विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए कब-कब भारत के प्रधानमंत्रियों ने किया है पाकिस्तान का दौरा

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 25 Dec 2015 04:14 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 05:36 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने को लेकर लोग हैरान हैं। बीते 11 सालों में भारत के किसी प्रधानमंत्री ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पाकिस्तान जाने को लेकर लोग हैरान हैं। बीते 11 सालों में भारत के किसी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। आखिरी बार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पाकिस्तान गए थे वो भी साल 2004 में और इतने बरस बाद पीएम मोदी की पाकिस्तान में सरप्राइज़ विजिट ने सभी लोगों को चौंका दिया है।

हम आपको बतातें हैं कि इससे पहले भारत के किन-किन प्रधानमंत्रियों ने पाकिस्तान का दौरा किया हैः

1- साल 1953 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू आजादी के बाद पहली बार पाकिस्तान गए जहां उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना से कश्मीर मुद्दे पर बातचीत की थी।

2- साल 1960 में पंडित नेहरू ने एक बार फिर पाकिस्तान का दौरा किया। इस दौरान पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

3- साल 1988 में राजीव गांधी ने पाकिस्तान दौरा किया। राजीव गांधी का ये दौरा इसलिए भी खास था क्योंकि पंडित नेहरू के दौरे के 28 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की सरजमीं पर पैर रखा था। इस दौरान राजीव गांधी ने सार्क सम्मेलन में हिस्सा लिया।

4- साल 1989 में एक बार फिर राजीव गांधी ने पाकिस्तान का दौरा किया और उस समय की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो से मुलाकात की थी।

5- भारत में सत्ता परिवर्तन हुआ, देश में एनडीए की सरकार बनी और अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने साल 1999 में पाकिस्तान का दौरा किया। इस दौरे की खास बात ये थी कि अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा शुरू की और इसी बस से वो पाकिस्तान गए। इस दौरान पाकिस्तान की कमान नवाज शरीफ के ही हाथ में थी।

6- साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए एक बार फिर पाकिस्तान गए।

इसके बाद 25 दिसंबर 2015 वो दिन है जब 11 सालों बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की जमीन पर पैर रखा है और अहम बात ये है कि इस समय भी पाकिस्तान की कमान नवाज शरीफ के पास है। साल 1999 में जब अटल जी पाकिस्तान गए थे उस समय भी नवाज वहां के सरताज थे।