लखनऊ में कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, मिस्त्री, रीता बहुगुणा व प्रदीप गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सपा सरकार पर दवाब बनाने लखनऊ में सड़कों पर उतरे। कांग्रेसियों ने विधान भवन का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ रीता बहुगुणा जोशी और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर को गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ। उत्तार प्रदेश में खाद्य सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सपा सरकार पर दवाब बनाने लखनऊ में सड़कों पर उतरे। कांग्रेसियों ने विधान भवन का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ रीता बहुगुणा जोशी और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें: नीतिगत निष्क्रियता के लिए गठबंधन जिम्मेदार: श्रीप्रकाश जायसवाल
कांग्रेस के नेताओं ने आज पुलिस को जमकर छकाया। काफी समय तक विधान भवन के सामने डटे रहे कांग्रेसी कभी बापू भवन तो कभी एनेक्सी की ओर कूच करते रहे। पुलिस ने जब लाठी चार्ज किया तो केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के साथ अनेक लोग चोटिल हो गए। पहले तो पुलिस उदार दिखी लेकिन जब हजारों की संख्या में कांग्रेसी बापू भवन पहुंचे तो पुलिस ने आपा खो दिया। विधान भवन का जब घेराव किया गया तो राजधानी का मुख्य मार्ग बंद हो गया। पहले तो पुलिस से इन लोगों की हल्की झड़प हुई लेकिन बाद में पुलिस ने कांग्रेसियों को दौड़ा दिया। घेराव करने वालों में केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के साथ कई सांसद, विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल थे। ये लोग हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विधान भवन के बाद बापू भवन से जब आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने लाठियां भांज दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर