Coronavirus Updates: गृह मंत्रालय ने नौ हजार तब्लीगियों की पहचान की, सभी को रखा क्वारंटाइन में
<p>गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्वतव ने बताया कि सरकार ने 9000 तब्लीगी जमात के लोगों से संपर्क कर उनकी पहचान की है और उन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है। इन 9000 लोगों में से 1306 विदेशी हैं और बाकी भारतीय हैं। वहीं, निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज के कार्यक्रम में शामिल होने वाले 391 व्यक्तियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बीदर में जिन 91 व्यक्तियों का टेस्ट किया गया था, उनमें से 11 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में मरीजों की संख्या 1,965 हो गई है। 1,764 मरीजों का इलाज चल रहा है। 150 लोग ठीक हो गए हैं और 50 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले सामने आए हैं।</p>
कल सुबह नौ बजे पीएम मोदी देशवासियों को साझा करेंगे एक वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देशवासियों से सुबह नौ बजे वीडियो संदेश साझा करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी का यह वीडियों कोरोना संकट को लेकर होगा
प्रतिदिन सात हजार बॉडी प्रोटेक्शन सूट का हो रहा उत्पादन: डीआरडीओ
देश में बढ़ते कोरोना संकटे के बीच डीआरडीओ के चेयरमैन संजीव जोशी ने बताया कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन चिकित्सा पेशेवरों की मदद के लिए प्रतिदिन 7,000 बॉडी प्रोटेक्शन सूट के उत्पादन में मदद कर रहा है। एक सप्ताह के भीतर इसकी क्षमता बढ़ाकर 15,000 प्रतिदिन कर दी जाएगी।
नौ हजार तब्लीगियों की हुई पहचान, रखा गया क्वारंटाइन में: गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्वतव ने बताया कि सरकार ने 9000 तब्लीगी जमात कार्यकर्ताओं और उनके संपर्कों की पहचान की है और उन्हें क्वारंटाइन में रखा है। इन 9000 लोगों में से 1306 विदेशी हैं और बाकी भारतीय हैं।
एक करोड़ से अधिक PPE के लिए ऑर्डर दिए गए: स्वास्थ्य मंत्रालय
दिल्ली के हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर इस्तीफा देने पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमने डेढ़ करोड़ से अधिक PPE (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) के लिए ऑर्डर दिए हैं और आपूर्ति भी शुरू हो गई है। PPE को राज्यों को भी भेजा गया है। इसके साथ ही एक करोड़ N 95 मास्क के लिए भी आदेश दिए गए हैं।
मुंबई के धारावी में कोरोना केस मिलने के बाद कॉलोनी को किया गया सील
मुंबई के धारावी में मिले कोरोना पॉजिटिव केस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि एक विशेष कॉलोनी और बिल्डिंग को सील कर दिया गया है और बिल्डिंग के सभी निवासियों का सैंपल लिया जा रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार आस-पास के लोगों से संपर्क का काम चल रहा है।
1804 तब्लीगियों को किया गया क्वारंटइन
गृह मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में लगभग 2,000 तब्लीगी जमात के सदस्यों में से 1,804 को क्वारंटाइन किया गया है और 334 तब्लीगियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
24 घंटों के दौरान देशभर में नए मरीजों की संख्या 328
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से निजामुद्दीन के तब्लीगी मरकरज कार्यक्रम में शामिल 1804 लोगों को क्वांरटाइन किया गया है। देशभर में कोरोना से 151 लोग ठीक कर दिए गए हैं। 24 घंटों में कोरोना के नए मरीजों की संख्या 328 हो गई है और लोगों की मौत हो गई है।
तब्लीगी जमात के आयोजन में शामिल महाराष्ट्र के 1300 लोगों का लगा पता
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामले को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हम यहां राज्य के सभी प्रवासियों लोगों की जिम्मेदारी ले रहे हैं। हम उन्हें भोजन और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी सुविधाएं प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में तब्लीगी जमात के आयोजन में महाराष्ट्र के 1400 से अधिक लोग शामिल हुए थे। जिसमें से अब तक लगभग 1300 का पता लगाया जा चुका है और जल्द ही उनके कोरोना के परीक्षण एकत्र किए जाएंगे।
गवर्नर, लेफ्टिनेंट गवर्नर और प्रशासकों के साथ कल बातचीत करेंगे राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति
केंद्रीय सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू राष्ट्रपति, गवर्नर, लेफ्टिनेंट गवर्नर और प्रशासकों के साथ कल राष्ट्रपति भवन में एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें कोरोना वायरस महामारी को लेकर चर्चा हुई।
तब्लीगी मरकज में शामिल 391 लोग क्वारंटाइन
निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज के कार्यक्रम में शामिल होने वाले कर्नाटक के 391 व्यक्तियों का पता लग गया है और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया। बीदर में जिन 91 व्यक्तियों का टेस्ट किया गया था, उनमें से 11 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इसकी जानकारी दी।
रिश्तेदारों व दोस्तों को घर न आने की अपील
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक परिवार ने अपने घर के बाहर एक नोटिस लगाया है जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान हमारे घर ना आयें और ऐसा करके खुद को और हमें वायरस से बचायें।
पीएम मोदी के साथ अमित शाह की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 लोक कल्याण मार्ग से रवाना हुए।
AIIMS दिल्ली का एक डॉक्टर कोरोना से संक्रमित
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली का एक डॉक्ट कोरोना से संक्रमित मिला है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उसे आगे की जांच और कई अन्य टेस्ट के लिए नए निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसके परिवार की भी जांच होगी।
ओडिशा में 650 बेड की क्षमता वाले दो अस्पताल तैयार
ओडिशा में 650 बेड की क्षमता वाले दो अस्पताल( भुवनेश्वर और कटक) में कोरोना वायरस (COVID 19) के रोगियों को मुफ्त उपचार प्रदान करने के लिए आज से शुरू हो गए हैं। भुवनेश्वर में कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (KIMS) के कोरोना अस्पताल का दृश्य। राज्य में चार कोरोना के चार मामले हैं।
कर्नाटक बोर्ड के 7 वीं और 8 वीं कक्षा के परीक्षा रद
7 वीं और 8 वीं कक्षा के परीक्षा (कर्नाटक राज्य बोर्ड के तहत) रद कर दिए गए हैं, बच्चों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद पेमा खांडू का ट्वीट
पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद पेमा खांडू ने कहा कि लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म हो जाएगा, लेकिन इसके ये मतलब नहीं है कि लोग खुलेआम सड़कों पर घूमे। हमें जिम्मेदारी के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन और शारीरिक दूरी (Social Distancing) पर ध्यान देना होगा।
लातूर में लॉकडान के दौरान मॉर्निंग वॉक पर आने वाले 120 लोगों के खिलाफ FIR
महाराष्ट्र के लातूर में लॉकडान के दौरान मॉर्निंग वॉक पर आने वाले 120 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। शिवाजी नगर थाने में शारीरिक दूरी (Social Distancing) बनाए रखने के लिए जगह ना होने के चलते लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले इन 120 लोगों को सड़क पर बिठाया।
निज़ामुद्दीन में सेनिटाइजेशन का काम कर रहे पुलिसकर्मी
दिल्ली: निज़ामुद्दीन में पुलिसकर्मी सेनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं। यहां पर तबलीगी ज़मात ने एक धार्मिक आयोजन किया था, जिसमें कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।
गुजरात में आज अभी तक कोई कोस नहीं आया
गुजरात स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि के अनुसार आज अब तक कोई पॉजिटिव केस नहीं आई है। हालांकि,श्रीलंका से वापस आए एक 52वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। मरीज वडोदरा के अस्पताल में भर्ती था। इसके परिजन अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक राज्य में कुल 87 मामले सामने आए हैं।
IRCTC के कर्मचारी जरूरतमंद लोगों के लिए खाना कर रहे तैयार
दिल्ली: लॉकडाउन के बीच IRCTC के कर्मचारी जरूरतमंद लोगों के लिए खाना तैयार कर रहे हैं। कोरोना वायरस को देखते हुए यहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जा रहा है, कर्मचारी रसोई-घर में आने से पहले अपने हाथों को साफ करने के लिए स्मार्ट हैंड सेनिटाइजिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
BMC सफाई कर्मचारी के परिजनों और 23 सहकर्मियों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी गई
52 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पैदा हुए थे और उसे बीएमसी के अधिकारियों ने इलाज कराने की सलाह दी थी। उसकी हालत स्थिर है। उसके परिजनों और 23 सहकर्मियों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी गई है।
धारावी में दूसरा मामला
मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस (COVID-19) में दूसरा मामला सामने आया है। एक 52 साल का बीएमसी का सफाई कर्मचारी वायरस से संक्रमित पाया गया है, वह वर्ली क्षेत्र में रहने वाला है, लेकिन वह धारावी में तैनात था।
LNJP में 216 मरीज भर्ती, 188 लोग तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग
CWC की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जारी
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही है। पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, और अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल।
रेलवे ने 14 अप्रैल के बाद की यात्रा के लिए बुकिंग नहीं रोकी थी- रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय के अनुसार कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि रेलवे ने लॉकडाउन की अवधि के बाद के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। यह स्पष्ट किया जाता है कि 14 अप्रैल के बाद की यात्रा के लिए बुकिंग नहीं रोकी गई थी और यह किसी नई घोषणा से संबंधित नहीं है।
सोनिया गांधी बोलीं- हमारे सामने काफी कठिन चुनौती
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी की अंतरीम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, हम आज अभूतपूर्व स्वास्थ्य और मानवीय संकट के बीच हैं। हमारे सामने काफी कठिन चुनौती है, लेकिन इसे दूर करने का हमारा संकल्प होना चाहिए।
मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल ने 10,000 हजार रूपये का सीएम रिलीफ फंड में सहयोग दिया
महाराष्ट्र में एक मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल बापू साहेब डांगरे ने 10,000 हजार रूपये का सीएम रिलीफ फंड में सहयोग दिया है। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख को चेक सौंप दिया।
तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 17 लोग रामेश्वरम लौटे, दो संक्रमित
तमिलनाडु: दिल्ली में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद 17 लोग रामेश्वरम लौटे हैं। इनमें से दो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 अन्य लोग आइसोलेशन में हैं। जिला कलेक्टर वीरारागरावव ने इसकी जानकारी दी है।
अलवर में कोरोना से संक्रमित 85 साल के व्यक्ति की मौत
राजस्थान के अलवर में कोरोना से संक्रमित 85 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। इसकी जानकारी राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
दिल्ली में 32 लोग बुधवार को कोरोना से संक्रमित मिले, 29 तब्लीगी जमात में हुए थे शामिल
दिल्ली में 32 लोग बुधवार को कोरोना से संक्रमित मिले। इनमें से 29 लोग तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना के लगभग 700 संदिग्ध और संक्रमित मरीज भर्ती है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी।
आंध्र प्रदेश में 21 नए मामले, राज्य में मरीजों की कुल संख्या 132 हुई
आंध्र प्रदेश में 21 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 132 हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने राज्य के नोडल अधिकारी अर्ज श्रीकांत ने इसकी जानकारी दी है।
विल्लीवाक्कम सब्जी मंडी अब विलीवाक्कम बस स्टेशन पर लगाई जाएगी
तमिलनाडु: कोरोना वायरस के मद्देनजर विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी (Social Distancing) सुनिश्चित करने के लिए विल्लीवाक्कम सब्जी मंडी को चेन्नई के विलीवाक्कम बस स्टेशन पर अस्थायी रूप से लगेगी।
भारत में मरीजों की संख्या 1,965 हुई- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में मरीजों की संख्या 1,965 हो गई है। 1,764 मरीजों का इलाज चल रहा है। 150 लोग ठीक हो गए हैं और 50 लोगों की मौत हो गई है।
जर्मनी में मरीजों की संख्या 73,522 हुई, 872 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार जर्मनी में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 73,522 हो गई है, जबकि 872 लोगों की बीमारी से मौत हो गई है।
वडोदरा में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की आज सुबह मौत हुई
वडोदरा में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की आज सुबह मौत हो गई है। इस व्यक्ति ने हाल ही में श्रीलंका का दौरा किया था। उसे 19 मार्च को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वाले व्यक्ति के परिवार के चार अन्य लोग कोरोना से संक्रमित है। इनका इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी वडोदरा के कलेक्टर एस अग्रवाल हैं।
असम में तीन नए मामलों की पुष्टि, मरीजों की संख्या 16 हुई
असम के स्वास्थ्य मंत्रा हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है कि तीन लोग असम के गोलपारा जिले कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में इसके साथ ही मरीजों की संख्या 16 हो गई है।
महाराष्ट्र में 3 नए मामले, राज्य में कुल मामलों की संख्या 338 हुई
महाराष्ट्र में 3 और कोरोना वायरस (covid-19) के मामलों की पुष्टि हुई है। ( पुणे में 2 और बुलढ़ाणा में 1) राज्य में कुल मामलों की संख्या 338 हो गई है। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
रामगंज में सामने आए 7 लोग एक ही मरीज से संक्रमित हुए
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रामगंज में सामने आए 7 नए मरीज पहले से कोरोना से संक्रमित एक मरीज के संपर्क में थे। इस व्यक्ति ने 17 लोगों को संक्रमित किया है। झुंझुनू में कोरोना से संक्रमित मिला मरीज तब्लीगी जमात से है।
हरियाणा के अंबाला में 67 साल के मरीज की मौत
हरियाणा के अंबाला में 67 साल के कोरोना वायरस (COVID-19) पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। यह मरीज पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़ में भर्ती था। अंबाला के सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
लॉकडाउन के दौरान फीस न मांगे स्कूल- भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कई निजी स्कूल छात्रों के माता-पिता को स्कूल की फीस जमा करने के लिए संदेश भेज रहे हैं। ऐसे समय में फीस के लिए उन पर दबाव डालना उचित नहीं है। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे राज्य में कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान फीस की वसूली को स्थगित करें।
इंदौर में कोरोना वायरस के 12 नए मामले
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इंदौर में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में इसके साथ ही मरीजों की संख्या 98 हो गई है।
मणिपुर: तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया व्यक्ति कोरोना से संक्रमित
मणिपुर में एक और कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति निज़ामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। राज्य में अब तक दो मामलों की पुष्टि हो गई है। कुछ अन्य लोग क्वारंटाइन सेंटर और निगरानी में हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
राजस्थान में 9 और कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि
राजस्थान में 9 और कोरोना वायरस के मामले (रामगंज से 7,जोधपुर से 1और झुंझुनू से 1) सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 129 हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
स्वर्ण मंदिर के पूर्व हज़ूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का निधन
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर के पूर्व हज़ूरी रागी ज्ञानी निर्मल सिंह का आज तड़के लगभग 4:30 बजे निधन हो गया है। निर्मल सिंह बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पंजाब आपदा प्रबंधन ( COVID-19) विशेष मुख्य सचिव,केबीएस सिद्धू ने इसकी जानकारी दी है।
206 देशों में 40,777 लोगों की मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार 206 देशों में कोरोना वायरस के 8,27,419 मामले सामने आ गए हैं।40,777 लोगों की मौत हो गई है।
भारत में COVID-19 के अब तक 1,834 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 1,834 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,649 मरीजों का इलाज चल रहा है। 143 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। 41 लोगों की मौत हो गई है।