Move to Jagran APP

शादी के बाद अनुष्का शर्मा की गोद में 'बेटा', जानिए- क्या है मामला

'मौजा ही मौजा' गाने पर डांस करते हुए अनुष्का ने धवन के साथ जमकर डांस किया। इसके बाद एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 24 Dec 2017 12:16 PM (IST)Updated: Sun, 24 Dec 2017 02:31 PM (IST)
शादी के बाद अनुष्का शर्मा की गोद में 'बेटा', जानिए- क्या है मामला
शादी के बाद अनुष्का शर्मा की गोद में 'बेटा', जानिए- क्या है मामला

नई दिल्ली(जेएनएन)। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अब अगले रिसेप्शन के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। इससे पहले 21 दिसंबर को दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

loksabha election banner

रिसेप्शन के आखिरी में अनुष्का शर्मा का डांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ। वहीं एक और वीडियो में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के साथ अनुष्का शर्मा को ठुमके लगाते हुए देखा गया था। 'मौजा ही मौजा' गाने पर डांस करते हुए अनुष्का ने धवन के साथ जमकर डांस किया। इसके बाद एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अब अनुष्का को शिखर धवन के बेटे जोरावर को गोद में सुलाए हुए देखा गया। यह फोटो शिखर की पत्नी आयशा ने क्लिक करके अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर डाला है। यह फोटो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पर लोगों के कमेंट भी खूब आ रहे हैं। 

पीएम मोदी ने दिया था गुलाब का फूल

प्रधानमंत्री ने विराट और अनुष्का को एक सच्चा तोहफा दिया जो सदियों से सच्चे प्यार का प्रतीक माना जाता रहा है। गुलाब का फूल। उन्‍होंने विराट और अनुष्‍का को उपहार में एक-एक गुलाब का फूल दिया। पीएम मोदी से मिले इस गिफ्ट को देख, विराट-अनुष्‍का के चेहरे गुलाब की तरह खिल उठे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी के बाद मुंबई पहुंच गए हैं। वो यहां अपनी अगली पार्टी की तैयारी में लग गए हैं। विराट और अनुष्का 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में रिसेप्शन के बाद मुंबई में क्या कर रहे हैं विराट और अनुष्का, जानें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.