Coronavirus Updates: पिछले 24 घंटों में 1813 नए मामले और देश में हुईं सर्वाधिक मौतें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1813 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटों के अंदर हुई मौतों में अब तक का ये देश में सर्वाधिक आंकड़ा है। कल की तुलना में आज कोरोना के नए मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 31787 हो गई है, जिसमें 7797 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और देश में अभी 22982 कोरोना के एक्टिव केस हैं। पूरे देश में कोरोना से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या अब 1008 हो गई है। वहीं, राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के 29 नए मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 2393 हो गई है और 53 लोगों की मौत हो गई है। 781 लोग ठीक हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1813 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटों के अंदर हुई मौतों में अब तक का ये देश में सर्वाधिक आंकड़ा है। कल की तुलना में आज कोरोना के नए मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 31787 हो गई है, जिसमें 7797 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और देश में अभी 22982 कोरोना के एक्टिव केस हैं। पूरे देश में कोरोना से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या अब 1008 हो गई है।
With 1813 new cases & 71 deaths reported in the last 24 hours, the total number of #COVID19 positive cases in India rises to 31787 (including 22982 active cases, 1008 deaths, 7797 cured/discharged and 1 migrated): Union Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/Vu77dQ3K2m
— ANI (@ANI) April 29, 2020
श्रीनगर के जिला प्रशासन ने बताया कि श्रीनगर में पिछले सप्ताह में 55 लोगों को क्वारंटाइन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने बताया कि श्रीनगर में कुल 1985 लोगों को अब तक क्वारंटाइन से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
55 more persons in all have been discharged from quarantine this past week in Srinagar (J&K). The total number of persons discharged after successful quarantine in the district so far is now 1985: District Administration Srinagar, Jammu & Kashmir. #COVID19
— ANI (@ANI) April 29, 2020
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य प्रिंसिपल सेक्रटरी अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना के कुल 2115 मामले सामने आ चुके हैं। 477 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना से 36 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के 1602 एक्टिव केस हैं।
There are 2115 positive cases in the state right now. Out of these, 477 have been discharged after making complete recovery. 36 people have died due to #COVID19. There are 1602 active cases in the state: Principal Secretary (Health) Amit Mohan Prasad pic.twitter.com/skZqwx2wmg
— ANI UP (@ANINewsUP) April 29, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 31332 हो गई है, जिसमें 7695 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और देश में कोरोना के अभी एक्टिव मामलों की संख्या 22629 है। देशभर में कोरोना से अब तक 1007 लोगों की जान चली गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, हर दिन सुबह 7 से 11 बजे तक लॉकडाउन हटाया जाएगा; इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर आ सकते हैं और दुकानें खुल रहेंगी। इसके अलावा, हमने राज्य में कर्फ्यू को दो और हफ्तों तक बढ़ाने का फैसला किया है।
#WATCH Lockdown will be lifted from 7 am to 11 am every day; during this time people can come out of their houses and shops will be opening. Also, we have decided to extend the curfew in the state by two more weeks: Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh. #COVID19 pic.twitter.com/tHTaE22NYB
— ANI (@ANI) April 29, 2020
ओडिशा: भुवनेश्वर के एक कलाकार ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता लाने के लिए अपनी बाइक को कोरोना कार की शक्ल दी है। अपनी कला के जरिए उन्होंने इस मुश्किल वक्त में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद किया।
ओडिशा: भुवनेश्वर के एक कलाकार ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता लाने के लिए अपनी बाइक को 'कोरोना कार' की शक्ल दी है। अपनी कला के जरिए उन्होंने इस मुश्किल वक्त में अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद किया। #COVID19 pic.twitter.com/bkbI9SGtg2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2020
भारत सरकार के अनुसार केंद्रीय सरकार में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों (आउटसोर्स कर्मचारियों सहित) को अपने मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप तुरंत डाउनलोड करना चाहिए। कार्यालय में आने से पहले, उन्हें ऐप पर अपनी स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए और ऐप पर स्थिति (Status) सुरक्षित या कम जोखिम वाली दिखाने के बाद ही काम पर आना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राजस्थान में 2,000 से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आना चिंता का विषय नहीं है क्योंकि राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी मामला नहीं चले।
Rajasthan's count of more than 2,000 COVID-19 cases not a cause of worry because state government’s objective is to ensure not a single case goes undetected: Chief Minister Ashok Gehlot
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2020
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार दिल्ली के कस्तूरबा अस्पताल में स्नातकोत्तर (Postgraduate) का छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उसे होमक्वारंटाइन किया गया है।
Postgraduate student at Kasturba Hospital in Delhi tests COVID-19 positive; sent to home quarantine: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2020
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कोरोना पॉजिटिव सैंपल का प्रतिशत कम हो रहा है, इंदौर में भी और भोपाल में भी। मृत्युदर अब कम हो रही है। सुखद बात ये है कि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
कोरोना पॉजिटिव सैंपल का प्रतिशत कम हो रहा है, इंदौर में भी और भोपाल में भी। मृत्युदर अब कम हो रही है। सुखद बात ये है कि स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान #COVID19 pic.twitter.com/wSpbJBWNhM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2020
मेघालय में कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी के परिवार के16 सदस्यों का फिर से टेस्ट किया गया। इनमें 8 पॉजिटिव आए थे। उन सभी टेस्ट नेगेटिव आया है। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार 24 घंटे में इनका टेस्ट फिर से किया जाना है। फिर इन्हें ठीक घोषित कर दिया जाएगा।
16 family members of index patient were tested again, including 8 who were positive. They have all tested negative. 8 positive cases will need to be tested again after 24 hrs as per protocol to completely declare them as recovered: Meghalaya CM Conrad Sangma. #COVID19 pic.twitter.com/mDWCKH4OYJ
— ANI (@ANI) April 29, 2020
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के 29 नए मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 2393 हो गई है और 53 लोगों की मौत हो गई है। 781 लोग ठीक हो गए हैं।
29 new cases of #COVID19 have been reported in Rajasthan today, taking the total number of cases to 2393 including 52 deaths. 781 patients have recovered from the disease: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/UJD20ItiPu
— ANI (@ANI) April 29, 2020
बक्सर में 12 और कोरोना वायरस के मामले सामने आ गए हैं। बिहार में मरीजों की संख्या 378 हो गई है। राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है।
12 more people have tested positive for #COVID19 in Buxar, taking the total number of cases to 378 in Bihar: State Principal Secretary (Health) Sanjay Kumar
— ANI (@ANI) April 29, 2020
केरल: मलाप्पुरम में सिनेमा थिएटर मालिकों का कहना है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच वे वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक थिएटर मालिक जय मोहन कहते हैं, हम बिजली के फिक्स चार्ज को कम करने की मांग करते हैं और मनोरंजन करों को भी कम करने की मांग करते हैं।अन्यथा, जीवित नहीं रह पाएंगे। लॉकडाउन शुरू होने से बहुत पहले से थिएटर बंद है। ये 10 मार्च से बंद हैं। हम रखरखाव के खर्चा उठा रहे हैं। खर्चों में कमी नहीं है। लेकिन आमदनी बिल्कुल नहीं है। यह 60 दिनों से अधिक समय से चल रहा है।
