Move to Jagran APP

सीकर की सड़कों पर दहशत मचाने के बाद पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ; जानिए फिर क्या हुआ

तेंदुआ दौड़ता हुआ मुख्य बाजार में आ गया और बस स्टैंड तक जा पहुंचा। तेंदुए को कस्बे के बीचोंबीच भागता-दौड़ता देख लोगों में दहशत फैल गई।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 09:03 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 09:03 PM (IST)
सीकर की सड़कों पर दहशत मचाने के बाद पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ; जानिए फिर क्या हुआ
सीकर की सड़कों पर दहशत मचाने के बाद पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ; जानिए फिर क्या हुआ

जयपुर, राज्य ब्यूरो। राजस्थान में सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में रविवार को एक तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया और दहशत फैला दी। तेंदुआ पहले एक दुकान में जा घुसा और बाद में पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग कई घंटों तक उसे ट्रैंक्यूलाइज करने का प्रयास करता रहा लेकिन नाकाम रहा। देर शाम तक तेंदुआ पेड़ पर ही था।                   

loksabha election banner

अजीतगढ़ कस्बा वन क्षेत्र के नजदीक है और यहां अकसर तेंदुआ व अन्य वन्य जीव आबादी वाले क्षेत्र के आसपास घूमते हुए मिल जाते हैं। रविवार दोपहर में इसी तरह तेंदुआ कस्बे में घुस आया और सड़कों पर दौड़ता हुआ नजर आया। यही नहीं, दौड़ते हुए वह मुख्य बाजार में आ गया और बस स्टैंड तक जा पहुंचा। तेंदुए को कस्बे के बीचोंबीच भागता-दौड़ता देख लोगों में दहशत फैल गई।

बड़ के पुराने पेड़ पर चढ़ गया                                

तेंदुआ पहले तो एक दुकान में घुसा और उसके बाद बड़गुर्जरों के मोहल्ले में घुस गया। इसके बाद वह इधर-उधर भागता हुआ गोशाला के पास स्थित बड़ के पुराने पेड़ पर चढ़ गया। लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। पेड़ के नीचे लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई।

तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक किया प्रयास                        

वन विभाग की टीम तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक उसे ट्रैंक्यूलाइज (दवा से बेहोश) करने का प्रयास करती रही, लेकिन पत्तों की आड़ होने के कारण सफल नहीं हो पाई। इस दौरान कस्बे में दहशत का वातावरण बना रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.