Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

India Coronavirus Updates: 2100 से ज्यादा लोगों की गई जान, संक्रमितों की कुल संख्या 62939

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62939 हो गई है, जिसमें से 19357 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 41472 है। वहीं, देश में अब तक कोरोना से 2109 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले 3 दिन का हमारा डबलिंग रेट 12 दिन है, हमारा रिक्वरी रेट देश में 30% के ऊपर पहुंच गया है, 60,000 में से करीब 20,000 मरीज़ ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में मृत्यु दर अभी भी 3.3% है।

By TaniskSun, 10 May 2020 07:18 PM (IST)
News Article Hero Image
10 May 20206:48:28 PM
तमिलनाडु में कोरोना के 669 नए मामले

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज कोरोना वायरस के 669 नए मामले सामने आएं हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7204 है, जिसमें 5195 कोरोना के एक्टिव केस हैं। तमिलनाडु में कोरोना से मरने वालों की संख्या 47 हो गई है।

669 new cases of #Coronavirus & 3 deaths have been reported in Tamil Nadu today, taking the total number of cases to 7204 & death toll to 47. Number of active cases stands at 5195 in the state: Tamil Nadu Health Department pic.twitter.com/0gSyt1lCgV

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20204:17:02 PM
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 1884 मामले

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस 1884 मामले हैं, जिसमें से 1504 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

1884 active cases of #COVID19 are at present in Uttar Pradesh. The total number of people who have been cured and discharged are 1504: Principal Secretary (Health) Amit Mohan Prasad pic.twitter.com/aPAuzInjGH

— ANI UP (@ANINewsUP) May 10, 2020
10 May 20204:07:13 PM
ओडिशा में कोरोना वायरस के दस और नए मामले

ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के दस नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 362 हो गई है, जिसमें 291 सक्रिय मामले हैं और 68 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। ओडिशा में कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो गई है।

10 new #Coronavirus positive cases reported in Odisha taking the total number of cases in the state to 362 including 291 active cases, 68 cured/discharged and 3 deceased: Odisha Health Department pic.twitter.com/OZ5Xaow6Og

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20203:05:13 PM
हरियाणा में आज कोरोना के 20 नए मामले सामने आए

हरियाणा में आज कोरोना वायरस (COVID-19)के 20 नए मामले सामने आए हैं। राज्य 695 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई है और 394 एक्टिव केस हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

20 new positive cases of #COVID19 reported in Haryana today. Total number of positive cases stands at 695 including 10 deaths and 394 active cases: Haryana Health Department pic.twitter.com/1g2deqWfRn

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20202:59:43 PM
झारखंड: बेंगलुरु और तमिलनाडु से रांची पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

 झारखंड:  कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें  कर्नाटक के बेंगलुरु और तमिलनाडु के वेल्लोर से चलकर रांची पहुंची।

झारखंड: #COVID19 महामारी के चलते लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों को लेकर दो 'श्रमिक स्पेशल ट्रेनें' कर्नाटक के बेंगलुरु और तमिलनाडु के वेल्लोर से चलकर रांची पहुंची। pic.twitter.com/3yU8hqxtUq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
10 May 20202:57:33 PM
पीएम मोदी कल दोपहर 3 बजे सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 3 बजे सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआइ ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि देश में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है। 

Prime Minister Narendra Modi will hold video conferencing with all the Chief Ministers tomorrow at 3 pm: Sources. #Covid19 pic.twitter.com/lFo2W7fINg

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20202:54:20 PM
उज्बेकिस्तान से 21 भारतीय नागरिक UZB 3561 फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने कहा, उज्बेकिस्तान से 21 भारतीय नागरिक UZB 3561 फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। फ्लाइट उजबेकिस्तान के नागरिकों और भारतीय चिकित्सा सहायता लेकर ताशकंद लौटेगी। उज्बेकिस्तान में भारत के राजदूत संतोष झा द्वारा ताशकंद में अच्छा काम किया गया है। 

 

21 Indians from Uzbekistan have arrived in Delhi onboard UZB 3561. Flight will be carrying back Uzbekistan nationals&Indian medicine assistance to Tashkent. Good work by Embassy of India in Tashkent under Santosh Jha, Ambassador of India to Uzbekistan: EAM Dr. S Jaishankar pic.twitter.com/xy9HrLj27C

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20202:51:03 PM
राजस्थान में 45 नए मामलों की पुष्टि

