Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Coronavirus Updates: मुंबई में 53 पत्रकार हुए संक्रमित, 171 लोगों का लिया गया था सैंपल

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई में 53 पत्रकारों में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है सभी को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। फील्ड में काम कर रहे 171 लोगों का कोरोना टेस्ट लिया गया था, जिसमें फोटोग्राफर्स, कैमरामैन और रिपोर्टर्स शामिल थे। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 1553 नए मामले दर्ज किए गए हैंल और 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह पूरे देश में अब तक कोरोना के कुल 17265 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 36 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राजस्थान में आज 57 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 43 जयपुर से हैं। जोधपुर से 6 और 3 मामले कोटा में सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 1,535 हो गई है और 25 लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskMon, 20 Apr 2020 07:35 PM (IST)
News Article Hero Image
20 Apr 20206:29:27 PM
केरल में कोरोना के 6 नए मामले आए सामने

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि राज्य में कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं ये सभी कन्नूर जिले के हैं। इनमें से पांच लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री विदेश यात्रा से जुड़ी हुई है। राज्य में कोरोना के कुल 408 मामले हो गए है, जिनमें अभी 114 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

 

6 new #COVID19 cases reported in Kerala, all from Kannur, of which 5 have foreign travel history. Total cases in the state at 408, including 114 active cases: Pinarayi Vijayan, Kerala Chief Minister pic.twitter.com/kjFHixfOP5

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20206:01:39 PM
मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना संक्रमित

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई में 53 पत्रकारों में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है सभी को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। फील्ड में काम कर रहे 171 लोगों का कोरोना टेस्ट लिया गया था, जिसमें फोटोग्राफर्स, कैमरामैन और रिपोर्टर्स शामिल थे। 

53 journalists in Mumbai tested positive for #COVID19; All are under isolation.Samples of 171 journalists reporting from field,including Photographers,Video Journalists&Reporters,were collected.Most of the positive journalists were asymptomatic: Brihanmumbai Municipal Corporation pic.twitter.com/Q4eDRYuYBw

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20205:45:43 PM
हिमाचल प्रदेश में कोरोना से 11 मरीज हुए ठीक और एक की मौत

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना के कुल 23 मामले हैं, जिनमें से 11 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में 2902 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया है।

There are 23 active #COVID19 cases in Himachal Pradesh, 11 patients have recovered, four migrated out of the State & one person succumbed to the disease. A total of 2902 people have been tested for COVID-19 so far: Himachal Pradesh Health Department pic.twitter.com/tsrDzGQiAv

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20205:35:22 PM
कर्नाटक में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 18 नए मामले

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 480 हो गई है और 16 लोगों की मौत हो गई है। 112 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 24 घंटे में कोरोना के 18 नए मामले सामने आए हैं।

Number of COVID-19 cases rises to 480 in Karnataka including 16 deaths & 112 discharges. 18 new cases have been reported in the last 24 hours: State Health Department pic.twitter.com/Io2T71Pu4d

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20204:34:00 PM
तीन राज्यों के तीन जिलों में पिछले 28 दिनों से कोरोना का कोई भी मामला नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पांडिचेरी के माहे और कर्नाटक के कोडागु और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 28 दिनों से कोरोना का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन जिलों में पिछले 14 दिनों में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है उनकी संख्या बढ़कर 59 हो गई है। गोवा कोरोना वायरस से पूरी तरह मुक्त है।

Mahe in Puducherry, Kodagu in Karnataka & Pauri Garhwal in Uttarakhand have not reported any #COVID19 case in last 28 days. The number of districts where no case has been reported in last 14 days has increased to 59. Goa is now COVID-19 free: Lav Agarwal, Union Health Ministry pic.twitter.com/XqTrIZ0Vkx

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20204:24:47 PM
पिछले 24 घंटों में कोरोना से 36 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में देशभर में 1553 नए मामले दर्ज किए गए हैंल और 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह पूरे देश में अब तक कोरोना के कुल 17265 मामले सामने आ चुके हैं।

Since yesterday there have been 1553 additional confirmed #COVID19 cases, taking the total number of confirmed cases in the country to 17265. 36 more deaths also reported in the last 24 hours: Lav Agarwal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/6EKGeIOWOe

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20204:19:12 PM
7.5 दिनों में दोगुने हो रहे कोरोना के मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब 7.5 दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे हैं। पहले 3.5 दिनों में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे थे।

India's doubling rate before the lockdown was 3.4 days, it has now improved to 7.5 days. As per data on April 19, in 18 states, the rate is better than the national average: Lav Agarwal, Joint Secretary, Health Ministry https://t.co/YC4sZJ4Lk8

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20204:10:01 PM
लॉकडाउन पर रखी जा रही है कड़ी नजर: गृह मंत्रालय

देशभर में कोरोना संकट के बीच गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। राज्य सरकारें सख्ती से पालन करें और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।  

20 Apr 20203:51:18 PM
चांदनी महल पुलिस स्टेशन के पांच और पुलिस कर्मियों को हुआ कोरोना

दिल्ली पुलिस ने बताया कि चांदनी महल पुलिस स्टेशन के 5 और पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। अब तक पुलिस स्टेशन के 8 कर्मियों का कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

5 more police personnel from Chandni Mahal police station have tested positive for #COVID19. Till now 8 personnel from the police station have tested positive for the virus: Delhi Police pic.twitter.com/CV9pSTmius

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20203:06:33 PM
राज्य में कोरोना की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण- त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, राज्य में कोरोना की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पुलिसकर्मियों और सभी फ्रंटलाइन श्रमिकों की भूमिका सराहनीय है। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे लॉकडाउन नियमों के साथ सहयोग जारी रखें।

COVID19 situation in the State is completely under control. The role of our health-workers, policemen & all frontline workers is commendable. I appeal to all citizens to continue to cooperate with lockdown rules: Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat pic.twitter.com/DTG629F72Y

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20203:02:35 PM
सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराए जाएं- IMA

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा, हमें सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराए जाएं। अपशब्द और हिंसा तुरंत बंद होनी चाहिए। सभी डॉक्टर और अस्पताल इसके विरोध में 22 अप्रैल की रात 9 बजे एक मोमबत्ती जलाएंगे जो व्हाइट अलर्ट टू द नेशन होगा।

हमें सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराए जाएं। अपशब्द और हिंसा तुरंत बंद होनी चाहिए। सभी डॉक्टर और अस्पताल इसके विरोध में 22 अप्रैल की रात 9 बजे एक मोमबत्ती जलाएंगे जो 'व्हाइट अलर्ट टू द नेशन' होगा : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन #COVID19 pic.twitter.com/MHJ8yLg1sI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2020
20 Apr 20202:59:20 PM
डॉक्टरों पर हमले को लेकर IMA ने जताई नाराजगी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कहा है कि यदि सरकार व्हाइट अलर्ट के बाद भी डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ हिंसा पर केंद्रीय कानून लागू करने में विफल रहती है, तो IMA 23 अप्रैल को काला दिवस घोषित करेगा। देश के सभी डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 
 

यदि सरकार व्हाइट अलर्ट के बाद भी डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ हिंसा पर केंद्रीय कानून लागू करने में विफल रहती है, तो IMA 23 अप्रैल को काला दिवस घोषित करेगा। देश के सभी डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम करेंगे: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) pic.twitter.com/kcF0hSuLgQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2020
20 Apr 20202:54:44 PM
लॉकडाउन के दौरान स्पाइसजेट ने 430 कार्गो उड़ानों का संचालन किया

शंघाई से मेडिकल और आपातकालीन आपूर्ति लेकर स्पाइसजेट बी 737 फ्रीजर कल दिल्ली पहुंची।लॉकडाउन के दौरान स्पाइसजेट ने 430 कार्गो उड़ानों का संचालन किया है। इनमें से 130 अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानें थीं। 

SpiceJet B737 freighter carrying medical&emergency supplies from Shanghai arrived in Delhi yesterday. SpiceJet has operated close to 430 cargo flights since lockdown began carrying over 3300 tons of cargo. Of the 430 cargo flights, 130 were international cargo flights. #COVID19 pic.twitter.com/uGMhoYKhKn

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20202:47:13 PM
छूट को लॉकडाउन खत्म होने का संकेत न माने- उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि लॉकडाउन को हटा दिया गया है। हमने सिर्फ अर्थव्यवस्था को थोड़ा सुचारू रूप से चलाने की कोशिश की है। मुझे पता चला है कि कुछ लोग दी गई छूट को लॉकडाउन खत्म होने का संकेत मान रहे हैं। यदि वे ऐसा करते हैं तो हम सख़्त कदम उठाएंगे।

No one should think that lockdown has been lifted. We have just tried to revolve the wheel of economy a bit. I've heard that some people are treating relaxations as lifting of lockdown.If they continue to behave like this we'll take strict measures:Maharashtra CM Uddhav Thackeray pic.twitter.com/7FF6Ccr8VG

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20202:24:50 PM
राजस्थान में आज 57 नए मामले सामने आए

राजस्थान में आज 57 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 43 जयपुर से हैं। जोधपुर से 6 और 3 मामले कोटा में सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 1,535 हो गई है और 25 लोगों की मौत हो गई है। 

Total 57 new #COVID19 cases & 2 deaths have been reported today in the state, of which 43 are from Jaipur, 6 from Jodhpur & 3 from Kota. Cumulative positive cases now stand at 1535, death toll at 25: Rajasthan Health Department pic.twitter.com/NdZLrCdcse

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20202:24:21 PM
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 75 नए मामले और तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 75 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक 722 मामलों की पुष्टि हो गई है और 20 लोगों की मौत हो गई है।

 

Seventy-five new coronavirus cases reported in Andhra in last 24 hours, number rises to 722; three deaths take toll to 20: Govt

— Press Trust of India (@PTI_News) April 20, 2020
20 Apr 20201:51:03 PM
रूस में कोरोना वायरस के 4,268 नए मामले सामने आए

 रायटर्स के अनुसार रूस में कोरोना वायरस के 4,268 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 47,121 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 44 मरीजों की मौत हो गई है।

20 Apr 20201:47:51 PM
कानपुर से 17 और कोरोना वायरस के मामले

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार कानपुर से 17 और कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसमें जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 74 हो गई है। 

20 Apr 20201:36:15 PM
आम आदमी पर 3 मई तक के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा- बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, चारों ओर बहुत सारी अफवाहें फैली हुई हैं, मैं इसे फिर से दोहरा रहा हूं कि आज से किसी भी तरह की कोई ढील नहीं दी गई है। आम आदमी पर 3 मई तक के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा, जैसा आज से पहले था। सभी को घर पर ही रहना है। गृह मंत्रालय ने कुछ गतिविधियों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी है इसलिए यदि उन गतिविधियों से संबंधित लोग अपने घरों से बाहर आते हैं, तो ऐसे में आम आदमी को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे भी अब अपने घरों से बाहर निकल सकते हैं।  

MHA has allowed the resumption of some activities, so if people related to those activities come out of their houses, then common man should not think that they too can step out of their homes now: Gupteshwar Pandey, DGP Bihar https://t.co/PnnGOF07Db

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20201:18:04 PM
पुणे: कोरोना से संक्रमित महिला ने अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

कोरोना वायरस से संक्रमित एक 25 वर्षीय महिला ने अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। महिला को अप्रैल 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चा कोरोना से संक्रमित नहीं है और उसे एक अलग वार्ड में रखा गया है। पुणे के ससून अस्पताल के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

 

#Maharashtra A 25 year-old woman who tested positive for COVID19 has given birth to a healthy baby boy at the hospital. The woman was admitted to the hospital on Apr16.
The baby is not infected with COVID19 and is kept in a separate ward: Sasoon hospital officials, Pune

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202012:46:03 PM
दिल्ली: पिज्जा डिलीवरी व्बॉय के संपर्क में आने वाले 16 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

दिल्ली में पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित पाए गए पिज्जा डिलीवरी व्बॉय के संपर्क में आने वाले 16 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन्हें संक्रमित होने का जोखिम काफी ज्यादा था।

#Delhi All 16 high-risk contacts of the pizza delivery boy who had tested positive for COVID19, have tested negative: District Magistrate South Delhi

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202012:33:13 PM
कोरोना के लिए समर्पित 5 अस्पताल आजओडिशा में लॉन्च

कोरोना वायरस के लिए समर्पित 5 अस्पतालों का आज वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा में लॉन्च किया गया। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रहलाद जोशी, और अन्य अधिकारी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लॉन्च में उपस्थित थे।

5 #COVID19 dedicated hospitals were launched in Odisha today via video-conferencing. Odisha CM Naveen Patnaik, Union Ministers Dharmendra Pradhan & Pralhad Joshi, and other officials were present at the launch via video-conferencing. pic.twitter.com/Mwy1DdkQNZ

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202012:30:01 PM
सरकार ने स्थिति का आकलन करने के लिए 6 अंतर मंत्रीय सेंट्रल टीम का गठन किया

सरकार ने स्थिति का आकलन करने के लिए 6 अंतर मंत्रीय सेंट्रल टीम का गठन किया है। यह टीम जमीनी हालात पर तुरंत फैसला लेंगी। इसके अलावा वे राज्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे और केंद्रीय सरकार को अपनी रिपोर्ट देंगे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।

GoI constituted 6 Inter-Ministerial Central Teams (IMCT) to make on-spot assessment of situation, issue necessary directions to State Authorities for its redressal & submit their report to Central Govt in larger interest of general public: Spokesperson, Ministry of Home Affairs

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202012:12:37 PM
यहां स्थिति गंभीर- गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार इंदौर (एमपी), मुंबई और पुणे (महाराष्ट्र), जयपुर (राजस्थान), और कोलकाता, हावड़ा, मेदिनीपुर पूर्व, 24 परगना उत्तर, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में स्थिति गंभीर है।

Situation especially serious in Indore (MP); Mumbai & Pune (Maharashtra); Jaipur (Rajasthan); and Kolkata, Howrah, Medinipur East, 24 Parganas North, Darjeeling, Kalimpong & Jalpaiguri (West Bengal): Spokesperson, Ministry of Home Affairs

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202012:04:49 PM
कर्नाटक में अब तक कुल 395 मामलों की पुष्टि

 कर्नाटक सरकार के अनुसार राज्य में कलबुर्गी से 5 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक कुल 395 मामले सामने आए हैं। इसमें से 16 लोगों की मौत हो गई है और 111 लोग ठीक हो गए हैं।

5 new COVID19 positive cases reported from Kalaburagi in the State; the total number of positive cases in the State is 395 including 16 deaths and 111 discharged: Government of Karnataka pic.twitter.com/ZfF935Awyi

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202011:58:48 AM
कृषि से जुड़ी गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति

लुधियाना: 3 मई तक जारी रहने वाले लॉकडाउन में सरकार ने कृषि से जुड़ी गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी है। 

Ludhiana: Agricultural activities have been been permitted by the Government during the extended lockdown till May 3. #COVID19 pic.twitter.com/2Njlj7D7Bo

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202011:57:10 AM
बेंगलुरु के पडारण्यपुरा में हुई घटना पर बोले- येदियुरप्पा

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कल बेंगलुरु के पडारण्यपुरा में हुई घटना पर कहा, 54 गिरफ्तारियां पुलिस ने की हैं। मैंने अधिकारियों से कड़े कदम उठाने को कहा है।

54 arrests have been made by the police. I have asked officials to take stringent action: Karnataka CM BS Yediyurappa on yesterday's incident in Bengaluru's Padarayanapura https://t.co/3MBa5UcBEU pic.twitter.com/gGNiO26seA

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202011:45:11 AM
24 मार्च से बंद लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय में आज फिर से काम शुरू

दिल्ली: राज्यसभा के कर्मचारी सचिवालय में लिफ्ट का इंतजार करते हुए। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लिफ्ट के बाहर गोले बनाए गए हैं। कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर 24 मार्च से बंद लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय में आज फिर से काम शुरू हुआ। 

Delhi: Rajya Sabha staff wait for elevators at the secretariat, while standing in marked circles, in a bid to maintain #SocialDistancing.

Lok Sabha and Rajya Sabha secretariat resume work from today after they were shut on March 24 in the wake of #COVID19 outbreak. pic.twitter.com/hJEN8slpK4

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202011:36:40 AM
मुंबई में कुछ रिपोर्टरों की कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आई

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है कि मुंबई में कुछ रिपोर्टरों की कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Official sources tell ANI some field reporters in Mumbai have tested positive for COVID19. More details awaited.

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202011:11:55 AM
गुजरात में आज 108 नए मामलों की पुष्टि

गुजरात में आज 108 नए मामलों की पुष्टि हो गई है। राज्य में मरीजों की संख्या 1,851 हो गई है। 106 लोग ठीक हो गए हैं और 67 लोगों की मौत हो गई है।

108 new #COVID 19 positive cases reported in Gujarat today. Now the total positive cases in the state stand at 1851, including 106 discharged and 67 deaths: Health and Family Welfare Department, Government of Gujarat pic.twitter.com/d6zchkPSEl

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202011:06:17 AM
मणिपुर कोरोना मुक्त

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, मुझे खुशी है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त है। दोनों मरीज़ पूरी तरह से ठीक हो गए है और उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। राज्य में कोरोना के नए मामले नहीं हैं।

मुझे खुशी है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त है। दोनों मरीज़ पूरी तरह से ठीक हो गए है और उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। राज्य में कोरोना के नए मामले नहीं हैं: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह pic.twitter.com/HGUhPDwJcG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2020
20 Apr 202010:57:46 AM
दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) के 2000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि

दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) के 2003 मामले सामने आए हैं। कल से 110 मामले सामने आए हैं। मरने वालों की संख्या 45 है। रैपिड टेस्ट की आज से शुरू होने की संभावना है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी।

 

There are 2003 COVID19 positive cases in Delhi including 110 positive cases from yesterday. Death toll is 45. 38 patients who died suffered from serious ailments; Rapid tests are most likely to start from today: Delhi Health Minister Satyendra Jain pic.twitter.com/A2spYS9OL0

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202010:42:54 AM
राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय में कामकाज शुरू

दिल्ली: राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय में 30 दिनों के बाद कामकाज फिर से शुरू हो गया है।आज प्रवेश के समय सभी वाहनों को सेनेटाइज किया गया।

Delhi: Rajya Sabha and Lok Sabha secretariats resume functioning today after 30 days with sanitisation of all vehicles at the entry point. pic.twitter.com/3BQFSHDn2a

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 202010:24:30 AM
TMU में भर्ती कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर का निधन

तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (TMU) के मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती एक कोरोना  पॉजिटिव डॉक्टर का कल रात निधन हो गया। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एम.सी. गर्ग ने इसकी जानकारी दी है।

A #COVID19 positive doctor, who was undergoing treatment at Teerthanker Mahaveer University (TMU) medical college, died last night: Moradabad Chief medical officer (CMO) Dr MC Garg

— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2020
20 Apr 202010:10:48 AM
नागपुर में 3 नए कोरोना वायरस के मामले

 नागपुर में 3 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। जिले में कुल मामलों की कुल संख्या 76 है। नागपुर जिला सूचना कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

#Maharashtra 3 new COVID19 positive cases reported in Nagpur; the total number of positive cases in the district is 76: Nagpur District Information Office

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20209:53:22 AM
गोवा हुआ कोरोना मुक्त

गोवा में कोरोना वायरस (COVID-19)के सभी सात मरीज ठीक हो गए हैं। अब राज्य में एक भी मरीज नहीं है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसकी जानकारी दी है।

Chief Minister Pramod Sawant has called Goa a 'Zero coronavirus case' State after the last patient tested negative yesterday. All seven COVID19 patients in the State have now tested negative for the disease. pic.twitter.com/yEJFyAlkvZ

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20209:37:54 AM
राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस के 17 नए पॉजिटिव मामले

राजस्थान में अब तक कोरोना वायरस के 17 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। अजमेर, बांसवाड़ा और नागौर में 1, झुंझुनू, जोधपुर और कोटा में दो- दो मामले सामने आए हैं और जयपुर में 8 मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल 1495 मामले सामने आ गए हैं। राज्य में कुल 24 लोगों की मौत हो गई है और 205 लोग ठीक हो गए हैं। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। नागौर में 62 साल के मरीज की मौत हो गई है।

A 62-year-old man from Nagour, admitted at a hospital, died last night. He was also suffering from hypertension: Rajasthan health department #Coronavirus https://t.co/BtcLD3zqYp

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20209:26:22 AM
मध्य प्रदेश : आइसोलेशन वार्ड से भागा कोरोना का मरीज पकड़ा गया

मध्य प्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से भाग निकले एक कोरोना पॉजिटिव मरीज (मदरपुर चेक पोस्ट) नरसिंहपुर के पास पकड़ा गया है। उसे पहले गिरफ्तार किया गया था और जबलपुर केंद्रीय जेल में भेजा गया था।

MP: A #COVID19 positive patient(in white clothes)who had escaped from isolation ward of Netaji Subhash Chandra Bose Medical College in Jabalpur,has been caught near Madanpur check post, Narsinghpur. He was earlier arrested under National Security Ac&sent to Jabalpur central jail. pic.twitter.com/1UNM0V9YXO

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20209:22:00 AM
ओडिशा में अब तक 68 मामले सामने आए

ओडिशा में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 68 है। इसमें से 43 लोगों का इलाज जारी है और 24 लोग ठीक हो गए हैं और 1 मरीज की मौत है। ओडिशा स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

Total number of COVID19 positive cases in Odisha stands at 68 including 43 active cases, 24 cured and 1 death: Odisha Health Department

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20209:16:26 AM
पिछले 24 घंटों में 1,553 नए मामले सामने आए

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के बाद समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,553 नए मामले सामने आए हैं और 36 मौतें हुई हैं।

1553 new cases and 36 deaths reported in last 24 hours. India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 17265 (including 14175 active cases, 2546 cured/discharged/migrated and 543 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/zbcB5Fy5iR

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20209:08:34 AM
वेलंटिस कैंसर अस्पताल ने मांगी माफी

मेरठ: वेलंटिस कैंसर अस्पताल ने एक विज्ञापन के द्वारा नए मुस्लिम मरीजों और उनके कोरोना वायरस की जांच के बाद इलाज के लिए आने को कहा और वो भी तब जब रिपोर्ट नेगेटिव आए। हंगामा खड़ा होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अपने विज्ञापन के लिए माफी मांगी है। अस्पताल ने कहा कि ऐड द्वारा सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की गई थी, ताकि लोग सुरक्षित रहें। कुछ शब्दों के कारण लोगों की भावनाएं आहात हुई हैं। इस बात के लिए हम माफी चाहते हैं। अस्पताल का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। 

The ad was an appeal to all the people to follow the govt guidelines so that everyone stays safe. It has nothing to do with religion. We apologise as some word hurt people's sentiments. The hospital never intended to hurt anyone's sentiments: Dr Amit Jain,Velantis Cancer Hospital https://t.co/4fFpfKs8Bc pic.twitter.com/3g6cWh728t

— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2020
20 Apr 20209:02:24 AM
महाराष्ट्र में अब तक 4203 मामलों की पुष्टि

महाराष्ट्र में अब तक 4203 मामलों की पुष्टि हो गई है। 507 लोग ठीक हो गए हैं और 223 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अब तक 2003 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 72 लोग ठीक हो गए हैं और 45 लोगों की मौत हो गई है। 

20 Apr 20209:02:04 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के 17,265 मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के 17,265 मामले सामने आ गए हैं और 543 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 2547 लोग ठीक हो गए हैं। 14175 लोगों का इलाज जारी है।

20 Apr 20208:46:17 AM
गौतमबुद्धनगर में 97 कोरोना वायरस रोगियों में से 38 ठीक हुए

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार यूपी के गौतमबुद्धनगर में 97 कोरोना वायरस रोगियों में से 38 ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

38 out of 97 #coronavirus patients in UP's Gautam Buddh Nagar have been cured and discharged from hospitals: Officials.

— Press Trust of India (@PTI_News) April 19, 2020
20 Apr 20208:14:05 AM
आगरा में 250 से ज्यादा मामलों की पुष्टि

 रविवार को आगरा में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की सूचना के साथ, जिले में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 255 हो गई। उत्तर प्रदेश में अब तक 1,084 मामलों की पुष्टि हो गई है और 17 लोगों की मौत हो गई है।

20 Apr 20207:48:56 AM
दुनियाभर में कोरोना वायरस में अब तक 22 लाख से ज्यादा मामले सामने आए

 विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार (WHO)के अनुसार दुनियाभर में कोरोना वायरस में अब तक 22 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 1.50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

 
20 Apr 20207:32:21 AM
टोल वसूली आज से फिर शुरू

24 मार्च को 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद से राष्ट्रीय राजमार्गों पर बंद टोल वसूली आज से फिर शुरू हो गई है।

Tamil Nadu: National Highways Authority of India (NHAI) resumes toll collection on national highways from today. Visuals from Porur Toll Plaza in Chennai. pic.twitter.com/IawJYH3b1j

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20207:02:36 AM
अमेरिका में 40 हजार से ज्यादा मौतें

 समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1,997 लोगों की मौत हो गई है।यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 हजार से ज्यादा हो गई है।पिछले चार दिनों में अमेरिका में 10,000 से अधिक मौतें हुई हैं। वहीं अभी तक 7 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है।

United States records 1,997 #Coronavirus deaths in 24 hours: AFP news agency quoting Johns Hopkins tally

— ANI (@ANI) April 20, 2020
20 Apr 20206:47:18 AM
सात राज्यों में 1000 से ज्यादा मामले

  सात राज्यों में 1000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में 1000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

20 Apr 20206:46:40 AM
भारत में 500 से ज्यादा लोगों की मौत

 स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 16,116 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 519 लोगों की मौत हो गई है और 2302 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 13,295 मरीजों की इलाज अभी भी जारी है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us