लैला की दादी का डीएनए नमूना लेगी पुलिस
इगतपुरी स्थित फार्म हाउस से मिले मानव कंकालों की शिनाख्त के लिए लैला खान की दादी का डीएनए नमूना लिया जाएगा। मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त हिमांशु राय ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए हमने लैला की दादी से डीएनए नमूना देने का अनुरोध किया है।
मुंबई।इगतपुरी स्थित फार्म हाउस से मिले मानव कंकालों की शिनाख्त के लिए लैला खान की दादी का डीएनए नमूना लिया जाएगा।
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त हिमांशु राय ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए हमने लैला की दादी से डीएनए नमूना देने का अनुरोध किया है। इसके अलावा इसकी भी जांच की जाएगी कि परवेज टाक ने लैला और उसके परिवार को जहर देकर तो नहीं मारा। राय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जब्त दो वाहनों को मुंबई लाया जाएगा। ताकि यह पता लगाया जा सके कि वाहनों में खून के निशान तो नहीं है।
टाक ने दावा किया था कि लैला और उसके परिवार की हत्या के समय वह भी जख्मी हो गया था। उनके मुताबिक डॉक्टर कंकालों को जोड़कर शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं। लैला और उसकी बहनें अजमीना और जारा लगभग समान आयु वर्ग की थीं इसलिए डॉक्टरों के लिए यह मुश्किल कार्य है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर