Move to Jagran APP

ब्रज के हर घर-मंदिर में आज जन्मेंगे कान्हा

जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार आधी रात प्रभु कान्हा घर-घर में जन्म लेंगे। विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारकाधीश समेत ब्रज के सभी मंदिरों में जबर्दस्त तैयारी है। बाहर से यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु ही नहीं, ब्रज के नर-नारी और बच्चे भी कान्हा के जन्म की एक झलक पाने को लालायित हैं। मथुरा

By Edited By: Published: Fri, 10 Aug 2012 02:37 AM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2012 02:41 AM (IST)
ब्रज के हर घर-मंदिर में आज जन्मेंगे कान्हा

जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुक्रवार आधी रात प्रभु कान्हा घर-घर में जन्म लेंगे। विश्व प्रसिद्ध श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारकाधीश समेत ब्रज के सभी मंदिरों में जबर्दस्त तैयारी है। बाहर से यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु ही नहीं, ब्रज के नर-नारी और बच्चे भी कान्हा के जन्म की एक झलक पाने को लालायित हैं।

loksabha election banner

मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी से एक दिन पहले गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे श्रीकेशव देव मंदिर से संत और श्रद्धालु ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे बजाते संकीर्तन करते हुए जन्मभूमि पहुंचे। इसके बाद ठाकुर जी को जन्म महोत्सव की पोशाक अर्पित की गई। रात्रि 9.45 बजे प्रभु ने जन्म महोत्सव की पोशाक में दर्शन दिए। जन्माष्टमी के दिन प्रात: मंगला दर्शन से पहले भी भगवान इसी पोशाक को धारण कर दर्शन देंगे। इस दिन ठाकुर जी जन्मभूमि पर 'मणि-मुक्ता' के अद्भुत बंगले में विराजेंगे। शुक्रवार को शहनाई-नगाड़ों के वादन के साथ भगवान की मंगला आरती के दर्शन होंगे। इसके बाद पंचामृत अभिषेक, स्त्रोतों का पाठ और पुष्पार्चन होगा। भगवान का जन्म महाभिषेक रात 12.15 बजे से रात 12.35 बजे तक चलेगा। 12.40 से 12.50 बजे तक श्रृंगार आरती के दर्शन होंगे। जन्म के दर्शन रात डेढ़ बजे तक होंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.