जानें कैसे बढ़ाएं अपनी Immunity Power, डिमेंशिया से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां होगी दूर
अगर आप अपने खान-पान से हम शरीर की इन रक्षा प्रणालियों को मजबूत करते रहें तो शुरुआती स्तर में डिमेंशिया से लेकर कैंसर तक को हरा सकते हैं।
नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। हार्वर्ड विवि में आधुनिक चिकित्सा पर अध्ययन कर रहे डॉ. विलियम ली ने कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है, जो इंसान में मौजूद पांच प्रमुख रक्षा प्रणालियों (रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली, स्टेम सेल, डीएनए, आंतों में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया और रक्त वाहिकाओं) को बीमारियों से सुरक्षित रखने में रामबाण साबित हो सकते हैं।
उनका मानना है कि हमारे शरीर को बाहरी दुष्प्रभावों रोगों से ये पांचों रक्षा प्रणालियां बचाती हैं। जब इन पर किन्हीं कारणों से दबाव पड़ता है तो रोग हमें अपने चपेट में ले लेते हैं। ऐसे में अगर अपने खान-पान से हम शरीर की इन रक्षा प्रणालियों को मजबूत करते रहें तो शुरुआती स्तर में डिमेंशिया से लेकर कैंसर तक को हरा सकते हैं। डॉ. ली 30 वर्षों के चिकित्सा अनुसंधान और 700 से अधिक अध्ययन के बाद यह बताने में कामयाब हुए हैं।
ऐसे मजबूत करें प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता
हरे रंग वाले सेब
(ग्रैनी स्मिथ एप्पल) यह सेब का एक किस्म होती है। इसमें मौजूद पॉलीफिनोल शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
ग्रीन टी
अतिसक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली को शांत रखने में सक्षम।
ब्रोकली
इसमें विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह फ्लू वायरस से दूर रखती है।
पालक
यह विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती।
जौ
इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। दिल के लिए फायदेमंद।
ओलिव ऑयल (जैतून का तेल)
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले कंपाउंड जैसे ओलिक एसिड,ओलियोकैंथल से भरपूर होता है।
शहतूत
एल्लगिक एसिड की मात्रा अधिक होती है।
अंगूर का जूस
इसमें बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
खुबानी
इसमें ल्यूटिन होता है। यह ऐसा रसायन है जो अल्जाइमर से बचाता है।
अनार
इसमें गट बैक्टीरिया के विकास में मदद करने वाले तत्व होते हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को अनुकूलित करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: सेहत के लिए रामबाण है लाफा साग, हृदय रोग, एनीमिया व गर्भवती महिलाओं को अनमोल वरदान