Move to Jagran APP

जल्द करें बैग पैक, इन 10 खूबसूरत देशों में जाने से पहले वीजा लेने की जरूरत नहीं

यदि आप विदेश घूमने का मन बना रहे हैं और वीजा ना मिलने की चिंता आपको सता रहीं है तो बता दें कि कई देश वीजा ऑन आराइवल की सुविधा मुहैया करवाते हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 04:25 PM (IST)
जल्द करें बैग पैक, इन 10 खूबसूरत देशों में जाने से पहले वीजा लेने की जरूरत नहीं
जल्द करें बैग पैक, इन 10 खूबसूरत देशों में जाने से पहले वीजा लेने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली,जेएनएन। विदेश घूमने का आखिर किसका मन नहीं करता। आज भी कई लोगों के लिए विदेश घूमना एक सपने जैसा है। आपके पास पासपोर्ट तो है, लेकिन कई बार वीजा ना मिलने के कारण बना बनाया प्लान खराब हो जाता है। क्या आप जानते है कई देश ऐसे भी हैं जो भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मुहैया करवाते हैं। आज हम आपको बताने वाले है ऐसी ही देशों के बारे में जहां वीजा को कोई झंझट नहीं है। बस तो आर्टिकल पढ़ने के तुरंत बाद पैकिंग शुरु कर दिजिए। 

loksabha election banner

 

मॉरीशस- मॉरीशस बेहद ही खूबसूरत देश है। यहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को बिना वीजा के एंट्री मिलती है। बस शर्त यह है कि आपके पास पर्याप्त बैंक बैलेंस होना चाहिेए। 

मालदीव्स- चारों और पानी और beaches से घिरा द्वीपों का देश मालदीव्स भी आपको वीजा ऑन आरवल का ऑफर देता है। 

जार्डन- पश्चिम एशिया का नगीना कहा जाने वाला अरब देश जॉर्डन भी आपको वीजा ऑन आरवल की सुविधा देता है। हालांकि आपको इसके लिए फीस देनी होगी और एक बार वीजा मिलने के बाद आप 30 दिन तक यहां घूम सकते हैं। 

 

केन्या- बाकी देशों की ही तरह केन्या भी टूरिस्ट वीजा ऑन आरवल देता है। लेकिन, आपको जानकर खुशी होगी आपका वीजा अधिकतम तीन महीने के लिए मान्या होगा। यहां भी आपको वीजा फीस देनी होगी इसके लिए आपको 51.5 अमेरिकी डॉलर यानी 3,705 रुपये का भुगतान करना होगा। 

श्रीलंका- यहां भी आपको वीजा ऑन अराइवल मिलेगा। यहां आपको टूरिस्ट वीजा के लिए  20 अमेरिकी डॉलर (1,453 रुपये) देने होंगे। इस वीजा की अवधि 30 दिन के लिए होगी।     

 

कंबोडिया- कंबोडिया एक अविकसित देश है लेकिन, इसके बाद भी यहां की जर्नी आपके लिए काफी मजेदार होगी। यहां भी  भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है। यह वीजा 30 दिन तक के लिए मान्य होगा। 

एल सल्वाडोर- एल सल्वाडोर सेंट्रल अमेरिका में बसा बहुत ही खूबसूरत देश है। यह भी उन देशों में से एक है जो वीजा ऑन अराइवल मुहैया करवाता है। 90 दिनों तक आप देश के ज्यादातर हिस्सों में घूम सकते हैं। 

 

किट्स ऐंड नेविस- यहां भी आप बिना वीजा के आ सकते हैं। जैसे ही आप यहां आएंगे आपको टयूरिस्ट वीजा मिल जाएगा और आप तीन महीनों तक के लिए घूम सकते हैं।

सूरीनाम- यदि आप खूबसूरत जंगलों का मजा लेना चाहते है तो सूरीनाम सबसे बेहतर जगह है। जैसे ही आप यहां पहुचेंगे एयरपोर्ट पर ही आपको  सिंगल एंट्री टूरिस्ट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। फिर क्या आप 90 दिनों तक यहां स्टे कर सकते हैं। 

मलेशिया- ऊंची-ऊंची इमारतों वाला देश मलेशिया प्राकृतिक खूबसूरती से भी भरपूर है। यहां घूमने के लिए आप ई-वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि कोई भारतीय पर्यटक  सिंगापुर, थाईलैंड या इंडोनेशिया से सीधे यहां आते हैं तो उन्हें वीजा ऑन अराइवल मिल जाता है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.