Move to Jagran APP

रूस में घर से निकलते ही मुख्य विपक्षी नेता गिरफ्तार

ब्लॉगर से नेता बने नावाल्नी रूस में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चला रहे हैं। वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 12 Jun 2017 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 12 Jun 2017 07:31 PM (IST)
रूस में घर से निकलते ही मुख्य विपक्षी नेता गिरफ्तार
रूस में घर से निकलते ही मुख्य विपक्षी नेता गिरफ्तार

मॉस्को, रायटर। सरकार विरोधी प्रदर्शन को नाकाम करने के लिए सोमवार को रूस के मुख्य विपक्षी नेता एलेक्सी नावाल्नी को घर से निकलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए राजधानी मॉस्को में सुरक्षा के सख्त इंतजाम थे। इसके बावजूद प्रदर्शन हुए और कई लोग हिरासत में लिए गए।

loksabha election banner

ब्लॉगर से नेता बने नावाल्नी रूस में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चला रहे हैं। वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कटु आलोचक हैं। रूस में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और पुतिन के एक बार फिर जीतने की पूरी संभावना है। नावाल्नी की गिरफ्तारी की जानकारी उनकी पत्नी यूलिया ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने लिखा, एलेक्सी को हमारे घर के प्रवेश द्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा है कि तय योजना के अनुसार ही प्रदर्शन होंगे। चश्मदीदों के अनुसार इस दौरान नावाल्नी के कार्यालय की बिजली भी काट दी गई थी।

अधिकारियों ने शुरुआत में मॉस्को के सिटी सेंटर के पास नावाल्नी को प्रदर्शन की इजाजत दी थी। लेकिन, रविवार को उन्होंने बताया था कि सरकारी दबाव के कारण कोई भी प्रदर्शनकारियों को वीडियो और साउंड सिस्टम देने को तैयार नहीं है। इसके विरोध में क्रेमलिन के मुख्य चौक पर उन्होंने प्रदर्शन का एलान किया, जिसे मुख्य अभियोजक कार्यालय ने गैर कानूनी करार दिया था। क्रेमलिन के पास प्रदर्शनकारियों को पहुंचने से रोकने के लिए दंगारोधी पुलिस और सेना के सैकड़ों जवान तैनात किए गए थे।

गौरतलब है कि मॉस्को में मार्च में भी सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान करीब एक हजार लोग गिरफ्तार किए गए थे। प्रतिबंध के बावजूद प्रदर्शन करने के जुर्म में नावाल्नी को 15 दिन की जेल हुई थी और जुर्माना लगाया गया था। 2012 के बाद रूस में सरकार विरोधी यह सबसे बड़ा प्रदर्शन था।

यह भी पढ़ें: ईरान ने भारत को दिया झटका, रूसी कंपनी के साथ की गैस फील्‍ड की डील


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.