Move to Jagran APP

Eclipses of 2020: जानें देश में वर्ष 2020 में सूर्य और चंद्र ग्रहण की समय और तारीख

Eclipses of 2020 इस साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा जो भारत में दिखाई देगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 10:21 PM (IST)
Eclipses of 2020: जानें देश में वर्ष 2020 में सूर्य और चंद्र ग्रहण की समय और तारीख
Eclipses of 2020: जानें देश में वर्ष 2020 में सूर्य और चंद्र ग्रहण की समय और तारीख

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Eclipses of 2020: नया साल 2020 शुरू होने वाला है। इस साल की शुरुआत में 10 जनवरी 2020 में चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। इससे पहले वर्ष 2019 के आखिरी महीने यानी 26 दिसंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा।

loksabha election banner

इस सूर्य ग्रहण को भारत समेत देश के कई भागों में देखा गया। ऐसे में लोगों में उत्‍सुकता बढ़ गर्इ है कि नए साल में देश में कब-कब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा। महत्‍वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 2020 में लगने वाला सबसे पहला ग्रहण चंद्रग्रहण होगा। 

ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में कुल छह ग्रहण लगेंगे, जिनमें से तीन चंद्रग्रहण होंगे, दो सूर्य ग्रहण होगा। 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण दिसंबर माह में लगेगा।

चंद्र ग्रहण जो 10 जनवरी 2020 को लगेगा का समय   

ग्रहण का क्‍या होगा समय:  रात 10:37 बजे से 11 जनवरी को 2:42 बजे तक होगा। 

कहां-कहां दिखाई देगा : एशिया, भारत, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका।  

वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण, जो 5 जून, 2020 को लगेगा  

ग्रहण का क्‍या होगा समय: रात को 11:15 बजे से 6 जून को 2:34 बजे तक लगेगा। 

कहां-कहां दिखाई देगा: एशिया, भारत, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका।   

चंद्र ग्रहण जो 5 जुलाई 2020 को लगेगा

ग्रहण का क्‍या होगा समय : सुबह 08:37 बजे से 11:22 बजे तक लगेगा।

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण: अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप और अफ्रीका। 

चंद्र ग्रहण जो 30 नवंबर, 2020 को लगेगा

ग्रहण का क्‍या समय होगा : दोपहर को 1:02 बजे से शुरू होकर शाम 5:23 तक लगेगा। 

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण: एशिया, भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर।   

वर्ष 2020 में लगने वाले सूर्य ग्रहण 

2020 में पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा।

ग्रहण का समय: सुबह 9:15 से दोपहर 3:04 तक होगा। 

पूर्व ग्रहण (Full Eclipse) सुबह 10:17 से 2.02 तक होगा। वहीं ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव 12:10 बजे होगा।कहां-कहां दिखेगा: एशिया, भारत और दक्षिण पूर्व यूरोप। 

वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर, 2020 को लगेगा  

क्‍या होगा ग्रहण का समय: 14 दिसंबर शाम 7:03 बजे से 15 दिसंबर को 12 बजे तक लगेगा। 

कहां-कहां दिखेगा ग्रहण: यह भारत में नहीं दिखेगा, इसे प्रशांत महासागर में देखा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.