Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Coronavirus Updates: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 12.8 फीसद मृत्यु दर, IMCT ने दी जानकारी

कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में है। यहां मृत्यु दर 12.8 प्रतिशत है इसकी जानकारी इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) ने सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को दी। सिन्हा को पत्र लिखकर टीम ने कहा सबसे ज्यादा मृत्यु दर से पता चलता है कि राज्य में काफी कम टेस्टिंग हो रही है। राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 3016 मामले सामने आ गए हैं और 77 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जाानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 42,533 मामले अब तक सामने आ गए हैं। इनमें से 29453 लोगों का इलाज जारी है 11706 मरीज ठीक हो गए हैं। 1373 लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskMon, 04 May 2020 07:17 PM (IST)
News Article Hero Image
4 May 20206:44:56 PM
पश्चिम बंगाल में संक्रमण से 11 मौतें
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 1259 हैं जिनमें 61 नए मामले शामिल हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्‍होंने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्‍य में संक्रमण से 11 मौतें हुई हैं। 
 
4 May 20206:29:33 PM
लॉकडाउन में ढील से ट्रैफ‍िक जाम
कोरोना वायरस लॉकडाउन में छूट के बाद दिल्ली के द्वारका-पालम फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति देखी गई। 
 

#CoronavirusLockdown में छूट के बाद दिल्ली के द्वारका-पालम फ्लाईओवर पर भारी ट्रैफिक देखा गया। pic.twitter.com/ROVBVpZM0N

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2020
4 May 20205:58:46 PM
अकेले सरकार के भरोसे नहीं जीती जा सकती जंग : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना को अकेले सरकार नहीं हरा सकती है। जब तक लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा इस पर जीत मुश्किल है। दिल्ली की जनता ने पिछले पांच साल में डेंगू को हराया है, 2015 में डेंगू के 16000 केस हुए थे और पिछले साल 1500 केस हुए और एक भी मौत नहीं हुई। 
 

कोरोना को केवल सरकार नहीं हरा सकती जब तक लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा। दिल्ली की जनता ने पिछले 5 साल में डेंगू को हराया है, 2015 में डेंगू के 16000 केस हुए थे और पिछले साल 1500 केस हुए और एक भी मौत नहीं हुई :दिल्ली CM pic.twitter.com/abielIXDNR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2020
4 May 20205:31:34 PM
पीएम मोदी ने गुट-निरपेक्ष सम्मेलन में भाग लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुट-निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
4 May 20204:55:49 PM
कैप्‍टन अ‍मरिंदर ने मांगी विशेष ट्रेनें
पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पंजाब में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए पांच मई से शुरू होकर अगले 10-15 दिनों के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था करने की मांग की है। 
 
4 May 20204:31:32 PM
गृह मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
केंद्रीय गृह मंत्रालय की संयुक्‍त सचिव पुण्‍य सलिला श्रीवास्‍तव ने बताया कि MHA ने राज्यों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि माल ढुलाई करने वाले ट्रकों के परिवहन में कोई समस्या नहीं आए। इसके लिए ड्राइवर कंट्रोल रूम नंबर 1930 और NHAI हेल्पलाइन नंबर 1033 का इस्‍तेमाल शिकायत को दर्ज करने के लिए कर सकते हैं। 
 
4 May 20204:19:19 PM
बीते 24 घंटे में 2553 नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1074 लोग ठीक हुए हैं। यह संख्‍या अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 2553 मामले बढ़े हैं जिससे कुल मामलों की संख्या 42533 हो गई है। 
4 May 20203:45:48 PM
यूपी में 50 हजार से ज्‍यादा छात्र और श्रमिक लौटे
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सूबे में अब तक 50 हजार से ज्यादा छात्र और श्रमिक प्रदेश लौट चुके हैं, हरियाणा से 11 हजार से अधिक लोग, मध्य प्रदेश से 6 हजार से ज्यादा, कोटा से करीब 12 हजार छात्र लौट चुके हैं। 
4 May 20203:29:47 PM
बिहार में अब तक 500 सेज्यादा मामले आए सामने

बिहार में कोरोना वायरस (COVID-19)के छह और मामले सामने आ गए हैं। राज्य में अब तक 523 मामले सामने आ गए हैं। राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

Six more cases of #COVID19 have been reported in Bihar, taking the total number of cases to 523: State Principal Secretary (Health) Sanjay Kumar

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20203:15:32 PM
पश्चिम बंगाल: IMCT से जुड़ा बीएसएफ का जवान संक्रमित

