Move to Jagran APP

Armed Forces Thank Corona Warriors: देश के कोरोना योद्धाओं को वायु सेना ने किया सलाम

Armed Forces Thank Corona Warriors कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार जताने के लिए तीनों सेनाओं की ओर से देश के अलग-अलग जगहों पर दिन भर कार्यक्रम आयोजित हुए।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 03:56 PM (IST)
Armed Forces Thank Corona Warriors: देश के कोरोना योद्धाओं को वायु सेना ने किया सलाम
Armed Forces Thank Corona Warriors: देश के कोरोना योद्धाओं को वायु सेना ने किया सलाम

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे कोरोना योद्धाओं(Corona Warriors) को आज देश की तीनों सेनाएं(थलसेना, वायुसेना व नौसेना) अपने-अपने तरीके से सलाम कर रही हैं।कोरोना योद्धाओं के सम्मान में तीनों सेनाएं ने विभिन्न आयोजनों के जरिए उनका आभार व्यक्त किया। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां हुई हैं।

loksabha election banner

इस दौरान फ्लाईपास्ट, कोविड अस्पतालों पर पुष्प वर्षा, युद्ध पोतों को रोशन करने और सेना के बैंड द्वारा विशेष धुन बजाई गई। कोरोना के इलाज में लगे डाक्टरों-नर्सो समेत सभी चिकित्सा कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों व अन्य आवश्यक सेवाओं के लोगों के सम्मान में आज दिन भर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

Armed Forces Thank Corona Warriors Highlights:

- जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज(GMC) में भारतीय सेना ने 'कोरोना योद्धाओं' के प्रति अपना आभार प्रकट करने के लिए बैंड बजाया।

- कोलकाता में चितरंजन इंस्टीट्यूट के स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टरों ने फूलों की वर्षा की।

- COVID-19 योद्धाओं को सलामी देने के लिए भोपाल में ऊपरी झील के पास भारतीय वायु सेना (IAF) के विमान ने फ्लाईपास्ट किया।

- कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए असम में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) पर भारतीय वायु सेना (IAF) के हेलीकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की।

- स्वास्थ्य कर्मचारियों और COVID-19 से लड़ने वाले सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए दिल्ली में भारतीय वायु सेना ने फ्लाइपास्ट किया।

- कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए कोलकाता में कमांड अस्पताल के ऊपर वायुसेना के एक एमआई -17 हेलीकॉप्टर ने फ्लाइपास्ट किया। हेलीकॉप्टर ने बैरकपुर एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी।

- गोवा में INS हंसा पर मौजूद  भारतीय नौसेना के कर्मियों ने एक मानव श्रृंखला बनाकर अपनी प्रशंसा व्यक्त की और India Fights Corona में अपनी अटूट प्रतिबद्धता में कोरोना वारियर्स का धन्यवाद किया।

- भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के पास फूलों की वर्षा कर चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।

- भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 विमानों ने दिल्ली में फ्लाईपास्ट में भाग लेने के लिए आज पंजाब के एक एयरबेस से उड़ान भरी।

-  दिल्ली के नरेला में COVID19 क्वारंटाइन सेंटर के पास इंडियन आर्मी बैंड ने कोरोना योद्धाओं के लिए धुन बजाई।

- वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने हैदराबाद के गांधी अस्पताल में फूलों की बारिश कर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त किया।

- वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने श्री गंगा राम अस्पताल पर फूलों की वर्षा कर कोरोना वायरस से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त किया।

- वायु सेना के Su-30 MKI विमानों ने CoronaWarriors के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुवाहाटी के ऊपर फ्लाइपास्ट किया।

- COVID-19 योद्धाओं को हवाई सलामी देने के लिए भारतीय वायु सेना के Su-30 MKI विमानों ने मुंबई के ऊपर फ्लाइपास्ट किया।

- भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के पास फूलों की वर्षा कर चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।

- COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के पास भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने पुष्प वर्षा की।

- भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में पुष्प वर्षा की, COVID19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों को सलामी दी।

- COVID-19 से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए जयपुर में भारतीय वायु सेना के विमान ने राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल के ऊपर फ्लाईपास्ट किया।

- कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लेह में एसएनएम अस्पताल के ऊपर एयरफोर्स चॉपर(हेलिकॉप्टर) ने फ्लाईपास्ट किया।

- मेघालय में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए शिलॉन्ग में भारतीय वायु सेना के विमान ने सिविल अस्पताल के पास फ्लाइपास्ट किया।

- भोपाल में चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पर भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने फूलों की बारिश की।

- बंगाल की खाड़ी में नौसेना के INS जलाश्व ने COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ने वाले डॉक्टरों, नर्सों, अन्य स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों सहित Corona Warriors को सलामी दी। उन्हें खास अंदाज में धन्यवाद किया।

- भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने मुंबई में भारतीय नौसेना के आईएनएचएस अश्विनी के कर्मचारियों पर पुष्पों की वर्षा की।

- COVID-19 महामारी से जूझ रहे स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल के पास वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने फूल बरसाए।

- कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों पर फूलों की बारिश की।

- भुवनेश्वर में भारतीय वायु सेना के विमान ने कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में फ्लाइपास्ट किया। विमानों ने COVID-19 से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने COVID-19 से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में फूलों की वर्षा की।

- वायुसेना के विमानों ने आज राजपथ पर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान के लिए सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को फ्लाइपास्ट देकर सलामी दी।

- मुंबई में भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 विमानों ने मरीन ड्राइव में फ्लाईपास्ट कर चिकित्सा पेशेवरों और सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

- वायु सेना के सुखोई-30 विमान ने मुंबई में फ्लाइपास्ट करते हुए COVID-19  के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे चिकित्सा पेशेवरों और सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

- वायु सेना के विमानों ने आज दिल्ली के राजपथ पर फ्लाइपास्ट किया। इस दौरान वायुसेना ने कोरोना वायरस से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों और सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

- पणजी में गोवा मेडिकल कॉलेज पर नौसेना के हेलिकॉप्टर ने फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर COVID19 से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- हरियाणा के पंचकूला में वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने एक सरकारी अस्पताल के पास फ्लाइपास्ट कर COVID19 से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- हरियाणा में COVID-19 से लड़ने वाले चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए पंचकूला के सरकारी अस्पताल के बाहर भारतीय सेना के बैंड ने प्रदर्शन किय़ा।

- दिल्ली में वायुसेना के हेलिकॉप्टर(चॉपर) ने पुलिस अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए दिल्ली पुलिस वॉर मेमोरियल पर फूल बरसाए।

- कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में चंडीगढ़ के सुखना लेक के पास वायुसेना के दो C-130J सुपर हरक्यूलिस स्पेशल ऑपरेशन विमानों ने फ्लाइपास्ट किया। इन विमानों ने जम्मू-कश्मीर  के श्रीनगर से उड़ान भरी और COVID-19 योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करने के लिए केरल के त्रिवेंद्रम तक उड़ान भरेंगे।

- जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भारतीय वायु सेना ने डल झील के ऊपर फ्लाईपास्ट कर मेडिकल पेशेवरों और अन्य सभी फ्रंटलाइन कर्मचारियों का आभार जताया।वायु सेना आज देश भर के अलग-अलग राज्यों में कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त कर रही है।

- देश के अलग-अलग शहरों में वायुसेना के विमान फ्लाइपास्ट करेंगे। वायुसेना द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक  दिल्ली में सुबह 10.15 बजे से 10.30 बजे तक फ्लाइपास्ट होगा। इसके बाद मुंबई में 10.30 बजे मरीन ड्राइव पर, जयपुर में 10.30 बजे, गुवाहाटी 10.30 बजे, अहमदाबाद में 11.25 बजे, पटना 11.37 बजे, लखनऊ 12.20 बजे फ्लाइपास्ट होगा।

- सुखोई 30, मिग 29 और जगुआर फाइटर प्लेन इसमें हिस्सा लेंगे।सी-130जे सुपर हरक्यूलिस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट भी शामिल होंगे।

-  सुबह 9 बजे सेना हेलिकॉप्टर दिल्ली में पुलिस वॉर मेमोरियल पर फूल बरसाएंगे। सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच देशभर में कोरोना के अस्पतालों पर भी आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के हेलिकॉप्टरों के जरिए फूल बरसाए जाएंगे।

- सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच देशभर में कोरोना मरीजों के लिए तय अलग-अलग अस्पतालों के बाहर मिलिट्री बैंड देशभक्ति की धुनें बजाएंगे। यह डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के सम्मान में होगा।

- आज शाम 7:30 से रात 11:59 बजे के बीच मुंबई के गेट ऑफ इंडिया के नजदीक तैनात नौसेना के पांच जहाजों पर रोशनी की जाएगी। नौसेना की पश्चिमी कमान के इन जहाजों पर ‘इंडिया सैल्यूट्स कोरोना वॉरियर्स’ लिखे बैनर नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.