कुमार विश्वास ने कहा, 'जन आकांक्षाओं को पूरा करने पर रहेगा ध्यान'
आम आदमी पार्टी के नेता व मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने जो प्यार दिया है उसे संभालना बड़ी बात है। जनता ने जिस जन आकांक्षांओं को लेकर साथ दिया है, वह हमेशा एतिहासिक रहेगा। दिल्ली में महिला सुरक्षा का विश्वास दिलाना, अधिक से
आम आदमी पार्टी के नेता व मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने जो प्यार दिया है उसे संभालना बड़ी बात है। जनता ने जिस जन आकांक्षांओं को लेकर साथ दिया है, वह हमेशा एतिहासिक रहेगा। दिल्ली में महिला सुरक्षा का विश्वास दिलाना, अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाना और बसों में होम गाड्र्स लगाकर अपराध रोकने का काम किया जाएगा। 49 दिनों की सरकार जो तब नहीं कर सकी, अब उसे पूरा करने और लोगों के विश्वास को सालों तक बनाने का समय हमारे पास है। दिल्ली की जनता ने जिस प्रकार से दिल खोलकर वोट दिए हैं, वह आप के प्रति उनका बढ़ता विश्वास दिखाने को काफी है। पार्टी जो भी काम देगी उसे सच्चाई और लगन से पूरा करूंगा। दिल्ली की तरह हम पंजाब के साथ अन्य राज्यों में भी आगे बढ़ेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की शानदार जीत के बाद कुमार विश्वास ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-तीन स्थित आवास पर दैनिक जागरण संवाददाता गौरव शशि नारायण से बातचीत की। प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश:-
दिल्ली में बड़ी जीत ने क्या दिया है और कितना असर पड़ेगा।
रामलीला मैदान में शपथ व मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद एक बार फिर हम सभी काम करने और जनता के लिए समर्पित हो जाएंगे। दिल्ली वालों ने जिस प्रकार से अपार संख्या में मत दिए हैं, वह आप पर भरोसे का परिणाम है। पूर्ण बहुमत देकर सुधार और विकास कराने का संदेश जनता ने दिया है। वोट और जीत मिलने से जनता की हमसे अपेक्षा बढ़ गई हैं। वोट देने वाला दिल्ली का हर दिल, दिमाग, चेहरा और व्यक्ति वह सारे सपने पूरे होते देखना चाहता है जो 49 दिनों में पार्टी करने से रह गई थी।
दिल्ली की जनता ने जो परिणाम दिए, क्या मायने हैं उसके?
दिल्ली की जनता के बीच पार्टी व हमारे नेताओं को लेकर विपक्षी दलों ने जो शब्द, भाषा और रवैया प्रस्तुत किया, उससे जनता आहत हुई। परिणाम सबने हमको चुना और सही चुना। जनता को लगा जब नेताओं का संवाद नहीं होगा तो क्या लाभ। प्रधानमंत्री मोदी सबके विकास और सबको साथ लेकर चलने की बात करते हैं तो दिल्ली में रहने वाला नेता और खुद प्रधानमंत्री भी ऐसा कार्य करवाएं और दिल्ली सरकार की मदद हो ताकि सारी बातें संभव हो सकें। जनता चाहती है कि उनके नुमाइंदों से सीधा और स्वस्थ संवाद हो।
अब पार्टी क्या और कैसे करेंगी ताकि दिल्ली की जनता से किए वादे पूरे हों?
जाहिर सी बात है कि यदि बच्चों को पार्क, लघु आय वर्ग वालों को मकान, रोजगार को बढ़ावा, अपराध पर रोकथाम व महिला सुरक्षा मिले तो पार्टी व अरविंद हर स्तर पर जनहित में फैसले करेंगे। केंद्र सरकार का दिल्ली में ज्यादा दखल है तो हम उनके मंत्रियों से मुलाकात कर अधिक से अधिक विकास कार्य करा सकेंगे। केंद्र को जो भी अर्थ मिलता है, वह राज्यों की व्यवस्था से ही मिलता है लिहाजा केंद्र को उसे ठीक प्रकार से करना होगा। पूर्ण बहुमत वाली सरकार की अनदेखी व बात नहीं मानी गई तो जनता आने वाले समय में अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में उसका फैसला खुद कर लेगी।
आने वाले समय में कई राज्यों में चुनाव हैं क्या रणनीति रहेगी?
अभी पार्टी जीत के जश्न में है, लेकिन पंजाब को लेकर पूरा फोकस है। पार्टी के कोर कमेटी के लोग पंजाब में खास ध्यान देंगे। वहां भाजपा व अकाली दल से जनता परेशान है। वहां खेतों का खनिज लूटा जा रहा है। जवानों की नसों में जहर भर दिया गया है। हम पंजाब में मजबूत स्थिति में होंगे और वहां का शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियर और किसान सहित हर वर्ग आप को मजबूत बनाएगा। पंजाब में परिवर्तन की मांग भी है। वहां भी जनता साथ देगी।
दिल्ली के मंत्रिमंडल में कौन होगा और वादे कैसै पूरे होंगे?
मंत्रिमंडल का फैसला मुख्यमंत्री का होता है। संगठन से पूछेंगे तो राय दी जाएगी। अरविंद ने सभाओं, टिकट बंटवारे और अन्य महत्वपूर्ण बातें सभी से विचार-विमर्श कर की हैं, आगे भी ऐसा ही होगा। हमारे हर नेता व विधायक को अरविंद अच्छी तरह से जानते हैं। इस बार अधिक मतों से जीत कर आने वालों से लेकर मल्टीनेशनल कंपनी के पदाधिकारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले सभी लोग शामिल हैं। वादों की बात है तो महिलाओं की सुरक्षा, कमांडो की तैनाती, बसों में पूर्व होम गाड्र्स को सुरक्षा की कमान और सीसीटीवी तकनीक के इस्तेमाल पर भी जोर रहेगा। पार्टी सभी को ध्यान में रखकर काम करेगी।
पढ़ेंः दिल्ली सरकार में सिसोदिया बनेंगे उप मुख्यमंत्री!पढ़ेंः केजरीवाल के मंत्रिमंडल में ये हो सकते हैं शामिल !