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार पश्चिम बंगाल में इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) से जुड़े एक बीएसएफ का जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 50 से ज्यादा सैनिकों को क्वारंटाइन किया गया।

BSF jawan attached with Centre's West Bengal IMCT tests positive for COVID-19; over 50 troops quarantined: Officials

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2020
4 May 20203:09:31 PM
कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में- IMCT

कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में है। यहां मृत्यु दर 12.8 प्रतिशत है। इसकी जानकारी  इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) ने सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को दी। सिन्हा को पत्र लिखकर टीम ने कहा सबसे ज्यादा मृत्यु दर से पता चलता है कि राज्य में काफी कम टेस्टिंग हो रही है।

Bengal has highest COVID-19 mortality rate in country at 12.8 per cent: Central team in letter to chief secy

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2020
4 May 20202:49:59 PM
33,000 प्रवासी मजदूरों को त्रिपुरा सरकार का उनके राज्य भेजने का फैसले

त्रिपुरा सरकार ने केंद्रीय सरकार की मदद से त्रिपुरा से 33,000 प्रवासी मजदूरों को बड़े पैमाने पर ट्रेन से वापस भेजने का फैसला किया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इसकी जानकारी दी है। 

Govt of Tripura along with the help of Central Govt have decided to sent back 33,000 migrant workers to their respective states from Tripura largely by train: Chief Minister of Tripura Biplab Kumar Deb. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/mEKhWYciN2

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20202:40:51 PM
जयपुर में अब तक 1008 मामले सामने आए

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर में अब तक 1008 मामले सामने आ गए हैं। वहीं जोधपुर में 708 मामले सामने आ गए हैं। 

4 May 20202:38:30 PM
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए

 राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 3016 मामले सामने आ गए हैं और 77 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जाानकारी दी है।

6 deaths and 130 #COVID19 cases have been reported in Rajasthan today. Total positive cases stand at 3016 and death toll is 77: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/vc0IqZMLcX

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20202:03:17 PM
उत्तर प्रदेश के विधायक अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार उत्तर प्रदेश के विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके 12 सहयोगियों को ऋषिकेश में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

Uttar Pradesh MLA Amanmani Tripathi and 12 of his associates arrested in Rishikesh for allegedly violating lockdown restrictions and let off subsequently on bail: Officials

— Press Trust of India (@PTI_News) May 4, 2020
4 May 20201:46:20 PM
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अन्य राज्यों से लौटे लोगों के लिए एलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बाहर से आए लोगों को स्टेशन से उनके निवास स्थान के प्रखंड मुख्यालय ले जाया जाएगा। जब वो 21दिनों के क्वारंटीन के बाद वहां से निकलेंगे तो उन्हें रेल भाड़े से लेकर यहां पहुंचने में जितना खर्च आया वो उसके अलावा 500 रुपये तथा 1000 रुपये की अतिरिक्त राशि सरकार देगी।

All of them will be staying at quarantine centre for 21 days. After which they will be given a minimum amount of Rs. 1000 each by Bihar govt. Under this scheme, Rs. 1000 has been already given to 19 lakh people in the state: Chief Minister Nitish Kumar. #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/GT4Sn00glF

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20201:43:10 PM
IMCT पश्चिम बंगाल चीफ सेक्रटरी को पत्र लिखकर कहा- कोरोना को लेकर पारदर्शिता पर ध्यान दें

राज्य में अपने अंतिम दिन पर IMCT ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रटरी को पत्र लिखकर कहा, कोरोना को फैलने से रोकने के प्रयास करें और सही आंकड़ा बताने और पारदर्शिता पर ध्यान दें।

IMCT writes to West Bengal Chief Secretary on their final day in the state. “State needs to be transparent & consistent in reporting figures & not play down spread of virus”, writes IMCT leader Apurva Chandra pic.twitter.com/u6mtaWRZtt

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20201:32:25 PM
CGO कॉम्प्लेक्स में मुख्यालय में कार्यरत BSF का एक कर्मचारी मिला संक्रमित

दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में मुख्यालय में कार्यरत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक कर्मचारी का कल रात को कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। कार्यालय के पहले और दूसरे फ्लोर को सेनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है।  

After a staff member of Border Security Force (BSF) working in Headquarters at CGO Complex in Delhi tested positive for #COVID19 last night, first and second floor of the office have been closed for sanitization: BSF

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20201:29:57 PM
आंध्र प्रदेश में 67 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए

आंध्र प्रदेश में 67 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1650 हो गई है। अब तक कोरोना के कुल 1093 सक्रिय मामले हैं। राज्य के नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने इसकी जानकारी दी है। 