We're closed from March 10th onward, much before the lockdown started. We've been incurring expenses on account of maintenance. There is no reduction on expenses. But there is no income at all. It has been going on for more than 60 days. We can't survive any longer: Jai Mohan https://t.co/7JsGtoTPwb pic.twitter.com/VDUletidyZ
— ANI (@ANI) April 29, 2020
ओडिशा में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 122 हो गई है।संक्रमित पाए गए तीनों लोग पश्चिम बंगाल से लौटे हैं और तीन में रोग के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
Three new cases of #COVID19 have been reported in Odisha, taking the total number of cases to 122. All the three people tested positive after returning from West Bengal & are asymptomatic: State Health Department
— ANI (@ANI) April 29, 2020
आगरा में 21 नए मामले सामने आ गए हैं। जिले में अब तक 425 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई है और 69 लोग ठीक हो गए हैं। आगरा के जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
21 new positive cases reported in Agra district, taking the total number of cases here to 425. Total death toll stands at 11 while 69 people have been discharged after making a complete recovery from the disease: Agra District Magistrate Prabhu N Singh #COVID19
— ANI UP (@ANINewsUP) April 29, 2020
हरियाणा में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 308 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 224 लोग ठीक हो गए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अभी भी 81 लोगों का इलाज जारी है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
#COVID19 cases in Haryana stand at 308 including 224 discharges & three deaths. There are 81 active cases in the State: Haryana Health Department pic.twitter.com/AEgYIWhwvU
— ANI (@ANI) April 29, 2020
इंदौर में मंगलवार को 94 नए मामले सामने आए। यहां मरीजों की संख्या 1466 हो गई है और 65 लोगों अभी तक मौत हो गई है। इंदौर के चीफ मेडिकल एवं हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रवीण जड़िया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि कम लक्षण और बगैर लक्षम वाले रोगियों को कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा। गंभीर मरीजों को डेडिकेटेड कोविड 19 सेंटर में रखा जाएगा।
Y'day,94 positive cases reported. Total positive cases rise to 1466 including 65 deaths.Positive patients with mild symptoms/asymptomatic will be kept in covid care centre,moderate in DCSC&critical patients in dedicated #COVID19 centre:Dr Praveen Jadiya,CMHO-Indore,Madhya Pradesh pic.twitter.com/dOlmDy1GXg
— ANI (@ANI) April 29, 2020
इंदौर में मंगलवार को 94 नए मामले सामने आए। यहां मरीजों की संख्या 1466 हो गई है और 65 लोगों अभी तक मौत हो गई है। इंदौर के चीफ मेडिकल एवं हेल्थ ऑफिसर डॉ. प्रवीण जड़िया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि कम लक्षण और बगैर लक्षण वाले रोगियों को कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा। गंभीर मरीजों को डेडिकेटेड कोविड 19 सेंटर में रखा जाएगा।
Y'day,94 positive cases reported. Total positive cases rise to 1466 including 65 deaths.Positive patients with mild symptoms/asymptomatic will be kept in covid care centre,moderate in DCSC&critical patients in dedicated #COVID19 centre:Dr Praveen Jadiya,CMHO-Indore,Madhya Pradesh pic.twitter.com/dOlmDy1GXg
— ANI (@ANI) April 29, 2020
जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच सरकार ने कुछ शर्तों के साथ जरूरी उद्योगों को खोलने की अनुमति दे दी है। इस बीच पुलवामा की औद्योगिक इकाइयों में पूरे एहतियात के साथ काम किया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन के बीच सरकार ने कुछ शर्तों के साथ जरूरी उद्योगों को खोलने की अनुमति दे दी है। इस बीच पुलवामा की औद्योगिक इकाईयों में पूरे एहतियात के साथ काम किया जा रहा है। #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/iFFK9f2N9h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2020
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार आंध्र प्रदेश में 73 नए कोरोना वायरस के मामलों में एक 11 महीने का एक बच्चा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राज्य में 1300 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।
