Election Tracker LIVE: PM मोदी ने विपक्ष को आतंकवाद पर घेरा, बिहार में महागठबंधन की सीटें तय
कांग्रेस ने मुंबई नॉर्थ से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा बिहार में महागठबंधन की किचकिच आखिरकार खत्म हो गई है। Election Tracker में देखें आज की पूरी चुनावी हलचल...
नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस का दामन थामा तो पार्टी ने उन्हें मुंबई नार्थ से अपना उम्मीदवार बना दिया। बिहार में महागठबंधन की किचकिच भी अब थम गई है। चुनावी हलचल से जुड़ी ऐसी ही ताजा तरीन खबरों के लिए हम लेकर आए हैं Election Tracker... यहां आपको चुनाव की हर ताजा अपडेट मिलेगी।
आतंक के ठिकानों में घुसकर मारने वाली सरकार चाहिए या सिर्फ नारे देने वाली...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला किया है। ओडिशा के कोरापुट में जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जनता जर्नादन का आशीर्वाद लेने के लिए आपका ये चौकीदार आपके बीच आया है। 2014 में जब उड़ीसा आया था तो कहा था पूरी ईमानदारी से, पूरी निष्ठा से आपकी सेवा करने में, मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा, आपके प्रधानसेवक के तौर पर आपकी सेवा में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह भी पढ़ें...
महागठबंधन का घमासान खत्म, पाटलिपुत्र से मीसा भारती उम्मीदवार
महागठबंधन में काफी दिनों से जारी घमासान आखिरकार खत्म हो गया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि, उन्होंने कांग्रेस की कुछ सीटों और रालोसपा के उम्मीदवारों की घोषणा बाद में करने की बात कही है। पाटलिपुत्र से तेजस्वी की बहन मीसा भारती को टिकट दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
अयोध्या दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा Lok Sabha Election 2019 के तहत उत्तर प्रदेश में जगह-जगह जाकर रोड शो कर कांग्रेस की नींव मजबूत कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के बाद आज (शुक्रवार को) रामनगरी अयोध्या पहुंची। यहां प्रियंका गांधी ने केंद्रीय सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने लोकतंत्र को नष्ट करने का काम किया है। बड़ी-बड़ी ही बाते की हैं बस, काम एक भी नहीं किया। इससे दुर्बल सरकार मैंने आज तक नहीं देखी। पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को बनाया उत्तरी मुंबई से उम्मीदवार
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस से जुड़ने का उन्हें फायद भी हुआ और पार्टी ने उन्हें Lok Sabha Election 2019 में अपना प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला उत्तरी मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी। 27 फरवरी को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उर्मिला ने पार्टी की सदस्यता ली थी। पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, सासाराम से मीरा कुमार
Lok Sabha Election 2019 के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की इस नई लिस्ट में 7 उम्मीदवार ओडिशा, 4 बिहार और एक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से है। इस लिस्ट में लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार का भी नाम है, जिन्हें बिहार के सासाराम से उम्मीवार चुना गया है। पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा की धरती पर राहुल गांधी
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा में रोड शो किया और रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने पहले जगाधरी में रैली को संबोधित किया और इसके बाद रोड शो पर निकल पड़े। इसके बाद कुरुक्षेत्र के लाडवा में उनकी जनसभा हुई। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बाेला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल में पौने पांच करोड़ लोगों को बेराेजगार बना दिया। माेदी सरकार बस अमीरों का ख्याल रखती है। इससे पहले रोड शो के दौरान राहुल गांधी का जगह-जगह गर्मजोशीे से स्वागत हुआ। पढ़ें पूरी खबर..
भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट, पांच राज्यों में इन्हें मिला मौका
भाजपा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के लिए 11 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की 12वीं सूची जारी की। महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के लिए एक-एक जबकि राजस्थान मध्य-प्रदेश और कर्नाटक के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर..
राजस्थान में कांग्रेस ने विस चुनाव हारे पांच नेताओं पर लोस में खेला दांव
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार रात को जारी अपनी सूची में विधानसभा चुनाव में हारे हुए पांच नेताओं पर दांव खेला है। इस सूची में कांग्रेस ने महज एक मौजूदा विधायक को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, तीन महिला प्रत्याशियों को भी चुनाव के लिए फ्रंट लाइन में लाया गया है। घोषित किए गए प्रत्याशियों में आधी सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...