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 45 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 3753 हो गई है और अब तक 107 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में 1470 एक्टिव केस हैं।

45 new cases of #COVID19 & one death have been reported in Rajasthan today, taking total number of cases to 3753 & death toll to 107, respectively. Number of active cases stands at 1470 in the state: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/h5BLnLNVqn

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20202:48:30 PM
पिछले 24 घंटों में 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मामला सामने नहीं आया- स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन पिछले 24 घंटों में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। चार राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में अभी तक कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय सरकार ने अब तक 72 लाख एन 95 फेस मास्क और 36 लाख पीपीई किट राज्यों को भेजे हैं।

 

No case of #COVID19 has been reported in 10 states/union territories in the last 24 hours. Four states/union territories never reported any case of COVID-19. Central Govt has sent 72 lakh N95 face masks & 36 lakh PPE kits to the states so far: Union Health Minister Harsh Vardhan https://t.co/GWNJKsQCvX

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20202:34:15 PM
देश भर में 4,362 कोविड केयर सेंटर- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश भर में 4,362 कोविड केयर सेंटर है, जहां हल्के या बहुत हल्के लक्षणों वाले 3,46,856 रोगियों को रखा जा सकता है।

Delhi: Union Health Minister Harsh Vardhan inspects a Covid care centre in Mandoli area. He says, "There are 4362 Covid care centres across the country where 346856 patients with mild or very mild symptoms can be kept". pic.twitter.com/EueLxbEYfl

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20202:27:15 PM
पिछले 3 दिन का हमारा डबलिंग रेट 12 दिन- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, पिछले 3 दिन का हमारा डबलिंग रेट 12 दिन है, हमारा रिक्वरी रेट देश में 30% के ऊपर पहुंच गया है, 60,000 में से करीब 20,000 मरीज़ ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में मृत्यु दर अभी भी 3.3% है।

पिछले 3 दिन का हमारा डबलिंग रेट 12 दिन है, हमारा रिक्वरी रेट देश में 30% के ऊपर पहुंच गया है, 60,000 में से करीब 20,000 मरीज़ ठीक होकर घर जा चुके हैं। देश में मृत्यु दर अभी भी 3.3% है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन #COVID19 https://t.co/ei1SpslIwn pic.twitter.com/YfXIXlnncf

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
10 May 20202:25:01 PM
एम्स रायपु से 6 मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दी गई

एम्स रायपुर के अनुसार दुर्ग के 6 मरीजों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में, अस्पताल में 10 मरीजों का उपचार जारी है। सभी स्थिर हालत में हैं।

6 patients from Durg have been discharged by the hospital today. Presently, there are 10 patients getting COVID19 treatment at the hospital. All are in stable condition: AIIMS Raipur, Chhattisgarh

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20202:16:32 PM
दिल्ली: डॉ. हर्षवर्धन ने मंडोली कोविड केयर सेंटर का दौरा किया

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंडोली कोविड केयर सेंटर का दौरा किया, यहां उन्होंने कोरोना वायरस के ठीक हो चुके मरीज़ों से भी मुलाकात की। 

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मंडोली कोविड केयर सेंटर का दौरा किया, यहां उन्होंने कोरोना वायरस के ठीक हो चुके मरीज़ों से भी मुलाकात की। #COVID19 pic.twitter.com/WKmGlr9U7O

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
10 May 20201:54:37 PM
कोरोना वारियर्स की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए- राजीव गौबा

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने जोर देकर कहा कि  डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स की आवाजाही में कोई दिक्कत नहीं आना चाहिए। कोरोना वारियर्स की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

 

Cabinet Secretary Rajiv Gauba emphasised that movement of doctors, nurses and paramedics should be totally unhindered and all steps should be taken to facilitate and protect #CoronaWarriors

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20201:51:58 PM
राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की बैठक

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने आज सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। शुरुआत में, कैबिनेट सचिव ने वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों की वापसी पर राज्यों के सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 3.5 लाख प्रवासी श्रमिकों को ले जाने वाली रेलवे द्वारा 350 से अधिक श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। उन्होंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक स्पेशल श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने में रेलवे का सहयोग करें।

Cabine Secretary also noted that more than 350 'shramik special trains' have been run by railways carrying 3.5 lakh migrant workers. He requested state governments to cooperate with railways in the running of more 'shramik special trains'. https://t.co/gNjaIBJs82

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20201:22:58 PM
CISF के 18 कर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(CISF) ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में CISF के 18 कर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव आए हैं। स​क्रिय मामलों की संख्या 64 हो गई  है।

18 Central Industrial Security Force (CISF) personnel have tested positive for #COVID19 in last 24 hours; there are a total of 64 active cases as on today: Central Industrial Security Force

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20201:09:27 PM
दिल्ली में एंबुलेंस की दिक्कत अब खत्म होगी- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कल हमने आदेश जारी कर कई सारे निजी अस्पतालों से एंबुलेंस मांगी हैं। एंबुलेंस निजी अस्पतालों में तो काम करेंगी हीं, लेकिन अगर उनको कोई फोन जाता है तो उनको सरकारी ड्यूटी भी करनी होगी। उम्मीद है कि इससे एंबुलेंस की दिक्कत अब खत्म होगी।

 

कल हमने आदेश जारी कर कई सारे निजी अस्पतालों से एंबुलेंस मांगी हैं। एंबुलेंस निजी अस्पतालों में तो काम करेंगी हीं, लेकिन अगर उनको कोई फोन जाता है तो उनको सरकारी ड्यूटी भी करनी होगी। उम्मीद है कि इससे एंबुलेंस की दिक्कत अब खत्म होगी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/aosRezUJUQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
10 May 20201:05:21 PM
दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों की उत्तराखंड बॉर्डर पर थर्मल स्क्रीनिंग

दूसरे राज्यों से उत्तराखंड बॉर्डर पर आ रहे सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और सभी जरूरी जानकारियां ली जा रही हैं। देहरादून की SP सिटी श्वेता चौबे-"लोगों से एक बांड भरवाया जा रहा है कि अगर वो होम क्वारंटीन हैं तो वो 14 दिनों तक होम क्वारंटीन ही रहेंगे। 

उत्तराखंड: दूसरे राज्यों से उत्तराखंड बोर्डर पर आ रहे सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और सभी जरूरी जानकारियां ली जा रही हैं। देहरादून की SP सिटी श्वेता चौबे-"लोगों से एक बांड भरवाया जा रहा है कि अगर वो होम क्वारंटीन हैं तो वो 14 दिनों तक होम क्वारंटीन ही रहेंगे।" pic.twitter.com/oVpdFKXtrS

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
10 May 202012:52:15 PM
कर्नाटक में अब तक 847 मामलों की पुष्टि

कर्नाटक में शनिवार शाम 5 बजे से आज दोपहर 12 बजे तक कोरोना वायरस के 53 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 31 अजमेर से लौटे हैं और अहमदाबाद से आठ। राज्य में 847 मामले सामने आ गए हैं। 405 लोग ठीक हो गए हैं और 31 लोगों की मौत हो गई है।

53 more #COVID19 cases reported in Karnataka between 5 pm yesterday and 12 pm today. Of the 53 new cases, 31 have a history of travel to Ajmer & 8 to Ahmedabad. Total number of cases in the state is at 847, including 405 discharged & 31 deaths: State Health Department pic.twitter.com/xkSAb6JXOa

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202012:43:12 PM
दिल्ली में कोरोना से मरने वालों में 82% लोग 50 वर्ष की आयु से ऊपर वाले- केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमने विश्लेषण किया है कि जिन 82% लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वे 50 वर्ष की आयु से ऊपर थे। हम देख रहे हैं कि बुजुर्ग लोगों में अधिक मौतें होती हैं।

We have analysed that 82% of the people who have lost their lives were above the age of 50. We are seeing that there are more deaths among elderly people: Arvind Kejriwal, Delhi Chief Minister #COVID19 pic.twitter.com/5QamWZ68GY

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202012:39:48 PM
दिल्ली में लगभग 7000 पॉजिटिव मामलों में से करीब 1500 अस्पताल में

 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में लगभग 7000 पॉजिटिव मामलों में से लगभग 1500 मरीज अस्पताल में हैं। अस्पताल में इन 1500 में से केवल 27 वेंटिलेटर पर हैं। 

 

Out of roughly 7000 positive cases in Delhi, approximately 1500 are in hospital. Out of these 1500 in hospital, only 27 are on ventilator. Majority of cases are mild or asymptomatic: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/BaecHzkNZN

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202012:11:26 PM
वाराणसी से करीब 1900 प्रवासियों को 60 बसों से बिहार रवाना किया गया

उत्तर प्रदेश:वाराणसी से करीब 1900 प्रवासियों को 60 बसों से बिहार रवाना किया गया। वाराणसी के DM कौशल राज शर्मा ने बताया पहले एक दिन झारखंड,फिर राजस्थान, मध्यप्रदेश के लोग भेजे जा चुके हैं। अब बिहार के करीब 22 ज़िलों के लोग भेजे जा रहे हैं। हर दिन एक राज्य के लोगों को भेजा जाता है। 

Varanasi: Uttar Pradesh Govt sends around 1900 people to their native state, Bihar by around 60 buses amid ongoing #lockdown. District Magistrate Kaushal Raj Sharma says, "Around 1500 more people will be sent back to Bihar tomorrow". pic.twitter.com/SWXitBnUmR

— ANI UP (@ANINewsUP) May 10, 2020
10 May 202012:09:44 PM
दिल्ली में 400 के करीब स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में 400 के करीब स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं (निजी और सरकारी दोनों), इसमें कोविड अस्पताल के स्वास्थ्य​कर्मियों की संख्या बहुत कम है।

दिल्ली में 400 के करीब स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं (निजी और सरकारी दोनों), इसमें कोविड अस्पताल के स्वास्थ्य​कर्मियों की संख्या बहुत कम है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन #COVID19 https://t.co/MTB3tYfhXj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
10 May 202012:04:00 PM
यर इंडिया के 5 पायलट कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित

एयर इंडिया के 5 पायलट कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित पाए गए हैं। ड्यूटी से 72 घंटे पहले हुए टेस्ट में ये संक्रमित पाए गए। सभी मुंबई से हैं और किसी में भी कोरोना का लक्षण नहीं था। 

 

5 pilots of Air India found #COVID19 positive, during the pre-flight COVID test which is carried out 72 hours before they are rostered for flight duties. All of them are asymptomatic and based in Mumbai. They had undertaken cargo flights to China: Air India Sources pic.twitter.com/Pe3c0ezMWq

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202011:56:16 AM
बिहार में प्रवासी मजदूर संक्रमित पाए गए

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 629 मामले सामने आए हैं। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने कहा कि शनिवार को सामने आए 49 मरीजों में से 44 लोग प्रवासी हैं, जो देश के अलग-अलग राज्यों से लौटे हैं। 

Of the 49 persons who tested #COVID19 positive yesterday, 44 are migrants who have come from different parts of the country: Sanjay Kumar, Principal Secretary-Health, Bihar https://t.co/yjUsxxazLH

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202011:50:32 AM
आंध्र प्रदेश: चित्तूर में प्रवासी मजदूरों का प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन के दौरान गृह राज्य लौटने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वे कहते हैं, पिछले 40 दिनों में घर जान के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Chittoor: A large number of migrant workers from West Bengal and Uttar Pradesh hold protest demanding return to their native places amid COVID19 lockdown. They say,"No arrangements have been made for our return in the last 40 days".#AndhraPradesh pic.twitter.com/saCNr8ZbiS

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202011:46:18 AM
पश्चिम बंगाल: 5 टीमों का गठन

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोलकाता में COVID-19 मरीज़ों का इलाज कर रहे 5 अस्पतालों में इलाज के प्रोटोकॉल पर निगरानी करने के लिए 5 टीमों का गठन किया है। 

West Bengal government has formed 5 teams for support surveillance and monitoring of treatment protocol at five hospitals treating COVID-19 patients in Kolkata. pic.twitter.com/TGhDsaUT2N

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202011:25:17 AM
दिल्ली में 7000 के करीब पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा

दिल्ली में कोरोना वायरस के 381 नए मामले सामने आ गए हैं और 5 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार दिल्ली में अब तक 6923 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 4781 एक्टिव केस हैं। 2069 लोग ठीक हो गए हैं और 73 लोगों की मौत हो गई है।  दिल्ली के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने इसकी जानकारी दी है।

 

381 new #COVID19 cases reported in Delhi between 12 am, 8th May and 12 am, 9th May. 5 deaths also reported today. Total number of cases in the national capitals is at 6923, including 4781 active cases, 2069 recovered & 73 deaths: Delhi Director General of Health Services pic.twitter.com/8bxaoG73SN

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202011:12:25 AM
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 50 नए मामलों की पुष्टि

आंध्र प्रदेश नोडल ऑफिसर के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 50 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 26 गुजरात से लौटे हैं और एक व्यक्ति कर्नाटक से लौटा है। राज्य में मरीजों की संख्या 1980 हो गई है। 

