'दुश्मनों को एक और दोस्तों को दो बार, लेकिन गद्दारों को कभी माफ मत करो'; प्रकाश राज पर भड़के किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अभिनेता प्रकाश राज की एक महिला पुलिस अधिकारी से जुड़े सवाल पर हंसी उड़ाने के ...और पढ़ें

किरेन रिजिजू ने प्रकाश राज पर साधा निशाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को अभिनेता प्रकाश राज की आलोचना की। एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की होने के आरोपों से जुड़े सवाल पर प्रकाश राज ने हंसते हुए कहा था, "अच्छा मजाक है।"
इस पर रिजिजू ने नाराजगी जताई। एक्स वीडियो साझा करते हुए रिजिजू ने माफी और धोखे से जुड़ी एक बात का जिक्र किया और अभिनेता के बर्ताव पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
उन्होंने लिखा, 'जब भी मैं यह वीडियो देखता हूं, मेरा गुस्सा और बढ़ जाता है, इसलिए एक बात हमेशा याद रखें, 'अपने दुश्मनों को एक बार माफ कर दें, दोस्तों को दो बार, लेकिन गद्दारों को कभी माफ न करें'।
केंद्रीय मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया और अभिनेता की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने वैचारिक नक्सलियों पर भारतीय संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया।
उन्होंने लिखा, 'यह हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है। यह पूरी तरह से बेशर्म इंसान कौन है। ये वैचारिक नक्सली भारतीय संस्कृति को बर्बाद कर रहे हैं।' उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण द्वारा सत्ता परिवर्तन की मांग और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है।
(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
