मणिपुर के तामेंगलॉन्ग में भूस्खलन ने 8 बच्चों समेत ली 9 लोगों की जान
भूस्खलन के कारण इलाके का राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों से संपर्क टूट गया है। इलाके के लोगों में घटना के बाद से दहशत है।
By Tilak RajEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 02:01 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 02:01 PM (IST)
गुवाहाटी, रायटर। मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण नॉर्थ ईस्ट के राज्य मणिपुर में 9 लोगों की मौत हो गई है। मरनेवालों में 8 बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के तामेंगलॉन्ग जिले में बुधवार को तीन स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिसमें 9 लोगों मारे गए।
तामेंगलॉन्ग के डीएम रविन्द्र सिंह ने बताया, 'तामेंगलॉन्ग के वार्ड नम्बर चार स्थित न्यू सलेम में भूस्खलन से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई। वे सभी सगे भाई-बहन थे भूस्खलन के कारण इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तामेंगलॉन्ग में तीन जगह भूस्खलन की घटनाए हुई हैं।' उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण इलाके का राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सड़कों से संपर्क टूट गया है। इलाके के लोगों में घटना के बाद से दहशत है। लोगों की मदद के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें