विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केरलम:नींद की झपकी आने से बाउंड्री वॉल तोड़कर घर के बगीचे में पलटी तेज रफ्तार कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:50 AM (IST)

केरलम के कोट्टायम में एक तेज रफ्तार एसयूवी चालक को नींद की झपकी आने से बेकाबू होकर एक घर की बाउंड्री वॉल तोड़कर बगीचे में पलट गई।

बाउंड्री वॉल तोड़कर बगीचे में पलटी तेज रफ्तार SUV

 बाउंड्री वॉल तोड़कर बगीचे में पलटी तेज रफ्तार SUV

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के कोट्टायम में रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। पाला-थोडुपुझा रोड पर ऐनकोम्बु के पास शाम करीब 5 बजे एक लाल रंग की तेज रफ्तार एसयूवी बेकाबू होकर एक मकान में बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए अंदर जा घुसी और बगीचे में जाकर पलट गई।

गनीमत यह रही कि कार में सवार लोग मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकल आए।

हादसे का मुख्य कारण ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय अचानक नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। गाड़ी में सवार लोग मुथालाकोडम के निवासी थे और कोट्टायम के मलारिक्कल से वापस लौट रहे थे। सफर के दौरान ड्राइवर का नियंत्रण हट गया और यह हादसा हो गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार दीवार से टकराने के बाद हवा में उछलती है और घूमकर छत के बल पलट जाती है। हादसे के कारण परिसर में काफी मलबा फैल गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सवारों को बाहर निकाला। घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।