Move to Jagran APP

केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू एससीओ सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की शुक्रवार को आठवीं बैठक में लेंगे भाग

वर्चुअल बैठक में महामारी में कानूनों की भूमिका राष्ट्रीय कानून के मुताबिक नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करने भ्रष्टाचार से निपटने में (कानून एवं) न्याय मंत्रालयों की भूमिका तथा विधिक सेवाओं में सहयोग से संबद्ध क्षेत्रों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 10:44 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 10:44 PM (IST)
केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू एससीओ सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की शुक्रवार को आठवीं बैठक में लेंगे भाग
भ्रष्टाचार से निपटने में कानून एवं न्याय मंत्रालयों की भूमिका सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों की आठवीं बैठक में शरीक होंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, वर्चुअल बैठक में महामारी में कानूनों की भूमिका, राष्ट्रीय कानून के मुताबिक, नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करने, भ्रष्टाचार से निपटने में कानून एवं न्याय मंत्रालयों की भूमिका तथा विधिक सेवाओं में सहयोग से संबद्ध क्षेत्रों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। सत्रों की समाप्ति के बाद एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

loksabha election banner

चीन, पाक, कजाखस्तान समेत कई देश लेंगे भाग

इस बैठक में भारत के अलावा कजाखस्तान, चीन, किरगिज रिपब्लिक, पाकिस्तान, रूसी फेडरेशन, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के कानून एवं न्याय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ भाग लेंगे।

रिजिजू के साथ बैठक में कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी होंगे शामिल

रिजिजू के साथ बैठक में कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी शामिल होंगे। इस बैठक से पहले बुधवार और गुरुवार को विशेषज्ञ कार्यकारी समूह की दूसरी बैठक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.