Move to Jagran APP

नक्सलियों के लिए गोली चलाने वाला लक्खा अब बना रहा मास्क

पुलिस कर रही उसके प्रयासों की ब्रांडिंग कहा-बदलेगी सोच तो बदलेगा सुकमा।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 08:57 AM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 09:01 AM (IST)
नक्सलियों के लिए गोली चलाने वाला लक्खा अब बना रहा मास्क
नक्सलियों के लिए गोली चलाने वाला लक्खा अब बना रहा मास्क

रायपुर, नईदुनिया। कोरोना संकट के बीच नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से सुनहरी तस्वीर सामने आई है। कभी नक्सलियों के साथ पुलिस पर गोली चलाने वाला लक्खा अब पुलिस जवानों के लिए मास्क बना रहा है। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर कुछ दिन पहले समाज की मुख्यधारा में लौटा मड़कम लक्खा अब मानवता की मिसाल पेश कर रहा है। वह पुलिस कर्मियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए कपड़े का मास्क तैयार कर रहा है।

loksabha election banner

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए मड़कम लक्खा का ये योगदान सराहनीय है। सुकमा पुलिस ने लक्खा के काम को लेकर एक स्लोगन तैयार किया है। इसमें कहा गया है-सलाम है इनके जज्बे को क्योंकि सोच बदलेगी तो सुकमा बदलेगा।

सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि लक्खा को नक्सली गलत कामों में इस्तेमाल करते थे। इससे परेशान होकर उसने नक्सलियों का साथ छोड़ दिया और पुलिस के पास आकर लक्खा इंसान बना है। अब मानवता कि मिसाल कायम करते हुए कोरोना जैसे बीमारी से बचने के लिए सैकड़ों मास्क खुद तैयार कर रहा है। उन्होंने नक्सली कैडर में शामिल आदिवासियों से अपील की है कि वे भी समाज की मुख्यधारा में आएं और अपने जीवन को सार्थक बनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.