अमित शाह की सुरक्षा में चूक पर भड़की भाजपा, कोल्लम में निकाला विरोध मार्च; उच्चस्तरीय जांच की मांग
कोल्लम भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में मार्च ...और पढ़ें

केरलम में अमित शाह की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर विरोध मार्च
HighLights
भाजपा ने अमित शाह की सुरक्षा में चूक पर विरोध मार्च निकाला।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाह को काले झंडे दिखाए थे।
भाजपा ने उच्च-स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
डिजिटल डेस्क, कोल्लम। केरलम के कोल्लम भाजपा इकाई ने सोमवार को विरोध मार्च निकाला। यह मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक के विरोध में था। यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे।
इस मार्च की शुरुआत भाजपा विधायक दल के नेता बीबी गोपाकुमार ने की। उन्होंने सुरक्षा में चूक की जांच और इसके पीछे शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री वीडी सतीसन के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि वे और उनके मंत्री राज्य में स्वतंत्र रूप से नहीं घूम पाएंगे।
गोपाकुमार ने सुरक्षा में चूक की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की। दावा किया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती गई और शाह के कार्यक्रमों में बाधा डालने की साजिश रची गई।
26 सितंबर को जब शाह का काफिला कोल्लम से कुंदरा जा रहा था, तब युवा कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया था। शाह कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कोल्लम जिले में आए थे।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