50 new COVID19 cases ( including 26 returned from Gujarat & 1 returned from Karnataka) reported in the state in the last 24 hours, taking the total number of positive cases in the state to 1980: Andhra Pradesh, Nodal Officer, COVID19 pic.twitter.com/BCiz0xODrd

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202011:05:44 AM
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर केंद्र से कोयले पर 4140.21 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग की है। पत्र में कहा गया है, राशि राज्य सरकार को कोरोना वायरस की रोकथाम और इससे उत्पन्न होने वाली स्थिति के लिए प्रभावी ढंग से काम करने में सक्षम बनाएगी। 

Chhattisgarh CM has written to Union Minister Prahlad Joshi demanding additional levy amount of Rs 4140.21 crore on coal from the Centre. Letter states," The amount will enable state govt to work effectively towards prevention of COVID19 and situation arising from it". pic.twitter.com/9TjDi0J5WA

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202010:42:21 AM
महाराष्ट्र में 786 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

महाराष्ट्र में 786 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 703 सक्रिय मामले हैं। 76 लोग ठीक हो गए हैं और 7 लोगों की मौत हो गई है। लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 200 घटनाएं हुई हैं और 732 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

786 police personnel have tested positive for #COVID19 in the state, of which 703 are active cases, 76 recovered & 7 deaths. There have been 200 incidents of assault on police personnel during the lockdown period & 732 accused have been arrested for the same: Maharashtra Police pic.twitter.com/BXT7FkqfHd

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 202010:20:04 AM
केरल: पूर्ण लॉकडाउन के दौरान मल्लपुरम में सड़कें सुनसान और दुकानें बंद

केरल: पूर्ण लॉकडाउन के दौरान मल्लपुरम में सड़कें सुनसान और दुकानें बंद रहीं, केरल सरकार ने कल अगले आदेश तक राज्य में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान मेडिकल और जरूरी सामान की दुकानें ही खुल सकती हैं। 

Kerala: Shops in Mallapuram closed today after the state government issued Standard Operating Protocol (SOP) to observe complete shut down across the state on Sundays. Shops selling essential goods are exempted. #CoronaLockdown pic.twitter.com/GAxPM8qas4

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20209:56:59 AM
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा राज्यों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक करेंगे

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज सुबह 11 बजे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। चर्चा लॉकडाउन नियमों में ढील देने पर राज्यों की राय और कंटेनमेंट ज़ोन में सख्ती से नियमों को लागू कराने की जरूरत पर केंद्रित हो सकती है। 

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज सुबह 11बजे सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे। चर्चा लॉकडाउन नियमों में ढील देने पर राज्यों की राय और कंटेनमेंट ज़ोन में सख्ती से नियमों को लागू कराने की जरूरत पर केंद्रित हो सकती है। pic.twitter.com/qoRk09B9lq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2020
10 May 20209:48:11 AM
राजस्थान में कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में आज कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं।इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,741 हो गई है। कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 107 है।  

33 new COVID19 positive cases reported in the state today, taking the total number of positive cases to 3741, death toll 107: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/8H6AFHsyFw

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20209:28:24 AM
महाराष्ट्र में 20,228 मामले सामने

 स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 20,228 मामले सामने आ गए हैं। गुजरात में 7796 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में 6542 और तमिलनाडु में 6635 मामले सामने आ गए हैं।

10 May 20209:26:02 AM
देश में कोरोना वायरस (COVID-19) के 62,939 मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस  (COVID-19) के 62,939 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 41,472 एक्टिव केस हैं। 19,357 लोग ठीक हो गए हैं और 2109 लोगों की मौत हो गई है।

10 May 20209:25:29 AM
पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए

भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटे में 3277 नए मामले सामने आए हैं और 127 लोगों की मौत हो गई है।

Spike of 3277 #COVID19 cases & 127 deaths in the last 24 hours. Total cases in the country now at 62939, including 41472 active cases, 19358 cured/discharged/migrated and 2109 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/XoGLfUF3Jr

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20208:58:40 AM
3 टीकों प अमेरिकी और भारतीय कंपनियां कर रही काम- तरनजीत सिंह संधू

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा, कम से कम 3 टीके हैं जिन पर भारतीय और अमेरिकी कंपनियां एक साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा, हम आपूर्ति श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इस विशेष संकट ने निश्चित रूप से अमेरिका को दिखाया है कि भारत काफी विश्वसनीय भागीदार है।

