Move to Jagran APP

गुजरात चुनाव: भाजपा की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के आगे कांग्रेस ने घुटने टेक दिए हैं। वहीं मणिनगर सीट से नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की श्वेता भंट्ट को 64,000 वोट से हराया। वहीं नारनपुर से मोदी के करीबी अमित शाह ने भी 50 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। राज्य में भाजपा जहां अभी तक 71 सीटें जीतने में सफल हुई है वहीं कांग्रेस 2

By Edited By: Published: Thu, 20 Dec 2012 07:38 AM (IST)Updated: Thu, 20 Dec 2012 04:02 PM (IST)
गुजरात चुनाव: भाजपा की जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के आगे कांग्रेस ने घुटने टेक दिए हैं। वहीं मणिनगर सीट से नरेंद्र मोदी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की श्वेता भंट्ट को 64,000 वोट से हराया। वहीं नारनपुर से मोदी के करीबी अमित शाह ने भी 50 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। राज्य में भाजपा जहां अभी तक 71 सीटें जीतने में सफल हुई है वहीं कांग्रेस 29 सीटें पाने में कामयाब हुई है। अभी तक मिले रुझानों में 121 पर भाजपा और कांग्रेस 58 पर आगे है। वहीं गुजरात परिवर्तन पार्टी महज तीन सीटों पर ही आगे है।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वह जो भी जनादेश आता है उसे स्वीकार करेंगे और सभी नेता बैठकर इस पर मंथन करेंगे की आगे क्या किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार कांग्रेस पहले से ज्यादा सीटें पाने में सफल होगी। हालांकि वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने मोदी की जीत पर कोई टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस नेतृत्व ही आगे के बारे में कोई फैसला लेगा। भाजपा की इस बार गुजरात में यह पांचवीं जीत होगी। राज्य में भाजपा की जीत से खुश कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि दोपहर करीब दो बजे नरेंद्र मोदी खुद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

गुजरात में मतगणना का काम सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हो गया था। पोरबंदर में राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष अर्जुन मोढ़वाडिया पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री शकंर सिंह वाघेला भी आगे चल रहे हैं। लेकिन गुजरात के चार मौजूदा मंत्री फिलहाल पीछे चल रहे हैं।

मोदी से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाने वाले केशूभाई पटेल का प्रभाव इस चुनाव में कम ही देखने को मिला है। इस चुनाव के नतीजों को अपने हक में लाने के लिए मोदी ने 285 से ज्यादा जनसभाएं की। इसके अलावा थ्री डी कंपेनिंग के जरिए भी मोदी ने जनसभाओं को संबोधित किया। अब इसका फल उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है। मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं।

गुजरात परिणाम के साथ ही तय होगा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का भविष्य और उनकी नई रणनीति। गुजरात में मोदी की जीत उनकी केंद्र की राह भी तय कर देगी। इसका अर्थ है कि मोदी की हैट्रिक यह तय कर देगी कि अगले लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की ओर से कौन करेगा।

यदि मोदी इस बार भी गुजरात में हैट्रिक के साथ भाजपा को नई बुलंदियों पर ले जाने में सफल हो जाते हैं तो मुमकिन है कि उन्हें केंद्र की सत्ता तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। एग्जिट पोल में पहले ही मोदी को बहुमत दे दिया गया है वहीं अपनी जीत पर निश्िचत होकर बैठे मोदी ने जहां गुजरात के लोगों को भाजपा की ओर से जीत की बधाई पहले ही दे दी वहीं कांग्रेस और उनके दूसरे विपक्षियों की धड़कनें बढ़ा दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.