Fire in Kolkata: बंगाल में दीवाली के दिन आग लगने की दो घटनाएं, न्यू टाउन में 50 घरों में लगी आग
न्यू टाउन के निवेदिता पाली की झुग्गियों में शनिवार शाम को आग लगने से कई घर जल गए। आग क्यों लगी इसका नहीं चल सका है। मौके पर मौजूद पांच दमकल की गाड़ियां है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कोलकाता, एजेंसी। दीवाली और कालीपूजा के मौके पर कोलकाता में न्यू टाउन इलाके और पूर्वी बर्धमान जिले में आग लगने की घटनाएं हुईं। इसमें लगभग 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। पूर्वी बर्धमान के एक गांव में आग लगने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। वहीं न्यू टाउन के गौरांग नगर इलाके में आग में कोई हताहत नहीं हुआ। कोलकाता के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गौरांग नगर में दमकल की दो गाड़ियां माके पर पहुंच गई। शाम 6.30 बजे आग लगने की सूचना दी गई, तब तक 30 झोपड़ियां जल चुकी थीं। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दीवाली, छठ और अन्य पूजा के मौके पर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पटाखों की बिक्री पर पिछले सप्ताह उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Kolkata: Several houses gutted after fire broke out in the slum area of Nivedita pally, New Town. Five fire tenders present at the spot. More details awaited.
Visuals from the site. pic.twitter.com/h5LGgg7etx— ANI (@ANI) November 14, 2020
पुरबा बर्धमान जिले में अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले दिन में कांकुरिया ग्राम के अंतर्गत कैलाशपुर गांव में लगी आग से 20 से अधिक झोपड़ियां जल चुकी थीं। पहले एक घर की रसोई में धमाका हुआ, जिसके कारण और घरों में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियां मौक पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से बचने की कोशिश में तीन लोगों को चोट आईं। इनमें इसे एक लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया और दो लोगों को प्राथिमक उपचार के छुट्टी दी गई।