Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

74th Republic Day 2023: राफेल, सुखोई, जगुआर... भारतीय जवानों ने दिखाया शौर्य

74th Republic Day 2023 PM Modi Speech and Parade देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड निकाली गई। करीब डेढ़ घंटे तक निकलने वाली परेड से भारत ने पूरी दुनिया को संदेश दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर इस बार मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी शामिल हुए। (फोटो दूरदर्शन)

By Manish NegiThu, 26 Jan 2023 01:35 PM (IST)
News Article Hero Image

74th Republic Day 2023: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर के मौके पर कर्तव्य पथ पर शानदार परेड हुई। कर्तव्य पथ पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। लगभग डेढ़ घंटे तक देश की सैन्य, सांस्कृतिक, लोकतांत्रिक और राजनीतिक शक्ति की झांकी निकली। बीएसएफ का एक कैमल बैंड भी परेड में दिखा।

26 Jan 20231:23:12 PM
8000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा

गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा पर 8000 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

26 Jan 202312:43:53 PM
उत्तराखंड के राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

26 Jan 202312:18:03 PM
राष्ट्रगान के साथ परेड का समापन
blog images

कर्तव्य पथ पर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस 2023 परेड का समापन हुआ।

26 Jan 202312:14:17 PM
50 लड़ाकू विमान हुए शामिल

गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल हुए।

सलामी मंच के ऊपर 02 अपाचे हेलीकॉप्टर और 02 एएलएच एमके -4 विमान ऐरोहैड फॉरमेशन तैयार करते हुए।#RepublicDayWithDoordarshan pic.twitter.com/iuJg1gjBEW

— DD News (@DDNewslive) January 26, 2023
26 Jan 202312:11:06 PM
भारतीय सेना ने दिखाई ताकत
blog images

कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के 50 लड़ाकू विमानों ने ताकत दिखाई। इसमें राफेल, सुखोई, जगुआर जैसे विमान शामिल हुए।

26 Jan 202312:01:59 PM
भारतीय सेना दिखा रही ताकत

भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल।

The grand finale of the 74th Republic Day parade comprises 45 IAF aircraft, one from Indian Navy and four helicopters from Indian Army pic.twitter.com/2KwLqOYrZb

— ANI (@ANI) January 26, 2023
26 Jan 202311:48:50 AM
गणतंत्र दिवस परेड में दीपोत्सव
blog images

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया।

26 Jan 202311:47:31 AM
केरल की झांकी में कार्त्यायनी अम्मा
blog images

केरल की झांकी में नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं को दिखा गया। की झांकी प्रस्तुत करता है। झांकी में नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कार्त्यायनी अम्मा को भी दिखाया गया, जिन्होंने 96 वर्ष की आयु में साक्षरता परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

26 Jan 202311:41:02 AM
'नया जम्मू और कश्मीर' थीम
blog images

जम्मू और कश्मीर की झांकी में थीम नया जम्मू और कश्मीर के साथ अमरनाथ तीर्थ और ट्यूलिप उद्यान की खेती को दिखाया गया।

26 Jan 202311:37:45 AM
झारखंड की झांकी में भगवान बिरसा मुंडा
blog images

झारखंड की झांकी में देवघर स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर को दिखाया गया है। झांकी में सबसे आगे भगवान बिरसा मुंडा को दर्शाया गया।

26 Jan 202311:32:52 AM
त्रिपुरा की झांकी का थीम
blog images

गणतंत्र दिवस परेड में त्रिपुरा की झांकी प्रदर्शित की गई। झांकी का थीम महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ त्रिपुरा में पर्यटन और जैविक खेती के माध्यम से सतत आजीविका थी।

26 Jan 202311:29:39 AM
गुजरात की झांकी
blog images

गुजरात की झांकी में स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात थीम था

26 Jan 202311:26:27 AM
लद्दाख की झांकी
blog images

पर्यटन और लद्दाख की समग्र संस्कृति विषय पर आधारित लद्दाख की झांकी

26 Jan 202311:24:43 AM
उत्तराखंड की झांकी
blog images

उत्तराखंड की झांकी में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया है।

26 Jan 202311:22:39 AM
असम की झांकी...
blog images

असम की झांकी में मां कामाख्या का मंदिर के दृश्य को दिखाया गया है।

26 Jan 202311:20:53 AM
आंध्र प्रदेश की झांकी में 'प्रभला तीर्थम'
blog images

आंध्र प्रदेश की झांकी में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार प्रभला तीर्थम को दर्शाया गया है।

26 Jan 202311:19:02 AM
Republic Day 2023: NCC के दल ने किया मार्च
blog images

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एनसीसी के लड़के और लड़कियों की टुकड़ी ने मार्च किया।

26 Jan 202311:17:33 AM
Republic Day 2023: बीएसएफ के शाही ऊंट
blog images

गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ के शाही ऊंटों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

26 Jan 202311:15:53 AM
DRDO की झांकी देखिये
blog images

गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की झांकी।

26 Jan 202311:14:03 AM
सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी की सलामी
blog images

सीआरपीएफ की महिला टुकड़ी की सलामी

26 Jan 202311:09:00 AM
नौसेना ने निकाली झांकी
blog images

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की ने झांकी निकाली।

26 Jan 202311:06:55 AM
नौसेना के ब्रास बैंड ने बांधा समा
blog images

भारतीय नौसेना के ब्रास बैंड में 80 संगीतकार शामिल हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के गीत जय भारती की धुन बजाई और मार्च किया।

26 Jan 202311:03:39 AM
AKASH मिसाइल सिस्टम
blog images

27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, अमृतसर एयरफील्ड का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया।

26 Jan 202311:00:46 AM
ब्रह्मोस मिसाइल
blog images

लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लिया।

26 Jan 202310:58:20 AM
लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट की टुकड़ी ने किया मार्च
blog images

लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धाटरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। वाहन मुख्य रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सैनिकों के लिए बनाया गया है।

26 Jan 202310:50:17 AM
NAG मिसाइल सिस्टम
blog images

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व करने वाले लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी की सलामी ली।

26 Jan 202310:47:58 AM
टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने किया मार्च
blog images

75 आर्मर्ड रेजीमेंट के लड़ाकू टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसका नेतृत्व कैप्टन अमनजीत सिंह ने किया।

26 Jan 202310:45:48 AM
कर्तव्य पथ पर परेड जारी
blog images

61वीं कैवेलरी में दुनिया की एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार कैवलरी रेजिमेंट ने मार्च किया।

26 Jan 202310:43:13 AM
मिस्र के सैन्य दल ने लिया परेड में हिस्सा

कर्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र के सशस्त्र बलों ने परेड में हिस्सा लिया। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।

Delhi | Marching on the Kartavya Path for the first time is the combined band and marching contingent of the Egyptian Armed Forces. The contingent is being led by Colonel Mahmoud Mohamed Abdel Fattah El Kharasawy.#RepublicDay pic.twitter.com/0EBm2QOAOw

— ANI (@ANI) January 26, 2023
26 Jan 202310:33:22 AM
कर्तव्य पथ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
blog images

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ पहुंच चुकी हैं। उनके साथ मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी भी मौजूद थे।

26 Jan 202310:20:59 AM
कर्तव्य पथ रवाना हुईं राष्ट्रपति
blog images

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन से कर्तव्य पथ पर रवाना हुए।

26 Jan 202310:11:20 AM
शहीदों को पीएम ने दी श्रद्धांजलि
blog images

पीएम मोदी ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। #RepublicDay pic.twitter.com/BMLeD9ENau

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
26 Jan 20239:54:10 AM
परेड में अग्निवीर भी होंगे शामिल

कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान छह अग्निवीर नौसेना के मार्चिंग दल का हिस्सा होंगे। समारोह की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया।

26 Jan 20239:46:19 AM
ओम बिड़ला ने फहराया तिरंगा
blog images

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

26 Jan 20239:42:50 AM
Republic Day 2023 अटारी-वाघा सीमा पर फहराया तिरंगा
blog images

डीआईजी बीएसएफ संजय गौड़ ने अटारी-वाघा सीमा पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम देश की अखंडता को बरकरार रखेंगे और हम भारत की प्रथम सीमा पंक्ति होने के कारण आप सभी अपने घर और कार्यस्थल पर काम कीजिए और देश के प्रकृति में अपना सहयोग दें।

26 Jan 20239:37:52 AM
आज के भारत पर गर्व: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें आज के भारत पर गर्व होता है। हमारा संकल्प है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करने के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का निर्माण करेंगे।

26 Jan 20239:16:01 AM
पीएम कर रहे नया राष्ट्र बनाने का काम: पुष्कर सिंह धामी
blog images

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, "पीएम ने जो 5 संकल्प देश के सामने रखे हैं। उन पर चलते हुए एक नए राष्ट्र को बनाने का काम प्रधानमंत्री कर रहे हैं। इसमें हम सभी अपना योगदान देंगे।

26 Jan 20239:14:20 AM
गुजरात में ऐसे मनाया जा रहा Gantantra Diwas
blog images

गुजरात के बोटाड में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए।

26 Jan 20239:11:23 AM
राज्यपाल आरएन रवि ने लिया हिस्सा

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

#WATCH तमिलनाडु: राज्यपाल आरएन रवि ने चेन्नई में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। #RepublicDay pic.twitter.com/wxdPKZdEM7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
26 Jan 20239:09:54 AM
BJP मुख्यालय में फहराया गया झंडा
blog images

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया।

26 Jan 20239:07:33 AM
Mohan Bhagwat ने लिया गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा
blog images

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने जयपुर में जामडोली के केशव विद्यापीठ में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया।

26 Jan 20239:04:30 AM
राज्यपाल फागू चौहान ने फहराया तिरंगा
blog images

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

26 Jan 20238:43:25 AM
Kerala में परेड का आयोजन

कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में वाइस एडमिरल एमए हम्पिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ शामिल हुए।

#WATCH केरल: कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में वाइस एडमिरल एमए हम्पिहोली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ शामिल हुए। pic.twitter.com/iZggUJdR8O

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2023
26 Jan 20238:41:09 AM
Republic Day 2023 पर Amit Shah का ट्वीट

गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। शाह ने कहा कि आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

26 Jan 20238:27:19 AM
PM Modi ने दी शुभकामनाएं
blog images

पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा कि इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं।

26 Jan 20238:20:55 AM
सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगी Republic Day 2023 परेड
blog images

गणतंत्र दिवस पर सुबह साढ़े 10 बजे परेड शुरू होगी। डेढ़ घंटे की इस परेड में 50 लड़ाकू विमान करतब दिखाएंगे।

26 Jan 20238:12:28 AM
Republic Day 2023 दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
blog images

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिंटो रोड पर सुरक्षा कड़ी की गई है।

26 Jan 20238:02:06 AM
पहली बार श्रमिक, रिक्शा चालक परेड आमंत्रित

केंद्र सरकार ने इस बार सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण में शामिल श्रमिकों, उनके परिवारों के साथ ही कर्तव्य पथ के रखरखाव में शामिल कर्मियों, सब्जी विक्रेताओं, मिल्क बूथ कर्मियों, दुकानदारों, रिक्शा चालकों को भी परेड देखने के लिए आमंत्रित किया है।

26 Jan 20238:01:41 AM
राफेल और सुखोई दिखाएंगे आकाश में करतब

राफेल, सुखोई समेत 50 लड़ाकू विमान आसमान में करतब दिखाएंगे। 23 फाइटर जेट, 18 हेलीकाप्टर, आठ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान शामिल हैं। नौसेना का सबसे पुराना टोही विमान आइएल 38 पहली और आखिरी बार अपने करतब दिखाएगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us