Move to Jagran APP

अब स्मृतियों में रह जाएगी किशोर दा की यादें, खंडवा का घर बिका!

मध्य प्रदेश के खंडवा में स्थित किशोर दा के बंगले का सौदा हो गया है। इसे व्यवसायी अभय जैन ने खरीदा है। जमीन का सौदा करीब 14 करोड़ में हुआ है।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 09:07 AM (IST)
अब स्मृतियों में रह जाएगी किशोर दा की यादें, खंडवा का घर बिका!
अब स्मृतियों में रह जाएगी किशोर दा की यादें, खंडवा का घर बिका!

खंडवा (नईदुनिया)। हरफनमौला पा‌र्श्व गायक स्व. किशोर कुमार के मध्य प्रदेश के खंडवा में बॉम्बे बाजार स्थित बंगले का सौदा हो गया है। बंगले की करीब सात हजार वर्गफीट जमीन का व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा। हालांकि, यहां किशोरदा की याद में उनकी स्मृतियों को संजोने की बात भी कही जा रही है।

loksabha election banner

किशोर कुमार का जन्म जिस बंगले में हुआ उसे शहर के व्यवसायी अभय जैन द्वारा खरीदा जा रहा है। हालांकि, अभी रजिस्ट्री नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार सात हजार वर्गफीट बंगले की जमीन का सौदा 14 करोड़ में हुआ है। खरीदार जैन ने राशि को लेकर अभी कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। बंगले की जमीन पर मार्केट बनाया जाएगा। इस स्थल पर किशोरदा की स्मृतियों को भी संजोया जाएगा ताकि किशोर दा के प्रशंसकों को निराश न होना पड़े।

विदित हो कि किशोर कुमार का बंगले का बंटवारा दो हिस्सों में हुआ था। इसमें अनूप कुमार के बेटे यानी किशोर दा के भतीजे अर्जुन कुमार को 75 फीसद हिस्सा मिला है। शेष हिस्सा किशोरदा के बेटे सुमित कुमार को मिला है। अर्जुन कुमार ने अपने हिस्से की जमीन बेचने की इच्छा जताई थी। इससे पहले भी वह बंगले के सौदे के सिलसिले में खंडवा आए थे। बताया जाता है कि खरीदार से बात नहीं बनने के कारण सौदा रद हो गया था। अब पूरे हिस्से का सौदा हुआ है। वर्तमान में यहां एक चौकीदार रहता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.