Coronavirus Updates: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 12.8 फीसद मृत्यु दर, IMCT ने दी जानकारी
<p>कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में है। यहां मृत्यु दर 12.8 प्रतिशत है इसकी जानकारी इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) ने सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को दी। सिन्हा को पत्र लिखकर टीम ने कहा सबसे ज्यादा मृत्यु दर से पता चलता है कि राज्य में काफी कम टेस्टिंग हो रही है। राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 3016 मामले सामने आ गए हैं और 77 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जाानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 42,533 मामले अब तक सामने आ गए हैं। इनमें से 29453 लोगों का इलाज जारी है 11706 मरीज ठीक हो गए हैं। 1373 लोगों की मौत हो गई है।</p>
पश्चिम बंगाल में संक्रमण से 11 मौतें
लॉकडाउन में ढील से ट्रैफिक जाम
अकेले सरकार के भरोसे नहीं जीती जा सकती जंग : केजरीवाल
पीएम मोदी ने गुट-निरपेक्ष सम्मेलन में भाग लिया
कैप्टन अमरिंदर ने मांगी विशेष ट्रेनें
गृह मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बीते 24 घंटे में 2553 नए केस
यूपी में 50 हजार से ज्यादा छात्र और श्रमिक लौटे
बिहार में अब तक 500 सेज्यादा मामले आए सामने
बिहार में कोरोना वायरस (COVID-19)के छह और मामले सामने आ गए हैं। राज्य में अब तक 523 मामले सामने आ गए हैं। राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
पश्चिम बंगाल: IMCT से जुड़ा बीएसएफ का जवान संक्रमित
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार पश्चिम बंगाल में इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) से जुड़े एक बीएसएफ का जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 50 से ज्यादा सैनिकों को क्वारंटाइन किया गया।
कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में- IMCT
कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण देश में सबसे ज्यादा मृत्यु दर पश्चिम बंगाल में है। यहां मृत्यु दर 12.8 प्रतिशत है। इसकी जानकारी इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (IMCT) ने सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को दी। सिन्हा को पत्र लिखकर टीम ने कहा सबसे ज्यादा मृत्यु दर से पता चलता है कि राज्य में काफी कम टेस्टिंग हो रही है।
33,000 प्रवासी मजदूरों को त्रिपुरा सरकार का उनके राज्य भेजने का फैसले
त्रिपुरा सरकार ने केंद्रीय सरकार की मदद से त्रिपुरा से 33,000 प्रवासी मजदूरों को बड़े पैमाने पर ट्रेन से वापस भेजने का फैसला किया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने इसकी जानकारी दी है।
जयपुर में अब तक 1008 मामले सामने आए
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जयपुर में अब तक 1008 मामले सामने आ गए हैं। वहीं जोधपुर में 708 मामले सामने आ गए हैं।
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 130 नए मामले सामने आए हैं और 6 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 3016 मामले सामने आ गए हैं और 77 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जाानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश के विधायक अमनमणि त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार उत्तर प्रदेश के विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके 12 सहयोगियों को ऋषिकेश में लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अन्य राज्यों से लौटे लोगों के लिए एलान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, बाहर से आए लोगों को स्टेशन से उनके निवास स्थान के प्रखंड मुख्यालय ले जाया जाएगा। जब वो 21दिनों के क्वारंटीन के बाद वहां से निकलेंगे तो उन्हें रेल भाड़े से लेकर यहां पहुंचने में जितना खर्च आया वो उसके अलावा 500 रुपये तथा 1000 रुपये की अतिरिक्त राशि सरकार देगी।
IMCT पश्चिम बंगाल चीफ सेक्रटरी को पत्र लिखकर कहा- कोरोना को लेकर पारदर्शिता पर ध्यान दें
राज्य में अपने अंतिम दिन पर IMCT ने पश्चिम बंगाल के चीफ सेक्रटरी को पत्र लिखकर कहा, कोरोना को फैलने से रोकने के प्रयास करें और सही आंकड़ा बताने और पारदर्शिता पर ध्यान दें।
CGO कॉम्प्लेक्स में मुख्यालय में कार्यरत BSF का एक कर्मचारी मिला संक्रमित
दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स में मुख्यालय में कार्यरत सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक कर्मचारी का कल रात को कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। कार्यालय के पहले और दूसरे फ्लोर को सेनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया है।
आंध्र प्रदेश में 67 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए
आंध्र प्रदेश में 67 नए कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1650 हो गई है। अब तक कोरोना के कुल 1093 सक्रिय मामले हैं। राज्य के नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने इसकी जानकारी दी है।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम क्षेत्र में तीन कब्रिस्तानों में कोरोना वायरस के पीड़ितों के शवों को दफनाने पर रोक लगाने के लिए एक याचिका पर विचार करने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने मामले को बॉम्बे हाई कोर्ट में वापस भेज दिया।
रोजाना भारत में 75,000 टेस्ट किए जा रहे- स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अनुसार देश का डब्लिंग रेट 3 दिन था जो 12 दिनों से ऊपर हो गया है। 11000 से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं बाकि। मृत्यु दर केवल 3% है, जो दुनिया में सबसे कम है। रोजाना भारत में 75,000 टेस्ट किए जा रहे हैं।
कर्नाटक में अब तक 642 मामले सामने आए, 26 लोगों की मौत
कर्नाटक में कोरोना वायरस के 28 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 21 मामले दावणगेरे में सामने आए हैं। राज्य में अब तक 642 मामले सामने आ गए हैं और अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है।
अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सचिवालय में बैठक
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों को खोलने की अनुमति देने के बाद आज दिल्ली सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक की।
लॉकडाउन3.0 के दौरान दिल्ली जैसी जगह पर कम से कम छूट दी जानी चाहिए- डॉ.हर्षवर्धन
केंद्रीय मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा, मेरी व्यक्तिगत राय है कि लॉकडाउन3.0 के दौरान दिल्ली जैसी जगह पर कम से कम छूट दी जानी चाहिए। गृह मंत्रालय ने विस्तार से गाइडलाइन्स जारी की हैं फिर भी राज्य अपनी स्थिति के हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं कि किस गाइडलाइन को किस मात्रा में उपयोग करना है।
महाराष्ट्र सरकार ने नांदेड़ से लौटे लोगों का नहीं किया था टेस्ट- पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा, हम अधिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने नांदेड़ के हजूर साहिब से लौटने वाले लोगों का टेस्ट नहीं किया था। यदि उन्होंने टेस्ट नहीं किया था, तो कम से कम उन्हें इसके बारे में हमें सूचित करना चाहिए था। हमने उसी के अनुसार काम करते।
लुधियाना में कोरोना वायरस के 99 केस पॉजिटिव
पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के अनुसार लुधियाना में कोरोना वायरस (COVID-19) 99 केस पॉजिटिव हैं। अभी कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के और चांसेज़ हैं क्योंकि बहुत से रिजल्ट आना बाकि हैं,कल रात तक 2000-1500के बीच सैंपल्स टेस्ट के लिए गए हैं।हमारा पूरा प्रशासन, कोरोना वॉरियर्स कोरोना के खिलाफ जुटे हुए हैं।
दिल्ली: बंगाली मार्केट में बैंक और आवश्यक वस्तुओं वाली शॉप खुली
दिल्ली:सरकार द्वारा बंगाली मार्केट को डी-कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किए जाने के बाद यहां पर बैंक और आवश्यक वस्तुओं वाली शॉप खुली। एक दुकानदार (संदीप)ने बताया,कर्फ्यू में हम होम डिलीवरी करते थे लेकिन आज से दुकानों में ग्राहकों का आना-जाना शुरू है,कर्फ्यू के समय हमारा 90%का नुकसान हुआ।
योगी आदित्यनाथ की बैठक
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस पर 11 कमेटियों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की।
रेलवे केवल मानक किराया वसूल रहा
रेलवे राज्य सरकारों से इस वर्ग के लिए केवल मानक किराया वसूल रहा है जो रेलवे द्वारा ली जाने वाली कुल लागत का महज 15% है। रेलवे प्रवासियों को कोई टिकट नहीं बेच रहा है और केवल राज्यों द्वारा प्रदान की गई सूचियों के आधार पर यात्रियों को यात्रा करवा रहा है समाचार एजेंसी एएनआइ ने रेल मंत्रालय के सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है।
रेल मंत्रालय द्वारा प्रवासियों को मुफ्त भोजन और बोतलबंद पानी दिया जा रहा
भारतीय रेलवे शारीरिक दूरी को बनाए रखने के लिए प्रत्येक कोच में बर्थ खाली रखते हुए श्रमिक विशेष ट्रेनें चला रहा है। ट्रेनें गंतव्य स्थान से खाली लौट रही हैं। रेल मंत्रालय द्वारा प्रवासियों को मुफ्त भोजन और बोतलबंद पानी दिया जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने रेल मंत्रालय के सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है।
रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई
कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण देश के अलग- अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने का काम जारी है। रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और संकट के समय में विशेष रूप से गरीब लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर रही है। रेल मंत्रालय के सूत्र के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।
रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई
कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण देश के अलग- अलग हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाने का काम जारी है। रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से अब तक 34 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं और संकट के समय में विशेष रूप से गरीब लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर रही है। रेल मंत्रालय के सूत्र के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।
ओडिशा में अब तक 163 मामले सामने आए
ओडिशा में एक 29 साल की महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 163 हो गई है।
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 123 मामले सामने आए और 4 लोगों की मौत
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 123 मामले सामने आए हैं और 4 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में मरीजों की संख्या 3009 हो गई है। मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
भारत में अब तक 11 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट हुए
भारत में अब तक 11,07,233 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इसकी जानकारी दी है।
पणजी में सैलून खुले
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार गृह मंत्रालय द्वारा 17 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।हालांकि, इस दौरान कुछ रियायतें भी दी गई हैं। संशोधित दिशानिर्देशों के बाद पणजी में सैलून खुले हैं।
पिछले 24 घंटे में 2553 नए मामले सामने आए और 72 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2553 नए मामले सामने आ गए हैं और 72 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र 12974 मामले अब तक सामने आए
महाराष्ट्र 12974 मामले अब तक सामने आ गए हैं। इनमें से 2115 लोग ठीक हो गए हैं। 548 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 5400 से ज्यादा और दिल्ली में 4549 मामले सामने आ गए हैं।
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 42 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 42533 मामले अब तक सामने आ गए हैं । इनमें से 29453 लोगों का इलाज जारी है 11706 मरीज ठीक हो गए हैं। 1373 लोगों की मौत हो गई है।
नागपुर सिटी में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया
नागपुर सिटी में लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया गया है। जो प्रतिबंध पुणे और मुंबई के लिए लागू किए गए हैं वही नागपुर के लिए भी हैं। यहां कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर भी 33% ऑफिस बंद ही रहेंगे सिर्फ जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी। नागपुर म्युनिसिपल कमिश्नर तुकाराम मुंधे ने इसकी जानकारी दी है।
प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी राज्य कांग्रेस कमेटी - सोनिया गांधी
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुसार कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक राज्य कांग्रेस कमेटी जरूरतमंद श्रमिक और प्रवासी मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाएगी।
इंदौर में अब तक 1611 मामले सामने आए
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया के अनुसार रविवार को 43 मामले सामने आए। जिले में 1611 मामले सामने आए हैं। अब तक 77 लोगों की मौत हो गई 362 लोग ठीक हो जाएंगे।
महाराष्ट्र में अब तक 12,296 मामले सामने आए
महाराष्ट्र में अब तक 12,296 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 2000 ठीक हो गए हैं और 521 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दिल्ली में4122 मामले सामने आ गए हैं 1256 लोगों का इलाज जारी है और 64 लोगों की मौत हो गई है।
लॉकडाउन 3 की शुरुआत
देश में आज से लॉकडाउन 3 की शुरुआत हो रही है। लॉकडाउन का तीसरा चरण सोमवार से शुरू होगा और 17 मई तक चलेगा।
भारत में अब तक 40 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के40,263 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 28070 मरीजों का इलाज जारी है। 10,886 मरीज ठीक हो गए हैं। 1306 लोगों की मौत हो गई है।