Coronavirus Updates: भारत में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 37776 हुई, अब तक 1223 लोगों ने गंवाई जान
<p>स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 37776 हो गई है। इनमें 26535 सक्रिय मामले में हैं। मंत्रालय ने कोरोना वायरस से अब तक 1223 लोगों की मृत्यु की भी पुष्टि की। वहीं, बताया गया कि अब तक 10018 लोग ठीक हो चुके हैं। </p>
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 27 नए मामले आए सामने
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में 27 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कश्मीर डिवीजन से 25 और जम्मू डिवीजन से 2 मामले सामने आए। केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 666 हो गई है। इनमें 404 सक्रिय मामले शामिल हैं: जम्मू और कश्मीर सरकार
अहमदाबाद के साबरमती से आगरा के लिए ट्रेन रवाना
गुजरात: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के आगरा के लिए अहमदाबाद में साबरमती से प्रवासी श्रमिकों को लेकर एक विशेष ट्रेन रवाना हुई।
वायनाड और कन्नूर में दो और कोरोना पॉजिटिव
वायनाड और कन्नूर में दो और लोगों को COVID19 से संक्रमित पाया गया है। इससे केरल में मामलों की सक्रिय संख्य 96 हो गई हैं। राज्य में कुल 80 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
छत्तीसगढ़ CM ने रेल मंत्री से श्रमिकों की वापसी के लिए चलाई गई ट्रेनों का स्वागत किया
छत्तीसगढ़ CM ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में फंसे श्रमिकों की वापसी के लिए चलाई गई ट्रेनों का स्वागत किया है, उन्होंने इन श्रमिकों को रेलवे द्वारा नि:शुल्क यात्रा कराए जाने का अनुरोध भी किया। छत्तीसगढ़ CM ने पत्र में रेल मंत्री को लिखा कि राज्य के 1.17 लाख से अधिक प्रवासी कामगार देश के 21 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में फंसे हैं, उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों की वापसी के लिए 28 ट्रेनों की मांग की है।
अनंतनाग में मिले पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज को मिली छुट्टी
जम्मू और कश्मीर: अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद अनंतनाग के पहले COVID19 पॉजिटिव मरीज (जिले के शांगस नौगाम इलाके से) को आज छुट्टी दे दी गई।
पिछले 24 घंटों में नागपुर में 11 पॉजिटिव मामले
11 व्यक्तियों को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। जिले में कुल पॉजिटिव केस 150 और 48 मरीजों को स्वस्थ करके छुट्टी दी गई है: सिविल सर्जन, नागपुर (महाराष्ट्र)
देहरादून में कोरोना का एक नया मामला
देहरादून में आज एक नया COVID19 पॉजिटिव केस सामने आया। उत्तराखंड में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 59 हो गई है: जेसी पांडे, नोडल अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य निदेशालय।
ACS होम अवनीश अवस्थी का बयान
नासिक(महाराष्ट्र) से आज उत्तर प्रदेश के लिए पहली ट्रेन चली है, 845 मजदूर लाए जा रहें हैं। बताया कि ट्रेन कल लखनऊ पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वापस आने वाले सभी मजदूरों का विवरण लेकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
राजस्थान में आज 54 नए मामलों की पुष्टि
राजस्थान में आज 54 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 2720 हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
इंदौर में अब तक 1,545 मामले सामने आए
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस (COVID-19) से दो और मरीजों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार जिले में अब तक 74 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, यहां अब तक 1,545 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 250 मरीज ठीक हो गए हैं।
त्रिपुरा में दो नए मामलों की पुष्टि
त्रिपुरा में अंबासा BSF इकाई के दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने इसकी जानकारी दी है। राज्य में अब तक 4 मामले सामने आए हैं। इनमें से दो लोग ठीक हो गए हैं।
रूस में शनिवार को कोरोना वायरस के 9,623 नए मामले सामने आए
समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार रूस में शनिवार को कोरोना वायरस के 9,623 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सबसे ज्यादा मामला है। देश में अब तक 1,24,054 मामले सामने आ गए हैं और 1,222 लोगों की मौत हो गई है।
आजादपुर मंडी में लोगों की स्क्रीनिंग
दिल्ली के आजादपुर मंडी में मेडिकल टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल खान ने बताया कि अब तक लगभग 750 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। डॉक्टर मंडी में मौजूद सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे और जो भी लोग संदिग्ध पाए जाएंगे उनकी कोरोना की जांच भी की जाएगी।
नांदेड़ में हुज़ूर साहिब से पंजाब के होशियारपुर लौटे 37 लोग संक्रमित
महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुज़ूर साहिब से लौटने के बाद पंजाब के होशियारपुर में अब तक 37 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। जिला कलेक्टर आपनीत रियात ने इसकी जानकारी दी है।
17 मई तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ान पर रोक
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 17मई तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन पर रोक बढ़ाने के लिए सर्कुलर जारी किया।
लॉकडाउन के दौरान गुजरात के राजकोट में स्कूल खुला
लॉकडाउन के दौरान गुजरात के राजकोट के पारडी क्षेत्र में आज एक स्कूल खुला और अपने परीक्षा परिणाम लेने के लिए लगभग 100 छात्र स्कूल पहुंचे। राजकोट के जिला पंचायत समिति के अध्यक्ष केडी पडरिया ने कहा, जांच चल रही है और जिम्मेदार व्यक्ति को दंडित किया जाएगा।
गोवा में 3 अप्रैल के बाद एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के अनुसार 3 अप्रैल के बाद गोवा में कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। 17अप्रैल के बाद हमारे जितने पॉजिटिव केस थे वो सभी ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
ओडिशा में अब तक 156 मामलों की पुष्टि
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जाजपुर में आज कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 156 हो गई है। इसमें से 100 लोगों का इलाज जारी है, 55 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो गई है।
बीएस येदियुरप्पा की कोरोना वायरस को लेकर बैठक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने चयनित जिलों में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की।
दिल्ली : एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव आए
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार कापसहेड़ा में डीसी कार्यालय के पास ठेके वाली गली की एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बिल्डिंग के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 19 अप्रैल को बिल्डिंग को सील कर दिया गया था।
खाड़ी देशों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए इंडियन नेवी के 14 युद्धपोत तैयार
वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने बताया है कि खाड़ी देशों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए इंडियन नेवी के 14 युद्धपोत तैयार हैं। इनमें से चार वेस्टर्न नेवल कमांड, चार ईस्टर्न नेवल कमांड और तीन साउदर्न नेवल कमांड के युद्धपोत हैं।
मुंबई में INS आंग्रे पर कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए
मुंबई में आईएनएस आंग्रे पर कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए हैं। इनमें 12 पहले ही डिस्चार्ज हो गए हैं। 26 का इलाज जारी है। किसी वॉरशिप या सबमरीन पर कोई केस सामने नहीं आया है। इसकी जानकारी वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने दी है।
संकट के दौर से गुजर रहा उत्तराखंड का परिवहन सेक्टर
उत्तराखंड में लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड का परिवहन सेक्टर संकट के दौर से गुजर रहा है। इसे संकट से उभारने के लिए राज्य ने केंद्र से पैकेज की मांग की है। चारधाम की यात्रा करने हर साल यहां लाखों की संख्या में तीर्थयात्री आते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस बार सब बंद है।
रेलवे कर्मचारियों ने शुरू किया मरम्मत का काम
तमिलनाडु में लॉकडाउन के बीच रामेश्वरम में आज रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे ब्रिज का रखरखाव और मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
सबसे बुरा समय बीत चुका है- प्रकाश जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि मुझे लगता है कि सबसे बुरा समय बीत चुका है लेकिन जब तक बीमारी पूरी तरह से समाहित नहीं हो जाती, तब तक हमें सभी सावधानियों और दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए।
आंध्र प्रदेश- 24 घंटों में सामने आए 62 नए मामले
PM मोदी ने की थाईलैंड के प्रधानमंत्री से बात
नांदेड़- गुरुद्वारा में 20 लोगों में कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा लंगर साहिब में 20 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गुरुद्वारे में रहने वाले कुल 97 लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें से 20 लोग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।
ओडिशा में 5 नए मामले सामने आए
ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह मामला ओडिशा के जाजपुर जिले में आया है।राज्य में अब तक कुल 154 मामले सामने आ चुके हैं।
महाराष्ट्र- जालना में 3 SRPF जवान कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र के जालना में तीन एसआरपीएफ सहित पांच लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको मिलाकर जालना में कोरोना मरीजों की संख्या 8 तक पहुंच गई हैं।
झारखंड में अब तक 113 मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआइ ने झारखंड स्वास्थ्य विभाग के हवाले से जानकारी दी है कि अब तक राज्य में कोरोना वायरस के 113 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली के सभी 11 जिले रेड जोन में - सत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार 10 से ज्यादा केस अगर किसी ज़िले में हैं तो उसको रेड ज़ोन माना जाता है। दिल्ली में 11 ज़िले हैं और सभी रेड ज़ोन में आते हैं। रेड ज़ोन के अंदर जो-जो छूट दी गई हैं वो सारी लागू होंगी।
राजस्थान में 12 नए मामले सामने आए
राजस्थान में कोरोना वायरस (COVID-19) के 12 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है। राज्य में मरीजों की संख्या 2678 हो गई है और 65 लोगों की मौत हो गई है। 1116 लोग ठीक हो गए हैं और 714 डिस्चार्ज हो गए हैं।
CRPF के 127 जवान कोरोना से संक्रमित
सीआरपीएफ के 68 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी जवान पूर्वी दिल्ली के एक बटालियन के शिविर से जुड़े हुए हैं। इस बटालियन में अब तक 122 मामले सामने आ गए हैं और अभी तक सीआरपीएफ के 127 जवान संक्रमित हो गए हैं। इनमें से एक की मौत हो गई है और एक मरीज ठीक हो गया है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले, गुजरात में 4700 से ज्यादा हुई मरीजों की संख्या
महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 11,506 हो गई। इसमें से मरने वालों की संख्या 485 हो गई है। अब तक 1,879 ठीक होकर घर जा चुके हैं। गुजरात में 4721 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 735 लोग ठीक हो गए हैं और 236 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में 3738 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1167 लोग ठीक हो गए हैं और 61 लोगों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घंटे में भारत में 2200 से अधिक मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 2293 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई। एक दिन देश में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
भारत में 37,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 37,336 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 26,167 लोगों का इलाज जारी है। 9950 लोग ठीक हो गए हैं और 1218 लोगों की मौत हो गई है।
नासिक से मिसरोद रेलवे स्टेशन पहुंचे सभी मजदूर मेडिकल तौर पर फिट
भोपाल के एसडीएम ने बताया कि नासिक से मिसरोद रेलवे स्टेशन पहुंचे ट्रेन में मध्यप्रदेश के 28 जिलों के 347 श्रमिक हैं। सुबह 5:45 पर ट्रेन पहुंची थी। सभी लोग मेडिकल तौर पर फिट हैं। अब उन्हें बस में रवाना किया जा रहा है। जैसे ही ये लोग अपने-अपने ज़िले में पहुंचेंगे उनकी फिर स्क्रीनिंग होगी, उसके बाद ये क्वारंटाइन सेंटर पर जाएंगे।
पुणे में 68 साल के व्यक्ति की मौत
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पुणे में 68 साल के व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। जिले में अबतक 100 लोगों की मौत हो गई है।
आगरा में 22 नए मामले सामने आए, अब तक 501 मामले सामने आए
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार आगरा में कोरोना वायरस (COVID-19) के 22 नए मामले सामने आ गए हैं। जिले में अब तक 501 मामले सामने आ गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने इसकी जानकारी दी है। अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। 126 लोग ठीक हो गए हैं।
नासिक से प्रवासी मज़दूरों को लेकर मिसरोद रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन
मध्य प्रदेश: महाराष्ट्र के नासिक से प्रवासी मज़दूरों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन भोपाल के पास मिसरोद रेलवे स्टेशन पहुंची। सभी यात्रियों को राज्य में उनके संबंधित जिलों के लिए रवाना करने से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी।
अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1800 से ज्यादा मौतें
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1883 लोगों की मौत हो गई है।
मुंबई में 9,081मामले सामने आए
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार महाराष्ट्र में सामने आए 11,506 मरीजों में से केवल मुंबई में 9,081मामले सामने आए हैं। इसके अलावा नासिक डिवीजन में 365 मामले, पुणे डिवीजन में 1,456, कोल्हापुर डिवीजन में 55, औरंगाबाद डिवीजन में 189, लातूर डिवीजन में 20, अकोला डिवीजन में 169, नागपुर डिवीजन में 144 मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में एक दिन में सामने आए 1,008 नए मामले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19)के एक ही दिन में 1,008 नए मामले सामने आए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 11,506 हो गई। इस दौरान 26 मरीजों की मौत हो गई, जिससे राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गई। 106 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 1,879 ठीक होकर घर जा चुके हैं।
भारत में अब तक 35,365 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में अब तक 35,365 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 9065 लोग ठीक हो गए हैं और 25148 लोगों का इलाज जारी है और 1152 लोगों की मौत हो गई है।