Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान, लगा बधाइयों का तांता; जानें किसने क्या कहा?

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 01:33 PM (IST)

    देश भर के नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी। इसके बाद से अब कई लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनाथ सिंह ने आडवाणी को राजनीति में शुचिता समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक बताया।

    Hero Image
    देश के राजनेताओं ने लाल कृष्ण आडवाणी को दी बधाई (सोशल मीडिया)

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ व कद्दावर नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक पोस्ट भी शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घोषणा के बाद से आडवाणी को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई भाजपा नेताओं ने लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी और कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है।

    सीएम योगी ने दी बधाई

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई देते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, असंख्य कार्यकर्ताओं  के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय, उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा, प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनीतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है। आदरणीय आडवाणी जी को हार्दिक बधाई!"

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताई खुशी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बधाई देते हुए कहा, "हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता, श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। आडवाणी जी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है।"

    साथ ही, उन्होंने कहा, "भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है। मैं इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र को धन्यवाद देता हूं एवं आडवाणी जी का अभिनंदन करता हूं।"

    देश के निर्माण में रही अहम भूमिका- नितिन गडकरी

    नितिन गडकरी ने इस अवसर पर लिखा, "देश के वरिष्ठ नेता और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है। आजादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी जी की अहम भूमिका रही है। आडवाणी जी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है। आडवाणी जी को 'भारत रत्न' घोषित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं तथा आडवाणी जी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।"

    साथ काम करने का सौभाग्य मिला- एन चंद्रबाबू नायडू

    आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "लाल कृष्‍ण आडवाणी जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित होने पर बधाई। आडवाणी जी ने अनुकरणीय कड़ी मेहनत और राष्ट्र के प्रति समर्पण के माध्यम से खुद को प्रतिष्ठित किया है। एक विद्वान और राजनेता, उन्होंने देश के लिए असाधारण योगदान दिया है। मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। उनकी वास्तविक गर्मजोशी और स्नेहपूर्ण स्वभाव हर किसी पर अमिट छाप छोड़ता है।"

    यह उचित सम्मान- गिरिराज सिंह

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "भारत रत्न से सम्मानित होने पर श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को हार्दिक बधाई। भारत के विकास और अनुकरणीय संसदीय सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है। जमीनी स्तर से लेकर उप प्रधानमंत्री से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक, राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा वास्तव में सराहनीय है। विशाल कद वाले नेता के लिए यह एक उचित सम्मान है।"

    विशाल योगदान के लिए उचित सम्मान- हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट किया, "आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करना राष्ट्र निर्माण में उनके विशाल योगदान के प्रति उचित सम्मान है। वह लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा हैं।  राजनीति में, विनम्र मूल से उनका उदय दृढ़ विश्वास और साहस का एक चमकदार उदाहरण है।"

    यह भी पढ़ें: BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने एलान कर कहा- मेरे लिए ये भावुक क्षण

    मुख्तार अब्बास नकवी ने दी शुभकामनाएं

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "हम सभी बहुत खुश हैं। तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए उन्होंने देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का झंडा फहराया। देश को राष्ट्रवाद की ओर उनका व्यक्तित्व पूरे देश के लिए एक सबक और संदेश है, खासकर उन लोगों के लिए जो अभी भी सामंतवाद की राजनीति के सूत्रधार हैं।"

    यह भी पढ़ें: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न के एलान पर कांग्रेस ने भी दी प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा