जिले से हैं। इसके अलावा समस्तीपुर में 6, जमुई और पूर्णिया में 2-2 मामले और पटना, भागलपुर, कैमूर और लखीसराय में एक-एक मामले सामने आए।
मध्य प्रदेश में प्रवासी मजदूर की पत्नी समेत ट्रक से कुचलकर मौत
मध्य प्रदेश के बड़वानी में एक प्रवासी मजदूर और उसकी पत्नी और 2 अन्य लोगों की टैंकर-ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। ये सभी 4 लोग महाराष्ट्र से इंदौर लौट रहे थे।
ओडिशा में 91 नए मामले
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में 91 नए पॉजिटिव केस आए हैं। राज्य में अब तक मामलों की कुल संख्या 828 हो गई, मरने वालों की संख्या 5 है।
रेलवे ने कल चलाईं 167 श्रमिल स्पेशल ट्रेनें
रेल मंत्रालय के मुताबिक शनिवार(16 मई) को रेलवे ने 167 श्रमिल स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जिसके माध्यम से 2.39 लाख प्रवासियों को घर पहुंचाया गया।
राजस्थान में अब तक 5 हजार से अधिक मामले
पिछले 24 घंटों में 120 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 120 लोगों की मौत सामने आई है।
पिछले 24 घंटों में देश में रिकॉर्ड मामले
पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के अब तक के रिकॉर्ड करीब 5 हजार मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4987 मामले सामने आए हैं, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।
देश में 34 हजार से अधइक मरीज ठीक हुए
देश में 53,946 मरीजों का फिलहाल अस्पतालों में इलाज चल रहा है, वहीं 34,109 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के पार
देश में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर चुका है। देश में अब तक कुल 90,927 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।
सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन
सहारनपुर में सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये सभी मजदूर बिहार लौटने के लिए एक विशेष ट्रेन की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज विशेष ट्रेन से अहमदाबाद, गुजरात से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। एक स्वास्थ्य अधिकारी आने वाले यात्रियों के तापमान की जांच कर रहा है।
कंटेनमेंट जोन में लोगों की स्वास्थ्य निगरानी
ऋषिकेश के शिव एन्क्लेव और अवास विकास कॉलोनी में कोरोना वायरस कंटेनमेंट जोन में लोगों की स्वास्थ्य निगरानी करने के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सरकारी शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इंदौर में कोरोना से अब तक 100 मौतें
आज सुबह 11 बजे वित्त मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक पैकेज की अंतिम किश्त की घोषणा करेंगी।
गाजीपुर में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंचे
दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर इकट्ठा हुए हैं। औरैया हादसे के बाद, यूपी सरकार ने अपने जिला मजिस्ट्रेटों को पैदल चलने वाले प्रवासियों के लिए बसों की व्यवस्था करने का आदेश दिया है।
महाराष्ट्र में 22,479 एक्टिव केस, गुजरात में 6,056
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार महाराष्ट्र में 22,479 एक्टिव केस हैं। 7,088 डिस्चार्ज हो गए हैं। गुजरात में एक्टिव केस 6,056 है और 4,308 मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं।
असम में एक नवयुवक कोरोना पॉजिटिव
असम के राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि सिबसागर में एक नवयुवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फिलहाल वह जोरहाट क्वारंटाइन केंद्र में हैं। असम में अब तक कुल 95 मामले आए हैं।
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1606 नए मामले
समाचार एजेंसी एएनआइ ने महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के हवाले से जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1606 नए मामले सामने आए। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 30,706 हो गई है और 1,135 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में गुजरात में 1,057 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 10,989 केस हो गए हैं और 625 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र-गुजरात में तेजी से बढ़े मामले
महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस (COVID-19)के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में जहां 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं, वहीं गुजरात में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है।
देश में कोरोना वायरस के 85,940 मामले सामने
देश में कोरोना वायरस के 85,940 मामले सामने आए हैं। फिलहाल देश में 53,035 एक्टिव केस हैं, वहीं 30,152 लोग ठीक हो चुके हैं। 2752 लोगों की मौत हो गई है।