An 11-month old baby among 73 new coronavirus cases reported in Andhra Pradesh, taking total to 1,332: Government bulletin
— Press Trust of India (@PTI_News) April 29, 2020
पंजाब में कोरोना वायरस के 16 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें 12 नांदेड़ के तीर्थयात्री शामिल हैं। पंजाब के विशेष मुख्य सचिव केबीएस सिद्धू ने इसकी जानकारी दी है।
Punjab reports 16 new cases, including 12 Nanded pilgrims: KBS Sidhu, Special Chief Secretary, Punjab #COVID19 (file pic) pic.twitter.com/n3ngsVSfro
— ANI (@ANI) April 29, 2020
कर्नाटक: जिन जिलों में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है ऐसे 14 जिलों को कर्नाटक सरकार ने ग्रीन जोन घोषित किया है। इन जिलों में कुछ शर्तों के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति है।
कर्नाटक: जिन जिलों में अब तक कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है ऐसे 14 जिलों को कर्नाटक सरकार ने ग्रीन जोन घोषित किया है। इन जिलों में कुछ शर्तों के साथ दुकानों को खोलने की अनुमति है। तस्वीरें कोडागु जिले से, कोडागु ग्रीन जोन में शामिल है। #COVID19 pic.twitter.com/va0Coa3F81
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2020
कर्नाटक में 28 अप्रैल शाम 5 बजे से 29 अप्रैल रात 12 बजे तक कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 532 हो गई है, जिसमें से 20 लोगों की मौत हो गई है और 215 लोग ठीक हो गए हैं।
9 new positive cases have been reported from 28th April 5 pm to 29th April 12 pm. Total number of #COVID19 cases rise to 532 in the state including 20 deaths and 215 discharges. +1 death due to non – Covid cause: Government of Karnataka, Department of Health and Family Welfare pic.twitter.com/jBMpVvHIVw
— ANI (@ANI) April 29, 2020
तमिलनाडु के सीएम ई पलानीस्वा ने जानकारी दी है कि चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै में, 30 अप्रैल को आवश्यक वस्तुओं, सब्जियों और फलों के लिए दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। 1 मई से दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ न लगाएं।
In Chennai, Coimbatore & Madurai, on 30th April, shops will open from 6 AM to 5 PM for essential items, vegetables & fruits. From May 1 shops will open from 6 AM to 1 PM. People are advised not to rush to shops to buy essential items: Tamil Nadu CM Edappadi Palaniswami (file pic) pic.twitter.com/BMZSwNlrQC
— ANI (@ANI) April 29, 2020
जिला मजिस्ट्रेट दिल्ली (दक्षिण पश्चिम) कार्यालय के टेस्ट किए गए 17 सैंपल में से 2 में कोरोना वायरस से पॉजिटिव हैं। दोनों कोरोना से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के डीएम राहुल सिंह का पहले ही कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आ चुका है। दक्षिण पश्चिम जिला के कलेक्टर निजी सचिव ने 27 अप्रैल को कोरोना से पॉजिटिव पाए गए थे। डीएम (दक्षिण पश्चिम) कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।
2 out of 17 samples tested from District Magistrate Delhi (South West) office are #COVID19 positive,both are contacts of previous case. DM Southwest Rahul Singh has already tested negative. Personal Secretary of DM Southwest had tested positive on April 27: DM (South West) office
— ANI (@ANI) April 29, 2020
लखनऊ: कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कोरोना वायरस प्रबंधन टीम -11 के साथ बैठक की।
लखनऊ: कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की 'COVID-19 प्रबंधन टीम -11' के साथ बैठक की। #COVID19 #UttarPradesh pic.twitter.com/Nzund7eyGM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2020
आंध्र प्रदेश में 73 नए मामले सामने आए हैं, पिछले 24 घंटों में 29 लोग ठीक हो गए हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1332 हो गई है, जिसमें 31 मौतें और 287 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। पिछले 24 घंटों में कोई मौत नहीं हुई। राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने इसकी जानकारी दी है।
73 new positive cases reported in Andhra Pradesh, 29 people discharged in the last 24 hours. Total number of #Coronavirus positive cases in the state stands at 1332, including 31 deaths & 287 discharged. No death reported in last 24 hours: State Nodal Officer Arja Srikanth pic.twitter.com/KFEfPNNUTp
— ANI (@ANI) April 29, 2020
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3314 है, जिसमें कल के 206 केस शामिल हैं और कल 201 लोग ठीक हो चुके हैं । दिल्ली में अभी तक कुल 1078 लोग ठीक हो चुके हैं। 53 ICU में और 12 लोग वेंटिलेटर पर हैं। अब जो प्रोटोकॉल है उसके हिसाब से जिनमें लक्षण नहीं हैं या लाइट लक्षण हैं उनको घर में ही आइसोलेशन करके इलाज किया जाएगा, उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है।
अब जो प्रोटोकॉल है उसके हिसाब से जिनमें लक्षण नहीं हैं या लाइट लक्षण हैं उनको घर में ही आइसोलेशन करके इलाज किया जाएगा, उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन https://t.co/mGDJK5urXy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2020
जिला मजिस्ट्रेट (नॉर्थ) दीपक शिंदे ने कहा, दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से जुड़े 11 व्यापारियों ने कोरोना वायरस का पॉजिटिव टेस्ट आया है। हम कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग कर रहे हैं। वे सीधे मंडी से नहीं जुड़े हैं।
11 traders associated with Delhi's Azadpur Sabzi Mandi have tested positive for #Coronavirus. We are tracing the contacts of the cases. They are not directly connected to the mandi: District Magistrate (North) Deepak Shinde
— ANI (@ANI) April 29, 2020
चेन्नई के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप-मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कोरोना वायरस (COVID-19) की स्थिति की समीक्षा करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की।
Chennai: Tamil Nadu Chief Minister Edappadi K Palaniswami and Deputy Chief Minister O Panneerselvam hold meeting with District Collectors of the state through video conference, to review the #COVID19 situation. pic.twitter.com/AnPefYEZTZ
— ANI (@ANI) April 29, 2020
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 19 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 2383 हो गई है। 19 नए मामलों में जयपुर में 5 मामले सामने आए हैं और अजमेर से 11 मामले सामने आए हैं। उदयपुर, बांसवाड़ा और जोधपुर में एक-एक मामले सामने आए हैं।
19 more persons have tested positive for #COVID19 in Rajasthan taking the total number of cases to 2383. Out of the 19 new cases 5 are from Jaipur, 11 from Ajmer, 1 each from Udaipur, Banswara and Jodhpur: State Health Department pic.twitter.com/Iiw6OBH8TN
— ANI (@ANI) April 29, 2020
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 73 लोगों की मौत हो गई है और 1897 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा मौत का रिकॉर्ड है।
73 deaths and 1897 new cases in last 24 hours due to #Coronavirus, the sharpest ever increase in death cases in India. https://t.co/5PP3jVpzaj
— ANI (@ANI) April 29, 2020
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार गोवा में कोरोना वायरस के सात मामले सामने आए थे। इनमें से सभी मरीज ठीक हो गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में एक मामला समाने आया था। यह मरीज ठीक हो गया है। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले सामने आए थे। दोनों राज्यों के सभी मरीज ठीक हो गए हैं। इन चारों राज्यों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 2387 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 377 मरीज ठीक हो गए हैं और 120 लोगों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र में अब तक सामने आए 9,318 मामलों में से मुंबई में 5,982 मामले सामने आए हैं। राज्य में 400 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 244 लोग से हैं।
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भुवनेश्वर में एक 77 साल का व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह एक पहले से संक्रमित मरीज के नजदीकी संपर्क में था। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जारी है। राज्य में अब तक 119 मामले सामने आ गए हैं।
A 77-year-old man has tested positive for #COVID19 in Bhubaneswar, he is a close contact of a previous positive case. Contact tracing on. Total positive cases in the state stand at 119: Odisha Health Department
— ANI (@ANI) April 29, 2020
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के अनुसार 725 सैपल में से 20 का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव रहा। इनमें से लखनऊ के 4, आगरा के 9 और फिरोजाबाद के 7 सैंपल थे।
20 out of 725 samples have tested positive for #Coronavirus; 4 from Lucknow, 9 from Agra, and 7 from Firozabad: King George's Medical University (KGMU), Lucknow
— ANI UP (@ANINewsUP) April 29, 2020
महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां 9318 मामलों की पुष्टि हो गई है। 1388 लोग ठीक हो गए हैं और 400 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा गुजरात में 3744 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 434 लोग ठीक हो गए हैं और 181 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 3314 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1078 लोग ठीक हो गए हैं। 54 लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (covid-19) के 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 31,332 मामलों की पुष्टि हो गई है और 1007 लोगों की मौत हो गई है। 22629 लोगों का इलाज अभी भी जारी है और 7695 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
Total number of #COVID19 positive cases in India rises to 31332 including 1007 deaths, 7695 cured/discharged and 1 migrated: Union Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/l0hNa3GIPp
— ANI (@ANI) April 29, 2020
हरियाणा के डिप्टी कमीशनर यशपाल के अनुसार आस-पास के प्रदेशों एवं जिलों से फरीदाबाद में प्रतिदिन आवागमन करने वाले सरकारी कर्मचारियों एवं आम लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और बैंक कर्मचारियों को केवल आज दोपहर 12 बजे तक पहचान पत्र के जरिए आवागमन की अनुमति दी जाएगी। आस-पास के जिलों एवं प्रांतो में कार्यरत फरीदाबाद एवं दिल्ली में कार्यरत डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस और बैंक कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल में ही अपने रहने की व्यवस्था करनी होगी।आवश्यक वस्तुओं और बैंकिंग सेवाओं की आवाजाही में लगे वाहनों को छूट दी जाएगी।यह3मई तक प्रभावी होंगे।
Vehicles engaged in the movement of essential goods & banking services to be exempted. Order to remain in effect till 3rd May 2020: Yash Pal, Deputy Commissioner, Faridabad #Haryana #COVID19 https://t.co/tlIdGtgKpQ
— ANI (@ANI) April 29, 2020
माचार एजेंसी एएफपी के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में इससे 5,000 से अधिक मौतें हो गई हैं और अब तक 70 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।
#UPDATE Brazil, the South American country worst-hit by the coronavirus pandemic, has registered more than 5,000 deaths from COVID-19, the health ministry announced, pushing the toll above that of China https://t.co/u5FcUnQh4W pic.twitter.com/oEJI8fC83n
— AFP news agency (@AFP) April 28, 2020
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 2200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।यहां 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 60 हजार लोगों की मौत हो गई है।
More than 2,200 #coronavirus deaths in 24 hours in the United States of America (USA): AFP news agency
— ANI (@ANI) April 29, 2020
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19)के 2043 मामले सामने आ गए हैं। यहां अभी तक 31 लोगों की मौत हो गई है और 400 लोग ठीक हो गए हैं। सूबे के लिए सबसे ज्यादा परेशानी का सबब यह है कि कोरोना मुक्त घोषित जिलों में मामले सामने आ गए हैं। राज्य सरकार द्वारा पहले जिन 11 जिलों को कोरोना मुक्त घोषित किया गया था उनमें से अब तक चार जिलों में दोबारा मामले सामने आ गए हैं। ऐसे में अब 60 जिलों में से 53 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस हैं।
महराष्ट्र अभी भी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां 8500 से ज्यादा केस सामने आ गए हैं। इसके बाद गुजरात और दिल्ली का नंबर आता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना से रिकवरी रेट 23.3 फीसद है। पिछले 28 दिनों से 17 जिलों में एक भी केस सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 29974 मामले सामने आ गए हैं। इसमें से 22,010 लोगों का इलाज जारी है और 7026 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 937 लोगों की मौत हो गई है।