There at least 3 vaccines on which Indian & US companies are working together. Besides that we are an important part of the supply chain & this particular crisis has certainly shown to US, if not the world over that India is a reliable partner: TS Sandhu, India's Ambassador to US https://t.co/tYZ725gVrj

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20208:43:24 AM
लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया है। यूनिट को फिर से शुरू करते समय, पहले सप्ताह को ट्रायल या टेस्ट रन पीरियड के रूप में मानें। सभी सुरक्षा और प्रोटोकॉल सुनिश्चित करें। बहुत ज्यादा उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास न करें।

Ministry of Home Affairs (MHA) issues guidelines for restarting manufacturing industries after lockdown. "While restarting the unit, consider the first week as the trial or test run period; ensure all safety & protocols, & don't try to achieve high production targets", says MHA. pic.twitter.com/WC1l55LkVx

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20208:36:37 AM
भारतीयों को लेकर पहली उड़ान थोड़ी देर में सैन फ्रांसिस्को से रवाना होगी

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू  ने कहा, पहली उड़ान थोड़ी देर में सैन फ्रांसिस्को से रवाना होगी और फिर हम 4 अलग-अलग हब से 7 उड़ानें भेजने जा रहे हैं। ये सभी एयर इंडिया के हब हैं, और ये उड़ानें भारत के विभिन्न शहरों में जा रही हैं। 

The first flight will take off from San Francisco in a little while& then we are going to have 7 flights from 4 different hubs. These are all Air India hubs,& these flights are going to different cities of India: Taranjit Singh Sandhu, India's Ambassador to US #VandeBharatMission pic.twitter.com/Nyhk04LwEq

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20208:13:48 AM
मुंबई में कोरोना वायरस से एक और पुलिसकर्मी की मौत

मुंबई में कोरोना वायरस से एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने कहा, हमें खेद के साथ बताना पड़ रहै है कि विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन से एएसआइ सुनील दत्तात्रे कलगुत्कर के दुर्भाग्यसे निधन हो गया  है। वह कोरोना वायरस से जूझ रहे थे।

We regret to inform about the unfortunate demise of ASI Sunil Dattatray Kalgutkar from Vinoba Bhave Nagar police station. ASI Kalgutkar had been battling #coronavirus: Mumbai Police #Maharashtra pic.twitter.com/Bsf0kVkQZS

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20207:53:13 AM
मुरादाबाद: स्लम क्षेत्रों के निवासियों के राशन के लिए आरएएफ और पुलिस ने वेतन का योगदान दिया

मुरादाबाद: पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने राशन खरीदने के लिए अपने वेतन का योगदान दिया और शहर के स्लम क्षेत्रों के निवासियों के बीच राशन, साबुन, मास्क, सब्जियां और अन्य सामानों की किट वितरित की।  

Moradabad: Police and Rapid Action Force (RAF) personnel contributed their salaries to buy ration, and distributed kits comprising ration, soaps, masks, vegetables and other items among the residents of slum areas of the city. #COVID19 (09.05.2020) pic.twitter.com/l71mIGjDvs

— ANI UP (@ANINewsUP) May 10, 2020
10 May 20207:49:28 AM
दिल्ली-नोएडा बोर्डर पर वाहनों की सख्ती से जांच

दिल्ली: लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बोर्डर पर वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है। देश में लॉकडाउन 17 मई तक रहेगा। 

Delhi: Security personnel check identity cards and passes of people during the movement of vehicles on Delhi-Noida Direct (DND) flyway, amid #CoronavirusLockdown. The nationwide lockdown has been extended till May 17, with some relaxation, in green, orange & red zones. pic.twitter.com/sVN8qQ7Dvk

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20207:39:40 AM
ओडिशा में 58 और कोरोना वायरस के मामले सामने आए

ओडिशा में 58 और कोरोना वायरस के मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 352 है, जिसमें से 281 सक्रिय मामले हैं, 68 लोग ठीक हो गए हैं और 3 लोगों की मौत हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

58 more #COVIDD19 cases reported in Odisha. The total number of cases in the state is now at 352, including 281 active cases, 68 cured/recovered & 3 deaths: State Health Department pic.twitter.com/NmsXtw3Xo1

— ANI (@ANI) May 10, 2020
10 May 20207:23:32 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 59,662 केस

 स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 59,662 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 39,834 एक्टिव केस है। 17,846 लोग ठीक हो गए हैं। 1981 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us