पुलिस के हत्थे चढ़ी 'रिवाल्वर रानी'
ब्रह्मापुरी पुलिस ने हथियारों की सौदागर 'रिवाल्वर रानी' को साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीन पिस्टल, नौ कारतूस बरामद किए गए हैं। इन पिस्टलों की सप्लाई लिसाड़ीगेट इलाके में देनी थी, जो मुजफ्फरनगर से खरीद कर लाए गए थे। पकड़े गए दोनों अब बीस से भी ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस मुजफ्फरन
मेरठ [जासं]। ब्रह्मापुरी पुलिस ने हथियारों की सौदागर 'रिवाल्वर रानी' को साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीन पिस्टल, नौ कारतूस बरामद किए गए हैं। इन पिस्टलों की सप्लाई लिसाड़ीगेट इलाके में देनी थी, जो मुजफ्फरनगर से खरीद कर लाए गए थे। पकड़े गए दोनों अब बीस से भी ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस मुजफ्फरनगर के सरगना का पता लगाने में जुटी है। महिला लिसाड़ीगेट में रिवाल्वर रानी के नाम से जानी जाती है।
सीओ ब्रह्मापुरी विजय प्रताप यादव ने बताया कि पुलिस ने ईरा गार्डन के पास चेकिंग के दौरान हथियारों की सौदागर महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का नाम शबनम पत्नी इरशाद है, जो समर गार्डन की रहने वाली है। उसका साथी इसरार निवासी रार्धना किठौर है। दोनों के कब्जे से तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन पिस्टल व नौ कारतूस बरामद किए हैं।
एसआइ मनोज कुमार ने बताया कि हथियारों की सप्लाई करने वाले इस गैंग की लीडर शबनम है, जो मुजफ्फरनगर से पिस्टल पंद्रह से बीस हजार में खरीदकर मेरठ और हापुड़ में तीस हजार रुपये में सप्लाई दे रही थी। पहले महिला ने पूछताछ में बताया कि पहली बार ही सप्लाई देने के लिए लिसाड़ीगेट में जा रहे थे। बाद में शबनम ने बताया कि अब तक वह बीस पिस्टल की सप्लाई कर चुकी है। से मुजफ्फरनगर में रहने वाले सरगना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
तीरगरान की हिंसा में दे चुकी सप्लाई
शबनम ने बताया कि तीरगरान की हिंसा से पहले ही पांच पिस्टलों की सप्लाई दे चुकी थी। उसके बाद उसने काम में विराम लगा दिया था। इसके बाद दोबारा से फिर सप्लाई का काम शुरू कर दिया। पुलिस अभी महिला और उसके साथी से पूछताछ में जुटी हुई है।