67 new #COVID19 positive cases have been reported in Andhra Pradesh; taking the total number of positive cases to 1650. There are 1093 active cases now: Arja Srikanth, State Nodal Officer pic.twitter.com/tHOXrwetbN

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20201:00:26 PM
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम क्षेत्र में तीन कब्रिस्तानों में कोरोना वायरस के पीड़ितों के शवों को दफनाने पर रोक लगाने के लिए एक याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने मामले को बॉम्बे हाई कोर्ट में वापस भेज दिया। 

सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम क्षेत्र में तीन कब्रिस्तानों में #COVID19 पीड़ितों के शवों को दफनाने पर रोक लगाने के लिए एक याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और मामले को बॉम्बे हाई कोर्ट में वापस भेज दिया। pic.twitter.com/td1UvRIKET

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2020
4 May 202012:55:59 PM
रोजाना भारत में 75,000 टेस्ट किए जा रहे- स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अनुसार देश का डब्लिंग रेट 3 दिन था जो 12 दिनों से ऊपर हो गया है। 11000 से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं बाकि। मृत्यु दर केवल 3% है, जो दुनिया में सबसे कम है। रोजाना भारत में 75,000 टेस्ट किए जा रहे हैं।

 

देश का डब्लिंग रेट 3 दिन था जो 12 दिनों से ऊपर हो गया है। 11000 से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं बाकि सारे लोग रिकवरी पर हैं। मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है केवल 3%। रोजाना भारत में 75000 टेस्ट किए जा रहे हैं: केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन https://t.co/lByW7VHEHT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2020
4 May 202012:49:12 PM
कर्नाटक में अब तक 642 मामले सामने आए, 26 लोगों की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 21 मामले दावणगेरे में सामने आए हैं। राज्य में अब तक 642 मामले सामने आ गए हैं और अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है।

28 new #COVID19 cases have been reported in Karnataka today of which 21 cases are from Davangere. Total positive cases in the state stand at 642. One death has been reported today taking the death toll to 26: Govt of Karnataka pic.twitter.com/cv5S2fCuRM

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 202012:33:46 PM
अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सचिवालय में बैठक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों को खोलने की अनुमति देने के बाद आज दिल्ली सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक की। 

Chief Minister Arvind Kejriwal held first Cabinet meeting in the Delhi Secretariat today after government offices were allowed to be opened by the Delhi government from today. #COVID19 pic.twitter.com/o70R9oTyz5

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 202012:31:59 PM
लॉकडाउन3.0 के दौरान दिल्ली जैसी जगह पर कम से कम छूट दी जानी चाहिए- डॉ.हर्षवर्धन

केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा, मेरी व्यक्तिगत राय है कि लॉकडाउन3.0 के दौरान दिल्ली जैसी जगह पर कम से कम छूट दी जानी चाहिए। गृह मंत्रालय ने विस्तार से गाइडलाइन्स जारी की हैं फिर भी राज्य अपनी स्थिति के हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं कि किस गाइडलाइन को किस मात्रा में उपयोग करना है।

#WATCH Delhi is one of the places where considering the current status, more stringent action needs to be taken. I think that minimum relaxations should be given by Delhi Govt amid #CoronavirusLockdown to curb the spread of #COVID19: Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan. pic.twitter.com/hHB5xQdXWe

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 202012:13:28 PM
महाराष्ट्र सरकार ने नांदेड़ से लौटे लोगों का नहीं किया था टेस्ट- पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, हम अधिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने नांदेड़ के हजूर साहिब से लौटने वाले लोगों का टेस्ट नहीं किया था। यदि उन्होंने टेस्ट नहीं किया था, तो कम से कम उन्हें इसके बारे में हमें सूचित करना चाहिए था। हमने उसी के अनुसार काम करते।

We are facing more problems as Maharashtra govt did not conduct the test of ppl who returned from Hazur Sahib in Nanded. If they had not conducted tests, then at least they should have informed us about it. We would have acted accordingly:Punjab Health Min Balbir S Sidhu.#COVID19 pic.twitter.com/aWkSf55XSn

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 202011:58:16 AM
लुधियाना में कोरोना वायरस के 99 केस पॉजिटिव

पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के अनुसार लुधियाना में कोरोना वायरस (COVID-19) 99 केस पॉजिटिव हैं। अभी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के और चांसेज़ हैं क्योंकि बहुत से रिजल्ट आना बाकि हैं,कल रात तक 2000-1500के बीच सैंपल्स टेस्ट के लिए गए हैं।हमारा पूरा प्रशासन, कोरोना वॉरियर्स कोरोना के खिलाफ जुटे हुए हैं।

लुधियाना में 99केस पॉजिटिव हैं।अभी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के और चांसेज़ हैं क्योंकि बहुत से रिजल्ट आना बाकि हैं,कल रात तक 2000-1500के बीच सैंपल्स टेस्ट के लिए गए हैं।हमारा पूरा प्रशासन, कोरोना वॉरियर्स कोरोना के खिलाफ जुटे हुए हैं:पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू #पंजाब pic.twitter.com/5GrDpvlbws

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2020
4 May 202011:43:46 AM
दिल्ली: बंगाली मार्केट में बैंक और आवश्यक वस्तुओं वाली शॉप खुली

दिल्ली:सरकार द्वारा बंगाली मार्केट को डी-कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किए जाने के बाद यहां पर बैंक और आवश्यक वस्तुओं वाली शॉप खुली। एक दुकानदार (संदीप)ने बताया,कर्फ्यू में हम होम डिलीवरी करते थे लेकिन आज से दुकानों में ग्राहकों का आना-जाना शुरू है,कर्फ्यू के समय हमारा 90%का नुकसान हुआ।
 

दिल्ली:सरकार द्वारा बंगाली मार्केट को डी-कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किए जाने के बाद यहां पर बैंक और आवश्यक वस्तुओं वाली शॉप खुली।
एक दुकानदार (संदीप)ने बताया,'कर्फ्यू में हम होम डिलीवरी करते थे लेकिन आज से दुकानों में ग्राहकों का आना-जाना शुरू है,कर्फ्यू के समय हमारा 90%का नुकसान हुआ' pic.twitter.com/r26ZPpZ0ue

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2020
4 May 202011:13:25 AM
योगी आदित्यनाथ की बैठक

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस पर 11 कमेटियों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने #COVID19 पर 11 कमेटियों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/pzGF3grN4W

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2020
4 May 202011:06:46 AM
रेलवे केवल मानक किराया वसूल रहा

रेलवे राज्य सरकारों से इस वर्ग के लिए केवल मानक किराया वसूल रहा है जो रेलवे द्वारा ली जाने वाली कुल लागत का महज 15% है। रेलवे प्रवासियों को कोई टिकट नहीं बेच रहा है और केवल राज्यों द्वारा प्रदान की गई सूचियों के आधार पर यात्रियों को यात्रा करवा रहा है समाचार एजेंसी एएनआइ ने रेल मंत्रालय के सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है।

 

Railways is charging only standard fare for this class from State Governments which is just 15% of the total cost incurred by Railways. Railways is not selling any tickets to migrants and is only boarding passengers based on lists provided by States: Railway Ministry Sources https://t.co/TiPKcBBTHZ

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 202011:02:45 AM
रेल मंत्रालय द्वारा प्रवासियों को मुफ्त भोजन और बोतलबंद पानी दिया जा रहा

भारतीय रेलवे शारीरिक दूरी को बनाए रखने के लिए प्रत्येक कोच में बर्थ खाली रखते हुए श्रमिक विशेष ट्रेनें चला रहा है। ट्रेनें गंतव्य स्थान से खाली लौट रही हैं। रेल मंत्रालय द्वारा प्रवासियों को मुफ्त भोजन और बोतलबंद पानी दिया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने रेल मंत्रालय के सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है।

Indian Railways is running Shramik special trains keeping berths empty in each coach to maintain social distancing. The trains are returning empty from destinations under lock & key. Free food and bottled water is being given to migrants by railways: Railway Ministry Sources pic.twitter.com/MJKnI28jxn

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 202010:59:35 AM
रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण देश के अलग- अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने का काम जारी है। रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और संकट के समय में विशेष रूप से गरीब लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर रही है। रेल मंत्रालय के सूत्र के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।

Railways has run 34 Shramik special trains so far from different parts of the country and is fulfilling its social responsibility of providing safe and convenient travel especially to the poorest of the poor in a time of crisis: Railway Ministry Sources #CoronavirusLockdown

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 202010:59:35 AM
रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई

कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण देश के अलग- अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने का काम जारी है। रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और संकट के समय में विशेष रूप से गरीब लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर रही है। रेल मंत्रालय के सूत्र के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।

Railways has run 34 Shramik special trains so far from different parts of the country and is fulfilling its social responsibility of providing safe and convenient travel especially to the poorest of the poor in a time of crisis: Railway Ministry Sources #CoronavirusLockdown

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 202010:15:07 AM
ओडिशा में अब तक 163 मामले सामने आए

ओडिशा में एक 29 साल की महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 163 हो गई है।

A 29-year-old female has tested positive for #COVID19; taking the total number of positive cases to 163: Information & Public Relations Department, Government of Odisha. pic.twitter.com/zA0QGrKSud

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20209:56:35 AM
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 123 मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 123 मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में मरीजों की संख्या 3009 हो गई है। मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

4 deaths and 123 new #COVID19 cases have been reported in Rajasthan today. Total positive cases stand at 3009 and death toll is 75: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/bDOENYkg7I

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20209:31:55 AM
भारत में अब तक 11 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट हुए

भारत में अब तक 11,07,233 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसकी जानकारी दी है।

A total of 1107233 samples have been tested as on 4th May, 9 AM: Indian Council of Medical Research (ICMR). #COVID19 pic.twitter.com/4UeAZjhNNx

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20209:27:45 AM
पणजी में सैलून खुले

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा 17 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।हालांकि, इस दौरान कुछ रियायतें भी दी गई हैं। संशोधित दिशानिर्देशों के बाद पणजी में सैलून खुले हैं। 

Goa: Salons open in Panaji following the revised guidelines issued by Ministry of Home Affairs for the lockdown that has been extended till May 17. #COVID19 pic.twitter.com/5FFmv3rCAR

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20209:16:03 AM
पिछले 24 घंटे में 2553 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2553 नए मामले सामने आ गए हैं और 72 लोगों की मौत हो गई है।

2553 new #COVID19 cases and 72 deaths have been reported in the last 24 hours. https://t.co/9FOQGelLK2

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20208:52:32 AM
महाराष्ट्र 12974 मामले अब तक सामने आए

महाराष्ट्र 12974 मामले अब तक सामने आ गए हैं। इनमें से 2115 लोग ठीक हो गए हैं। 548 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 5400 से ज्यादा और दिल्ली में 4549 मामले सामने आ गए हैं।

4 May 20208:52:00 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 42 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 42533 मामले अब तक सामने आ गए हैं । इनमें से 29453 लोगों का इलाज जारी है 11706  मरीज ठीक हो गए हैं। 1373 लोगों की मौत हो गई है। 

4 May 20208:33:18 AM
नागपुर सिटी में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया

नागपुर सिटी में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया है। जो प्रतिबंध पुणे और मुंबई के लिए लागू किए गए हैं वही नागपुर के लिए भी हैं। यहां कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर भी 33% ऑफिस बंद ही रहेंगे सिर्फ जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।  नागपुर म्युनिसिपल कमिश्नर तुकाराम मुंधे ने इसकी जानकारी दी है।

Lockdown has been extended in Nagpur city till May 17. 33% of offices will remain closed ever outside containment zones. However, all the essential services will be functional: Tukaram Mundhe, Nagpur Municipal Commissioner #Maharashtra (3.05) pic.twitter.com/Y5gpKb6ybA

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20208:24:59 AM
प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी राज्य कांग्रेस कमेटी - सोनिया गांधी

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुसार कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक राज्य कांग्रेस कमेटी जरूरतमंद श्रमिक और प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएगी।

Indian National Congress has taken a decision that every Pradesh Congress Committee shall bear the cost for the rail travel of every needy worker & migrant labourer and shall take necessary steps in this regard: Sonia Gandhi, Congress President (File pic) pic.twitter.com/rmQ4ovsHhE

— ANI (@ANI) May 4, 2020
4 May 20208:08:25 AM
इंदौर में अब तक 1611 मामले सामने आए

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया के अनुसार रविवार को 43 मामले सामने आए। जिले में 1611 मामले सामने आए हैं। अब तक 77 लोगों की मौत हो गई 362 लोग ठीक हो जाएंगे।

4 May 20207:48:05 AM
महाराष्ट्र में अब तक 12,296 मामले सामने आए

महाराष्ट्र में अब तक 12,296 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2000 ठीक हो गए हैं और 521 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में4122 मामले सामने आ गए हैं 1256 लोगों का इलाज जारी है और 64 लोगों की मौत हो गई है।

4 May 20207:34:21 AM
लॉकडाउन 3 की शुरुआत

 देश में आज से लॉकडाउन 3 की शुरुआत हो रही है। लॉकडाउन का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा और 17 मई तक चलेगा।

4 May 20207:30:07 AM
भारत में अब तक 40 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के40,263 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 28070 मरीजों का इलाज जारी है। 10,886 मरीज ठीक हो गए हैं। 1306 लोगों की मौत हो गई है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us