Move to Jagran APP

जानिए, तेलंगाना में भाजपा के नए अध्यक्ष के. लक्ष्मण के बारे में

भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में अध्यक्षों की घोषणा कर दी। उनमें से एक तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष के. लक्ष्मण भी हैं।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Fri, 08 Apr 2016 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 08 Apr 2016 09:20 PM (IST)
जानिए, तेलंगाना में भाजपा के नए अध्यक्ष के. लक्ष्मण के बारे में

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में अध्यक्षों की घोषणा कर दी। उनमें से एक तेलंगाना के पार्टी अध्यक्ष के. लक्ष्मण भी हैं। आइए जानते हैं डॉ. के, लक्ष्मण के बारे में-

loksabha election banner

तेलांगना में भारतीय जनता पार्टी का आधार काफी सीमित है। जब आंध्र प्रदेश का बंटवारा नहीं हुआ था तो भारतीय जनता पार्टी तेलगु देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू के साथ चुनाव लड़ती थी लेकिन भाजपा अब कर्नाटक के अलावा अन्य दक्षिणी राज्यों में अपना विस्तार करना चाहती है।

डॉ. के. लक्ष्मण मुन्शीराबाद से विधायक हैं। उस्मानिया यूनिवर्सिटी से भूगर्भ शास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले लक्ष्मण सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को लेकर विवादित बयान भी दे चुके हैं।

के. लक्ष्मण का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उस्मानिया विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते वक्त ही लक्ष्मण ने एवीबीपी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। साल 1995 में हैदराबाद में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया।

साल 1994 में उन्होंने मुन्शीराबाद सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस पार्टी ने हरा दिया था। इसके बाद साल 2004 और 2009 में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। साल 2014 में इसी सीट से वो विधायक चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.