विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' विधायक दिनेश मोहनिया को महिला ने मारा थप्पड़

By Edited By:
Published: Sun, 02 Feb 2014 09:50 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 03 Feb 2014 08:08 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के संगम विहार में रविवार शाम आम आदमी पार्टी [आप] के विधायक दिनेश मोहनिया को एक महिला ने थप्पड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार में रविवार शाम आम आदमी पार्टी [आप] के विधायक दिनेश मोहनिया को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना पानी के मुद्दे को लेकर गर्मागर्म बहस के दौरान हुई। जानकारी के मुताबिक संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया पानी की समस्या को लेकर इलाके में चल रहे विरोध कर रही महिलाओं से मिलने गए थे।

संगम विहार में काफी समय से पानी की समस्या है। इसी को लेकर महिलाएं वहां धरने पर बैठी हुई थीं। इस दौरान मोहनिया की महिलाओं से पानी को लेकर बहस हो गई। इस बीच एक महिला ने मोहनिया को थप्पड़ जड़ दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर