BBC Documentary: 'कोर्ट का कीमती समय कर रहे हैं बर्बाद', महुआ और प्रशांत भूषण की याचिका पर बोले रिजिजू
BBC Documentary केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकार एन राम एडवोकेट प्रशांत भूषण और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका को लेकर उन पर हमला बोला है। उन्होंने प्रतिबंधित BBC Documentary को लेकर कहा कि वे कोर्ट का कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं।
नई दिल्ली, एजेंसी। बीबीसी की डॉक्युमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध किए जाने के फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने याचिकाकर्ताओं पर पलटवार किया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकार एन राम, एडवोकेट प्रशांत भूषण और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे कोर्ट का समय बर्बाद कर रहे हैं।
Union Law minister Kiren Rijiju reacts on the petition of journalist N Ram, adv Prashant Bhushan & TMC MP Mahua Moitra in SC challenging Centre's decision to ban the BBC documentary on PM Modi pic.twitter.com/hHkkMC54qG
— ANI (@ANI) January 30, 2023
किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर साधा निशाना
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा कि इस तरह वे माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस कीमती समय को बर्बाद कर रहे हैं, जहां हजारों आम नागरिक न्याय के लिए तारीखों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका की दायर
बता दें कि BBC डॉक्युमेंट्री पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसी के खिलाफ पत्रकार एन राम, एडवोकेट प्रशांत भूषण और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि बीबीसी डॉक्युमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' पर प्रतिबंध लगाने का सरकार का फैसला दुर्भावनापूर्ण, मनमाना और असंवैधानिक है।
क्या है विवाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बीबीसी ने एक विवादित डॉक्युमेंट्री बनाई है, जिसका नाम 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' है। ये डॉक्युमेंट्री 2002 के गुजरात के दंगों से संबंधित है। इसे लेकर देश के कई नामी विश्वविद्यालयों में विवाद देखने को मिला। दिल्ली के जेएनयू में तो पथराव की भी घटना सामने आई थी।
यह भी पढ़ें- BBC Documentary: 'बीबीसी डॉक्युमेंट्री पर बैन संविधान के खिलाफ', Supreme Court में याचिका पर 6 फरवरी को सुनवाई
यह भी पढ़ें- BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर अभी गतिरोध थमने के आसार नहीं, अन्य कॉलेजों में भी हो सकता है बवाल